डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
20 जुलाई 2021
1. मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : मिस इंडिया यूएसए 2021.
2. मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने किस फार्मूला वन रेस को जीत लिया है?
उत्तर : ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2021.
3. किस राज्य सरकार ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को कन्नड़ भाषा में पढ़ाने की घोषणा की है?
उत्तर : कर्नाटक राज्य सरकार
4. किस केंद्रीय मंत्री को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मुख़्तार अब्बास नकवी।
5. आज के दिन (20 जुलाई) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व शतरंज दिवस।
6. शिव नाडर के इस्तीफा देने के बाद एचसीएल कंपनी के नए अध्यक्ष एवं एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सी. विजयकुमार।
7. मणिपुर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : गोविंददास कोंथौजम।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : ३0,093 (374 मौतें).
9. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-२०२१ के बजट में किसे बनाने की घोषणा की है?
उत्तर : देश के पहले विश्व स्तरीय इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज।
10. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : राष्ट्रीय लोकदल।
करेंट अफेयर्स – 20 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 20 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- Pegasus : भारतीय पत्रकारों, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की जासूसी करने के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने पर संसद में विवाद
- सरकार ने 2 श्रेणियों में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स उत्कृष्टता पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- विवाद से विश्वास योजना के तहत दायर किए गए 99,765 करोड़ रुपये के विवादित कर से जुड़े 1.32 लाख घोषणापत्र; योजना के तहत घोषणा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 थी
- सरकार ने आयातकों को दालों पर स्टॉक सीमा से छूट दी; थोक विक्रेताओं और मिल मालिकों के लिए इसे बढ़ाया गया
- अप्रैल-जून तिमाही 2020 में शहरी भारत में बेरोजगारी दर 20.8% रही: श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव
- चाय का निर्यात 2020-21 में गिरकर 203.8 मिलियन किलोग्राम हुआ
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली फर्म NSO ग्रुप द्वारा बनाए गए पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके दुनिया भर में कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी पर चिंता व्यक्त की