डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

28 जुलाई 2021

1. आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ लेगा?

उत्तर : बासवराज मोम्मई।

2. गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर राकेश अस्थाना को किस राज्य की पुलिस का आयुक्त बनाया गया है?

उत्तर : दिल्ली पुलिस।

3. तुर्कमेनिस्तान की किस 21 वर्षीय महिला भारोत्तोलक ने सिल्वर मेडल जीत लिया है, वे अपने देश के लिए ओलम्पिक मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं?

उत्तर : पोलीना गुर्थेवा।

4. यूनेस्को ने गुजरात में स्थित हड़प्पाकालीन के किस स्थल को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है?

उत्तर : धौलवीरा।

5. भारत के पूर्व महान बैटमिंटन खिलाड़ी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : नंदू नाटेकर।

6. आज के दिन (28 जुलाई) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।

7. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : ड्रिंक फ्रॉम टैप योजना।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 43,654 (640 मौतें).

9. यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट ने किसे अपना मिशन निर्देशक नियुक्त किया है?

उत्तर : वीना रेड्डी।

10. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ रेट को कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 9.5 प्रतिशत।

करेंट अफेयर्स – 28 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 28 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • हड़प्पा शहर धोलावीरा (गुजरात के वर्तमान कच्छ जिले में) यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया
  • केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने  हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन 7827170170) लांच की
  • संसद ने लाइटहाउस एक्ट 1927 को निरस्त करने और बदलने के लिए ‘समुद्री सहायता नेविगेशन बिल 2021’ पारित किया
  • आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किये गये

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • सरकार ने 2018-2021 के बीच 2,38,223 कंपनियों को शेल कंपनियों को चिन्हित किया: कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
  • नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के साथ उर्वरक नैनो यूरिया लिक्विड के ‘प्रौद्योगिकी हस्तांतरण’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
  • महिला बेरोजगारी दर 2018-19 में 5.1% से गिरकर 2019-20 में 4.2% हो गई
  • IMF ने 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.5% किया

विश्व विरासत सूची

  • चार प्राकृतिक स्थलों और तीन सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया
  •  चार प्राकृतिक स्थल: जापान में समृद्ध जैव विविधता वाले 4 द्वीप; दक्षिण कोरिया में भू-विविधता और जैव-विविधता का एक तटीय क्षेत्र; थाईलैंड में मलय प्रायद्वीप की पर्वत श्रृंखला का हिस्सा; और जॉर्जिया में काला सागर के पूर्वी तट के साथ एक गलियारा
  • तीन सांस्कृतिक स्थल: डच जल रक्षा रेखाएं; तुर्की में अर्सलानटेप माउंड; और बेल्जियम और नीदरलैंड में Colonies of Benevolence

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • 1 से 13 अगस्त तक वोल्गोग्राड में होगा भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-21
  • IMF ने विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की, 2021 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के 6% के पूर्वानुमान को बरकरार रखा

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज माइक हेंड्रिक का 72 साल की उम्र में निधन, 1974-1981 में 30 टेस्ट में 87 विकेट लिए
  • वंतिका अग्रवाल ने जीता राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *