डेली करेंट अफेयर्स 2021

09 जनवरी 2021

1. अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने किस भारतीय मूल की महिला को अपना प्रेस सचिव नियुक्त किया है?

उत्तर : सबरीना सिंह।

2. गुजरात के चार बार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : माधव सिंह सोलंकी।

3. श्रीलंका के किस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?

उत्तर : शेहान जयसूर्या।

4. बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कितने इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग, मैच में हेराफेरी और सट्टेबाजी में लिप्त होने के लिए आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया?

उत्तर : 3 खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबन्ध एवं पांच अन्य खिलाडियों पर छह से बारह साल का प्रतिबन्ध।

5. सीआईएसएफ के 28वें महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुबोध कुमार जायसवाल।

6. ब्रिटेन ने वाणिज्य मंत्री आलोक शर्मा को किस सम्मेलन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : कॉप26 सम्मेलन।

7. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भारतवंशियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् के लिए नामित किया है?

उत्तर : सुमोना गुहा एवं तरुण छाबड़ा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18222 (228 मौतें).

9. आज के दिन (9 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : प्रवासी भारतीय दिवस।

10. कौन सा भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में 100 छक्के लगाने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : रोहित शर्मा।

08 जनवरी 2021

1. ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में कौन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : एलन मस्क।

2. भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की तीन अहम कमेटियों की 2022 में अध्यक्षता करेगा उनका नाम क्या है?

उत्तर : तालिबान सेंक्‍शन कमेटी, काउंटर टेरेरिज्‍म कमेटी और लीबिया सेंक्‍शन कमेटी।

3. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव एसएम अली ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण किस सरकार के अधीन आने वाले सभी मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्देश दिया है?

उत्तर : दिल्ली सरकार।

4. केंद्र सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर 144 मेगावाट की कितनी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : आठ जलविद्युत परियोजनाएं।

5. मशहूर फैशन डिजाइनर एवं भारतीय  साड़ी को आधुनिक रूप देने के लिए जाने-जाने वाले मशहूर डिजाइनर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है?

उत्तर : सत्या पॉल।

6. सरकार ने वित्त वर्ष 2020-2021 में जीडीपी की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 7.7 प्रतिशत।

7. 06 जनवरी को भारतीय मानक ब्यूरो ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?

उत्तर : 74वां।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18139 (234 मौतें).

9. हेमा कोहली ने किस राज्य के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है?

उत्तर : तेलंगाना।

10. मणिपुर राज्य ने ग्राहकों को पेंशन से जुड़ी जानकारी देने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : mPension.

करेंट अफेयर्स – 8 जनवरी, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 8 जनवरी, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

EDUCON 2020

7 जनवरी, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन EDUCON 2020 का उद्घाटन किया।

जम्मू और कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना

6 जनवरी 2021 को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। DPIIT ने जम्मू और कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के लिए प्रस्ताव दिया है।

लद्दाख में संस्कृति और भाषा के मुद्दों के लिए पैनल का गठन किया गया

6 जनवरी, 2021 को गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि लद्दाख में भाषा, संस्कृति और भूमि के संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर समाधान खोजने के लिए किशन रेड्डी की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया गया है।

पंजाब के हाई स्कूल और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किये जायेंगे

7 जनवरी, 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने हाई स्कूल और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की। इसके अलावा उन्होंने झुग्गीवासियों को संपत्ति का अधिकार देने के लिए बसेरा कार्यक्रम शुरू किया।

तेलंगाना उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी

7 जनवरी 2021 को न्यायमूर्ति हेमा कोहली ने तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

79 वर्ष की आयु में सत्य पॉल का निधन

6 जनवरी, 2021 को फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2020- 21 में भारत की जीडीपी में 7.7% की गिरावट आने के आसार

सांख्यिकी मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.7% कम हो जाएगा।

306 किलोमीटर लम्बे पश्चिमी समर्पित माल गलियारा के खंड को राष्ट्र को समर्पित किया गया

7 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के 306 किलोमीटर के रेवाड़ी-मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया।

भारत में दुनिया का पहली डबल स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन शुरू की गयी

7 जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा संचालित पहली डबल स्टैक लॉन्ग-हौल 1.5 किमी लम्बी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

अमेरिकी कांग्रेस ने जो बिडेन की जीत को प्रमाणित किया

7 जनवरी, 2021 को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र ने पूर्व में जो बिडेन और कमला हैरिस की चुनावी जीत को प्रमाणित किया।

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने तीन चीनी कंपनियों को डीलिस्ट किया

जनवरी, 7, 2021 को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने तीन चीनी दूरसंचार कंपनियों को डीलिस्ट कर दिया है।

पाकिस्तान ने रॉकेट सिस्टम का परीक्षण किया

7 जनवरी, 2021 को फतह-1 नामक स्वदेशी रूप से विकसित रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण पूरा किया। यह 140 किलोमीटर की अधिकतम सीमा के साथ पारंपरिक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *