Hemant Soren ED Arrest Live: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई ने राज्यपाल से की मुलाकात; दूसरे राज्य शिफ्ट हो सकते हैं विधायकों

Hemant Soren ED Arrest Live: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई ने राज्यपाल से की मुलाकात; दूसरे राज्य शिफ्ट हो सकते हैं विधायकों

झारखंड में पिछले काफी दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब चंपई सोरेन सरकार चलाएंगे।Hemant Soren ED Arrest Live: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई ने राज्यपाल से की मुलाकात; दूसरे राज्य शिफ्ट हो सकते हैं विधायकों

झारखंड में कई दिनों से जारी हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बीच बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे रांची जमीन घोटाले में साढ़े छह घंटे पूछताछ की। ऐसे में सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी कैबिनेट के मंत्री चंपई सोरेन को राज्य की बागडोर सौंप दी। इसके बाद ईडी उन्हें अपने दफ्तर ले गई। हेमंत को गुरुवार सुबह 10.30 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन से ईडी ने दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान मिले 36 लाख रुपये के स्रोत के संबंध में जानकारी मांगी। इस दौरान जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कई दस्तावेज भी मिले थे। इन दस्तावेजों के संबंध में ईडी ने पूछताछ की। वहीं, जांच एजेंसी ने हेमंत से 28- 29 जनवरी की रात की गतिविधियों के बारे में भी पूछा। लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स- 

  • Thu, 01 Feb 2024 01:31 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: पांच विधायकों को छोड़ सभी हैदराबाद होंगे रवाना

Hemant Soren ED Arrest: अगले आधे घंटे में सर्किट हाउस से निकलेंगे विधायक। पांच विधायकों को छोड़कर सभी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। चंपई सोरेन, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता सहित दो विधायक रांची में रहेंगे।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 01:25 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: अबुआ राज का बबुआ गिरफ्तार

Hemant Soren ED Arrest: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘अबुआ राज का बबुआ गिरफ्तार। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा, केस की तो गिनती नहीं, लेकिन पाप का घड़ा एक दिन फूटता है। मैंने अपने जीवन में कभी वर्तमान मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होते नहीं देखा। झारखंड की बर्बादी व तबाही के नायक हेमंत सोरेन जी कम से कम भगवान से डरते। इतना अहंकार अच्छा नहीं।’

  • Thu, 01 Feb 2024 01:18 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: दिल्ली में मिला कैश-कार मेरी नहीं

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि मीडिया में यह भी खबर दिखाई गई कि मेरे दिल्ली आवास से एक बीएमडब्ल्यू कार और भारी मात्रा में अवैध कैश बरामद हुआ है, जबकि मैं उस बीएमडब्ल्यू कार का मालिक नहीं हूं। जिन लोगों ने इस तरह की कार्रवाई की है, वे लोग आदिवासी समाज से जुड़े नहीं हैं। इन अफसरों ने जानबूझकर जनता के बीच मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 01:09 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: राज्यपाल कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘अगर हेमंत सोरेन एनडीए में शामिल हो गए होते तो एक अलग सीन होता। वह बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुल गए होते। बीजेपी ने एक सत्तावादी और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में निरंकुश व्यवस्था बनाई हुई है। मैं एक मौलिक संवैधानिक कानूनी प्रश्न पूछना चाहता हूं जिसके लिए हमें केवल चुप्पी मिलेगी। झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा लगभग 47-48 है और लगभग 33 या 32 विपक्ष के पास है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और बहुमत के आंकड़ों के साथ एक नए मुख्यमंत्री का प्रस्ताव रखा गया था। राज्यपाल पिछले 18 घंटों से निष्क्रिय क्यों हैं?’

  • Thu, 01 Feb 2024 01:01 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: प्रतिशोध में विश्वास करते हैं मोदी-शाह

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल सहित तमाम विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी के एक्शन पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी और अमित शाह केवल प्रतिशोध और राजनीतिक उत्पीड़न की राजनीति में विश्वास करते हैं।’

 
  • Thu, 01 Feb 2024 12:56 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: ईडी-सीबीआई पीएम मोदी के भाई हैं

Hemant Soren ED Arrest: ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘यह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की उत्पीड़न और बदले की राजनीति है। हमने बार-बार कहा है कि ईडी और सीबीआई पीएम मोदी के भाई हैं। दोनों बड़े पैमाने पर एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह एक रणनीति है जो लोकतांत्रिक राजनीति और संविधान के खिलाफ है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हम डरते नहीं हैं।’

 
  • Thu, 01 Feb 2024 12:48 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: हमें ही मिलेगा सरकार बनाने का न्यौता

Hemant Soren ED Arrest: सत्तादल को उम्मीद है कि राजभवन से उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दिया जाएगा। एक नेता ने कहा कि हमारे पास नंबर्स हैं, कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हम ही सरकार बनाएंगे।

Hemant Soren ED Arrest: 35 विधायकों को शिफ्ट करने के लिए प्लेन तैयार

Hemant Soren ED Arrest: जानकारी है कि 35 विधायकों को रांची से हैदराबाद या बेंगलुरू ले जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन तैयार है। सत्ताधारी पार्टी को डर है कि विधायकों को तोड़ा जा सकता है। ऐसे में उन्हें एकसाथ रखने के लिए दूसरे राज्य भेजा जा सकता है।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 12:34 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: बेचैनी में गुजरी हेमंत की रात

Hemant Soren ED Arrest: ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन की रात बेचैनी में गुजरी। इस दौरान पत्नी कल्पना सोरेन उनके साथ रहीं। उन्होंने वकील से भी केस के सिलसिले में बात की।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 12:29 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: बीजेपी ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी जांच के मद्देनजर भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।

  • Thu, 01 Feb 2024 12:23 PM
 

Hemant Soren ED Arrest: हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे थे आदिवासी

Hemant Soren ED Arrest: कई झामुमो कार्यकर्ता तीर-धनुष और हरवे-हथियार से लैस होकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था की भाजपा जान-बूझकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को टारगेट कर परेशान कर रही है।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 11:57 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: किस पार्टी के पास कितनी सीट

Hemant Soren ED Arrest: झारखंड गठबंधन सरकार में शामिल पार्टियों में जेएमएम के पास (29 सीटें), कांग्रेस (17 सीटें), एनसीपी (1 सीट), सीपीआई (एम) (1 सीट) और राजद (1 सीट) शामिल हैं।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 11:47 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Hemant Soren ED Arrest: ईडी की कार्रवाई से राहत पाने के लिए दायर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। झारखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। सोरेन की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के वकील पीयूष चित्रेश ने बहस की।

  • Thu, 01 Feb 2024 11:33 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: पुलिसकर्मी तैनात

Hemant Soren ED Arrest: स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 11:26 AM
 

Hemant Soren ED Arrest:झारखंड में आज स्कूल बंद

Hemant Soren ED Arrest: झारखंड बंद को लेकर अधिकांश स्कूल बंद हो गए हैं। देर रात बंद की घोषणा के बाद सुबह से ही स्कूलों द्वारा कक्षाएं स्थगित किए जाने के मैसेज अभिभावकों को मिलने लगे। हालांकि बहुत से बच्चे स्कूल के लिए घर से निकल चुके थे। कुछ बस का इंतजार कर लौट गए। कुछ को स्कूल पहुंचकर जानकारी मिली।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 11:14 AM
 

Hemant Soren ED Arrest:सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

Hemant Soren ED Arrest: ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट के सामने बुधवार रात कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा सोरेन की गिरफ्तारी का उल्लेख किया। इससी ने याचिका स्वीकार कर ली है। इसपर कल दो फरवरी को सुनवाई होगी। सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि कि हेमंत झारखंड हाईकोर्ट में लगाई याचिका वापस ले लेंगे।

  • Thu, 01 Feb 2024 11:01 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: ईडी अफसरों पर रांची के थाने में केस

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर आदिवासी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल समेत अन्य अफसरों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 10:51 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: झारखंड में लूट हो रही है

Hemant Soren ED Arrest: झारखंड के राजनीतिक हालात पर बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कहा, यह सच नहीं है कि जांच एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाती हैं। हकीकत तो यह है कि विपक्ष शासित राज्यों की पुलिस भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नहीं करती है। अगर जांच करती तो उन्हें पता चल जाता कि झारखंड में लूट हो रही है।’

 
  • Thu, 01 Feb 2024 10:47 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: कोर्ट के बाहर सुरक्षा सख्त

Hemant Soren ED Arrest: दोपहर तीन बजे दिनेश राय की कोर्ट में हेमंत सोरेन को पेश किया जा सकता है। रांची में कोर्ट के बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

 
  • Thu, 01 Feb 2024 10:40 AM
 

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Hemant Soren ED Arrest: हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसपर आज सुनवाई होगी। वहीं सोरेन को दोपहर डेढ़ बजे ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *