21 जून 2022
1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ पर श्री कालिका माता मंदिर का अनावरण किया है?
उत्तर : पंचमहल, गुजरात
2. किसके द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय संविधान : अनकही कहानी” का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमोचन किया है?
उत्तर : राम बहादुर राय
3. हाल ही में कहाँ पर 280 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR) का उद्धघाटन किया गया है?
उत्तर : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु
4. 2022 कनाडियन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीता है?
उत्तर : मैक्स वेरस्टाप्पेन
5. ओलंपिक चैंपियनशिप नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओरटेन खेलों में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर : स्वर्ण
6. किस खिलाड़ी के द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा?
उत्तर : नीरज चोपड़ा
7. हाल ही में सरकार ने 2022 के अंत तक किस योजना को पुरे देश में लागू करने का फैसला किया है?
उत्तर : कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना
8. प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 21 जून को किस दिवस के रूप में मनाते है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
9. रैकेटलौन टूर्नामेंट किस देश में आयोजित होंगे?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
10. हाल ही में किस आईआईटी के सहयोग से मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE), महू में भारतीय 5-जी टेस्ट बेड स्थापित किया जायेगा?
उत्तर : आईआईटी मद्रास
20 जून 2022
1. हाल ही में केंद्र सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में अग्निवीरों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है?
उत्तर : 10 %
2. हाल ही में किसने जियो बीपी के साथ ”2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ईवी फ्लीट की ईवी 100 पहल” के समर्थन के लिए समझौता किया है?
उत्तर : जोमैटो
3. 2022 स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्डस में किस हवाई अड्डे को भारत और दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
4. पेरिस में 2022 स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्डस में किस हवाई अड्डे को विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा नामित किया गया है?
उत्तर : हमद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कतर
5. हाल ही में किस देश ने ‘पूरी तरह से घरेलु रूप से निर्मित’ नौसैनिक पोत “फुजियान” लांच किया है?
उत्तर : चीन
6. किस देश को फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा गया है?
उत्तर : पाकिस्तान
7. किस देश की तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है?
उत्तर : इंग्लैंड
8. हाल ही में किसने अंडर-15 एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर : अनाहत सिंह
9. किसने नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम से 44 वें शतरंज ओलिंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारम्भ किया है?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
10. आरबीआई ने हाल ही में अपर्याप्त पूंजी के कारण किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
उत्तर : मिलथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कर्नाटक