डेली करेंट अफेयर्स 2021

23 मार्च 2021

1. 67वें नेशनल अवार्ड समारोह में किस अभिनेत्री एवं अभिनेता को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कंगना रनौत (फिल्म-मणिकर्णिका एवं पंगा), मनोज बाजपेई (फिल्म-भोसले) एवं धनुष (फिल्म-असुरन)।

2. भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2020 एवं 2019 के लिए गाँधी शांति पुरस्कार किन्हें प्रदान किया है?

उत्तर : बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान (बांग्लादेश, वर्ष 2020) एवं ओमान के दिवंगत सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद (वर्ष 2019).`

3. वरिष्ठ आईएएस इसके जोशी की किस पहली हिंदी किताब का विमोचन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया है?

उत्तर : एक प्रतिध्वनि – जन केंद्रित शासन।

4. गूगल के वाइस प्रेजिडेंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?

उत्तर : सीजर सेनगुप्ता।

5. किस भारतीय निशानेबाज मिश्रित जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : सौरभ चौधरी एवं मनु भाकर।

६. कौन सा फुटबॉलर फ्रेंच लीग वन में 100 गोल दागने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं उन्होंने सेंट एटीने के हेरवे रेवेल्ली का 52 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

उत्तर : काइलियान म्बापे।

७. आज के दिन (23 मार्च) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : शहीद दिवस या सर्वोदय दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 40715 (199 मौतें).

9. 67वें नेशनल अवार्ड समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : छिछोरे।

10. केंद्र सरकार ने देशभर में SARS-CoV-2 की जीनोमिक निगरानी के लिए किसकी स्थापना करने की घोषणा की है?

उत्तर : जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG).

22 मार्च 202१

1. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के प्रथम संस्करण को इंडियन लीजेंड्स ने श्रीलंका को कितने रन से हराकर जीत लिया है?

उत्तर : 14 रन।

2. किस दिग्गज लेखक एवं फिल्मकार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सागर सरहदी।

3. आज के दिन (22 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व जल दिवस।

4. रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ के अध्ययन के मुताबिक विश्व की सबसे ताकतवर सेना में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

उत्तर : चौथी। (चीन प्रथम, अमेरिका द्वितीय एवं रूस तृतीय)।

5.  2020 द प्रोजेक्ट टेनिस हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप में कौन पुरुष और महिला वर्ग में नए चैंपियन बन गए हैं?

उत्तर : रश्मिका भामिदीप्ति (तेलंगाना) एवं अर्जुन काधे (महाराष्ट्र)।

6. आज किस राज्य का 109वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : बिहार।

7. तृणमूल कांग्रेस के सांसद शिशिर अधिकारी किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 46951 (212 मौतें).

9. किस प्रख्यात ओडिशी नृत्यांगना का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : लक्ष्मीप्रिया महापात्र।

10. किस राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है?

उत्तर : झारखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *