19 नवंबर 2020
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे?
उत्तर : बेंगलूरु प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन।
2. बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव होने तक किसे कार्यकारी प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गयी है?
उत्तर : जीतनराम मांझी।
3. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने किस फीचर को लॉन्च किया है जिसमें ट्वीट 24 घंटे में गायब हो जायेगा?
उत्तर : फ्टीट्स फीचर।
4. आज के दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : इंटरनेशनल मेंस डे।
5. गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मृदुला सिन्हा।
6. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कितने देशों के आगंतुकों के लिए अस्थाई रूप से वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है?
उत्तर : 12 देश।
7. फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्डा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड 2020
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 89,58,484 (1,3१,578 मौतें).
9. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गिद्धों के संरक्षण के किस कार्ययोजना को शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : वल्चर संरक्षण 2020-25 .
10. पाकिस्तान क्रिकेट सुपर लीग 2020 (PSL) का खिताब किस टीम ने जीत लिया है?
उत्तर : कराची किंग्स।
18 नवंबर 2020
1. डीआरडीओ ने कल किस एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल।
2. फीफा ने भारत में होने वाले किस विश्वकप को कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया है?
उत्तर : अंडर-17 महिला विश्व कप।
3. राजस्थान सरकार ने राज्य में कब तक के लिए स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है?
उत्तर : 30 नवंबर।
4. मध्य प्रदेश सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए किस कैबिनेट के गठन का फैसला लिया है?
उत्तर : गौ कैबिनेट।
5. राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत भारत के द्वारा बनाये गए किस सुपर कप्यूटर को विश्व के 500 शक्तिशाली कंप्यूटर की लिस्ट में 63वां स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : परम सिद्धि सुपर कंप्यूटर।
6. वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर : अच्युता सामंता।
7. आरबीआई के नवोन्मेषण केंद्र का पहला चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : गोपालकृष्णन (कृष)।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 89,12,908 (1,30,993 मौतें).
9. अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा की कौन से किताब का कल विमोचन हुआ है?
उत्तर : अ प्रॉमिस्ड लैंड।
10. पश्चिम बंगाल राज्य ने हाथियों को बचाने के लिए किसका गठन किया है?
उत्तर : एंटी एलेट्रॉयूशन सेल।