15 दिसंबर 2020
डेली करेंट अफेयर्स 2020 (Daily Current Affairs 2020) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. किस एयरोस्पेस वैज्ञानिक का 87 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : प्रो. रोद्दम नरसिम्हा।
2. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया, न्यूजीलैंड अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में किस स्थान पर पहुँच गया है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रथम स्थान पर।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कच्छ दौरे पर कितनी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे?
उत्तर : तीन।
4. अमेरिका ने रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए किस देश के रक्षा उद्योगों और उसके अध्यक्ष समेत तीन अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर : तुर्की।
5. कौन सा देश कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-5 को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?
उत्तर : रूस।
6. नीति आयोग ने सार्वजानिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए किस नाम से श्वेत पत्र जारी किया है?
उत्तर : विजन 2035 .
7. एशियाई विकास बैंक ने विकासशील सदस्य देशों के लिए किस फैसिलिटी को शुरू किया है?
उत्तर : एशिया पैसिफिक वैक्सीन एक्सेस फैसिलिटी।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 99,06,165 (1,43,709 मौतें).
9. 14 दिसंबर को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : ऊर्जा संरक्षण दिवस।
10. दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का नया कप्तान किसे बनाया गया है?
उत्तर : क्विंटन डिकॉक।