डेली करेंट अफेयर्स 2022
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
03 जनवरी 2022
1. केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के लिए मौजूदा सालाना पारिवारिक आय सीमा को कितने लाख रखने की सिफारिश को मान लिया है?
उत्तर : आठ लाख रूपए या इससे कम।
2. राजनीतिक गतिरोध के चलते किस देश के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : सूडान।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है, विश्वविद्यालय का नाम क्या है?
उत्तर : मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (मेरठ).
4. देश का कौन सा राज्य देश का पहला एलपीजी युक्त व धुंआ मुक्त प्रदेश बन आया है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
5. अंतर्राष्ट्रीय संगठन “रिपोर्ट विदाउट बॉर्डर्स” (आरएसएफ) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष २०२१ में दुनियाभर में कितने पत्रकारों पर उत्पीड़न किया गया है?
उत्तर : 488 पत्रकार (चीन-127)
6. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड (एचपीसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम को कितने रूपए की ईनामी राशि देने की घोषणा की है?
उत्तर : एक करोड़ रूपए।
7. केंद्रीय शिक्षा विभाग की ओर इस जारी की गयी अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन अचीवमेंट में किस संस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : केआईआईटी।
8. भारतीय मूल के ब्रिटिश शिक्षाविद और हॉउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड अजय कुमार कक्कड़ को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्त्तर : नाइट कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर।
9. देश की पहली पेपरलेस अदालत बन गयी है?
उत्तर : केरल हाईकोर्ट।
10. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 100 दिन का पुस्तक पठन का अभियान शुरू किया है, अभियान को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : पढ़े भारत।
11. बॉलीवुड अभिनेता विजय राज एवं वरुण शर्मा को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 33,750 (123 मौतें).
01 जनवरी 2022
1. केंद्र सरकार ने किसे रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया है?
उत्तर : विनय कुमार त्रिपाठी।
2. किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी को साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर : स्मृति मंधाना।
3. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पाइपलाइंस के निदेशक का पदभार किसने संभाल लिया है?
उत्तर : डीएस नानावरे।
4. किस प्रसिद्ध मलयाली अभिनेता का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : जीके पिल्लई।
5. हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार करोड़ रूपए की जल विद्युत परियोजना को लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?
उत्तर : सावरा-कुड्डु जलविद्युत परियोजना।
6. वन अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए झारखण्ड सरकार ने किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर : इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB).
7. सीईओ विनर ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : किशोर कुमार येदम।
8. भारतीय तटरक्षक का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : वीएस पठानिया।
9. दिग्गज टेलीविजन स्टार व टीवी की पहली महिला का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : बेटी व्हाइट।
10. उत्तर प्रदेश के नए डीजी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अविनाश चंद्र।
11. कौन सी टीम अंडर-19 एशिया कप का ख़िताब 8वीं बार जीत लिया है?
उत्तर : भारतीय अंडर-19 टीम।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 22,775 (४०६ मौतें).
31 दिसंबर 2021
1. साउथ अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : क्विंटन डिकॉक।
2. बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
उत्तर : अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान।
3. वर्ष 2021 के लिए किसे हिंदी व अंग्रेजी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : नमिता गोखले (अंग्रेजी), दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)
4. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वर्ल्डवन की किस कंपनी में 96 फीसदी से अधिक हिस्से के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : जिंदल पॉवर।
5. किन तीन भारतवंशियों को कनाडा ने शीर्ष नागरिक पुरस्कार “ऑर्डर ऑफ कनाडा” से सम्मानित किया है?
उत्तर : डॉ. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, नवजीत सिंह ढिल्लों, डॉ. प्रदीप मर्चेंट।
6. साल 2021 में विश्व में सबसे अधिक बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है?
उत्तर : टिक-टॉक (656 मिलियन)।
7. ब्रिक्स नव विकास बैंक ने किस देश को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल किया है?
उत्तर : मिस्त्र।
8. कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : विनीत कुमार गोयल।
9. मैक्सिको में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पंकज शर्मा।
10. तमिलनाडु राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : 31 प्रतिशत।
11. भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की किस समिति की अध्यक्षता सौंपी गयी है?
उत्तर : आतंक विरोधी समिति।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16,746.
30 दिसंबर 2021
1. उत्तर प्रदेश सरकार ने झाँसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
उत्तर : वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन।
2. उत्तर प्रदेश राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : दुर्गाशंकर मिश्र।
3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् की ओर से जारी अटल नवाचार रैंकिंग २०२१ में किस आईआईटी संस्थान को लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : आईआईटी मद्रास।
4. मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : कैथापरम विश्वनाथ।
5. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को किस विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
उत्तर : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी).
6. ऑर्गनाइज्ड क्राइम एन्ड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में कौन सा नेता दुनिया के सबसे भ्रष्ट नेता की सूची में प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर : बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको।
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर कितने हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे?
उत्तर : 14127 करोड़ रूपए।
8. न्यूजीलैंड के किस खिलाड़ी ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट फॉर्मेट से एवं नीदरलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : रोस टेलर।
9. किस राज्य में विवादित कानून AFSPA को अगले छह महीने (जून 2022) तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर : नागालैंड।
10. बॉलीवुड के किस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है?
उत्तर : विजय गलानी।
11. PETA India ने किसे पर्सन ऑफ द ईयर चुना है?
उत्तर : आलिया भट्ट।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13,154.
29 दिसंबर 2021
1. गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए केंद्र सरकार ने गठित उच्च स्तरीय समिति का किसे अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : पीएम नरेंद्र मोदी।
2. महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की पहली महिला निदेशक का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : डॉ खोर्शेद एम पावरी।
3. पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया किस किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी।
4. कौन सा भारतीय विकेटकीपर 26 मैचों में 100 शिकार करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं?
उत्तर : ऋषभ पंत।
5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस नए अभियान को लॉन्च किया है?
उत्तर : ड्रग फ्री इंडिया।
6. दूरसंचार विभाग ने किन मेट्रो शहरों में जल्द ही 5G सेवा शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलूरु, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे।
7. वित्त उद्योग विकास परिषद् का नया सह-अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : कमलेश गाँधी।
8. स्विट्जरलैंड के बेसल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के जबड़े में मांसपेशियों की एक नयी परत की खोज की है उसको क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : मस्कुलस मास्सेटर पार्स कोरोनीडिया।
9. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के किन दो नए टीकों के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है?
उत्तर : कोवोवैक्स, कार्बोवैक्स।
10. मैन बुकर अवार्ड से सम्मानित न्यूजीलैंड की किस लेखिका का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : केरी हुल्मे।
11. पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिदेशक और विशेष सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : चंद्रप्रकाश गोयल।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 9.195.