डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

27 जुलाई 2021

1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए किस देश के लिए रवाना होंगे?

उत्तर : तजाकिस्तान।

2. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : वीएस येदियुरप्पा।

3. ओलम्पिक में पहली बार शामिल हुई स्केटबोर्ड स्पर्धा में किस 13 साल की जापानी छात्रा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है?

उत्तर : मोमोजी निशिया।

4. शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजूस ने सिंगापुर की किस कंपनी के 4466 करोड़ रूपए में अधिग्रहण कर लिया है?

उत्तर : ग्रेट लर्निंग।

5. 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं किस कन्नड़ अभिनेत्री का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जयंती।

6. ट्यूनीशिया में हिंसक प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति कैस सैयद ने सासद भंग कर प्रधानमंत्री को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : हिचम मेचिचि।

7. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से संवाद के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है?

उत्तर : मेरी सरकार “My Gov”.

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 29,689 (415 मौतें).

9. इंडोनेशिया के बॉटम द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फ्लोटिंग फॉर्म (पानी में तैरता हुआ) बनाने का काम सिंगापुर की किस कंपनी को दिया गया है?

उत्तर : सनसीप ग्रुप।

10. नासिर कमल को किसका नया डीजी नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो।

26 जुलाई 2021

1. यूनेस्को ने तेलंगाना के किस मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल किया है?

उत्तर : काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर।

2. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने किस भारतीय कारोबारी को अबू धाबी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री (एडीसीसीआई) का उपध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : यूसुफ अली एमए।

3. अमेरिका के किस मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन का ९३ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जैकी मेसन।

4. तेलंगाना की एक विशेष अदालत ने किस वर्तमान सांसद को 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को घूस देने के आरोप में 6 माह जेल एवं 10 हजार रूपए जुर्माना की सजा सुनाई है?

उत्तर : टीआरएस पार्टी की सांसद कविता वलोद।

5. विश्व कैडेट चैम्पियनशिप में 73 किलो भारवर्ग में किस भारतीय महिला पहलवान ने गोल्ड मेडल जीत लिया है?

उत्तर : प्रिया मलिक।

6. भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में किस टीम ने 38 रनों से जीत दर्ज की है?

उत्तर : भारत।

7. आज के दिन (26 जुलाई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : कारगिल विजय दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 39,361 (416 मौतें).

9. बांग्लादेश ने किस नाम से अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : जोगजोग।

10. ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में किस विषय को अनिवार्य विषय बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : आपदा प्रबंधन।

24 जुलाई 2021

1. भारत के रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर : आकाश एनजी।

2. राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पर्चा फाड़ने के चलते तृणमूल कांग्रेस के किस सांसद को शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है?

उत्तर : शांतनु शेष।

3. कोविड-19 के चलते 14 अप्रैल से बंद राष्ट्रपति भवन एवं संग्राहलय को कब से खोलने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : 01 अगस्त।

4. हरियाणा सरकार ने किस नए पोर्टल का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : ग्राम दर्शन पोर्टल (gramdarshan.haryana.gov.in).

5. भारत के प्रमुख हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल विनय बधवार को ब्रिटिश सरकार ने हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए किस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार।

6. विश्व भर में आज के दिन (24 जुलाई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे।

7. विश्व का पहला 3डी प्रिंटेड स्टील ब्रिज कहाँ खोला गया है?

उत्तर : एम्सटर्डम (नीदरलैंड).

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 39,097 (546 मौतें).

9. कर्नाटक के प्रसिद्ध शास्त्रीय वायलिन वादक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : श्री आर. भास्करन।

10. तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बिनाया श्रीकांत प्रधान।

23 जुलाई 2021

1. आज देश भर में किन दो क्रांतिकारियों की जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद।

2. वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव रश्मि रंजन दास को किस समिति में शामिल किया गया है?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र की कर समिति।

3. किस रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : एबीडी।

4. कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में किसे अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : गणेश गोडियाल।

5. केंद्र सरकार ने किस केंद्रशासित प्रदेश में 750 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : लद्दाख।

6. आज के दिन (23 जुलाई) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्रसारण दिवस।

7. फिल्म निर्माता एवं निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी ऑटो बायोग्राफी लॉन्च करने की घोषणा की है, पुस्तक का नाम क्या है?

उत्तर : द स्ट्रेंजर इन द मिरर।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 35,342 (483 मौतें).

9. माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल टेक सपोर्ट स्कैम रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में वर्ष 2021 में टेक सपोर्ट स्कैम के शिकार उपभोक्ताओं में कौन सा देश पहले स्थान पर रहा है?

उत्तर : भारत।

10. भारत की युवा पहलवान तनु ने 43 किलो भारवर्ग में किस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : कैडेट विश्व चैम्पियनशिप।

22 जुलाई 2021

1. विश्वविख्यात श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) में किस तरीके का देश का पहला संग्राहलय बनाने की प्रक्रिया का आरम्भ किया गया है?

उत्तर : म्यूजियम ऑफ़ महा शक्तिपीठ।

2. डीआरडीओ ने सतह से सतह पर मार करने वाली किन दो नयी पीढ़ी की मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : आकाश मिसाइल व पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल।

3. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने 2032 में होने वाले ओलम्पिक की मेजबानी के लिए किस शहर को चुना है?

उत्तर : ब्रिसबेन।

4. बायजूस कंपनी ने किताबें पढ़ने के डिजिटल मंच एपिक का कितने करोड़ रूपए में अधिग्रहण कर लिया है?

उत्तर : 3729.8 करोड़ रूपए।

5. भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी संदेश झिंगन को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर 2020-2021.

6. आज के दिन (22 जुलाई) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : इंडियन नेशनल फ्लैग डे 2021.

7. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए किस योजना का शुभारम्भ करेंगे?

उत्तर : बाल सेवा योजना।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 41,383 (507 मौतें).

9. केंद्र सरकार ने किस योजना को वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है?

उत्तर : स्टैंड अप इंडिया योजना।

10. भारतीय जनता पार्टी ने किसे अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है, भाजपा में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या 25 हो गयी है?

उत्तर : शाजिया इल्मी एवं प्रेम शुक्ला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *