डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
29 मई 2021
1. द वाल्ट डिज्नी कंपनी ने इस साल दक्षिण पूर्व एशिया में कितने चैनलों को बंद करने की घोषणा की है?
उत्तर : 100 चैनल।
2. अभिनेता रणदीप हुड्डा को किसने अभद्र टिप्पणी के चलते अपने राजदूत पद से हटा दिया है?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र के पशु संरक्षण संधि (सीएमएस)।
3. कोरोना महामारी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कब तक के लिए रोक लगा दी है?
उत्तर : 30 जून।
4. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरबी भाषा के वरिष्ठ व्याख्याता का 81 साल की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : दारुल उलूम नदवत उलेमा।
5. रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर किस बैंक पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : एचडीएफसी बैंक।
6. किस देश के 10 साल तक पीएम रहे पॉल स्लूटर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर : डेनमार्क।
7. केंद्र सरकार ने किन राज्यों के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है?
उत्तर : गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : १,71,724 (3663 मौतें).
9. ब्रिटेन नौसेना ने 500 साल के इतिहास में किस पहली महिला को रियर एडमिरल के पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : कमांडर ज्यूड टेरी (पदभार अगस्त 2022 से)।
10. किस देश ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 01 से 15 जून तक सम्पूर्ण लॉकडाउन (देशभर में) लगाने की घोषणा की है?
उत्तर : मलेशिया।
28 मई 2021
1. 95 प्रतिशत वोट हासिल कर कौन सीरिया के चौथी बार राष्ट्रपति बन गए हैं?
उत्तर : बशर अल-असद।
2. चौधरी न्यूमेरो प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमैन एवं जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट जेसी चौधरी ने ऐप को लॉन्च किया है?
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किस ओपीडी पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर : सेहत (सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंट एन्ड टेली कंसल्टेशन)।
4. जमीयत उलमा-ए-हिन्द का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे चुना गया गया है?
उत्तर : महमूद मदनी।
5. 228 साल पुराने एवं एवं दुनिया के सबसे बड़े फ्रांस के लुब्र म्यूजियम की अध्यक्ष के रूप में किसी महिला को नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : लॉरेंस देस कार्स कार्यकाल 01 सितम्बर से शुरू होगा)।
6. भारत रत्न से सम्मानित प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को किस अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020.
7. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को कौन से नए पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : वाणिज्य सचिव।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : १,86,163 (3660 मौतें).
9. संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सेवा करते हुए किन तीन भारतीयों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : कॉरपोरल युवराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो एवं मूलचंद यादव।
10. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई)ने नए शैक्षिणिक सत्र से किस पाठ्यक्रम की पढ़ाई हिंदी समेत 8 भाषाओं में कराने की घोषणा की है?
उत्तर : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों।
27 मई 2021
1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संस्थापक सदस्य आशीष सिंह चौहान को किसका कुलाधिपति (चांसलर) बनाया है?
उत्तर : इलाहबाद विश्वविद्यालय।
2. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली बीटेक की छात्रा सामिया कौर को प्राइवेसी एवं डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021.
3. केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक किस रेल लिंक परियोजना को अप्रैल 2023 को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है?
उत्तर : श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना।
4. कोरोना ईलाज के लिए दवा का कॉकटेल भारत के पहले कोरोना मरीज को दी गयी उनका नाम क्या है?
उत्तर : हरियाणा के 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह।
5. 180 ऑस्कर जीत चुके किस 97 वर्ष पुराने हॉलीवुड स्टूडियो को अमेज़न कंपनी ने 8.45 अरब डॉलर में खरीद लिया है?
उत्तर : एमजीएम स्टूडियो।
6. भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शिडली (73 KG) ने किस प्रतियोगिता में रजत पदक जीत लिया है?
उत्तर : जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप (ताशकंद-उज्बेकिस्तान)।
7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतवंशी को वाणिज्य विभाग के डीजी के तौर पर नियुक्त किया है?
उत्तर : अरुण वेंकटरमन।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : २,11,298 (3847 मौतें).
9. कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ गुएसो द्वारा किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अनातोले कोलिनेट माकोसो।
10. भारत एवं इजराइल ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन साल के लिए समझौता किया है?
उत्तर : कृषि के क्षेत्र में।
26 मई 2021
1. सीबीआई के नए डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सुबोध जायसवाल।
2. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से किसे पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : जयंत चौधरी।
3. किस हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर महान ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया गया है?
उत्तर : मोहाली अंतर्राष्टीय हॉकी स्टेडियम।
4. पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली बार खेलने के लिए किस टीम के साथ करार किया है?
उत्तर : बारबाडोस ट्राइडेंट्स।
5. केन्या देश की संसद ने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : जस्टिस मार्था कूम।
6. चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं कृषि विज्ञानी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : युआन लॉन्गपिंग।
7. पालतू प्रजातियों के संरक्षण की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर : शाजी एनएम (केरल)।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : २,०८,९२१ (4157 मौतें).
9. बीसीसीआई ने सितम्बर 2021 में होने वाली किस टी-20 सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया है?
उत्तर : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज।
10. केंद्र सरकार ने कोरोना काल में प्रत्येक ट्रांसजेंडर की मदद के लिए कितने रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की है?
उत्तर : 1500 रूपए।
25 मई 2021
1. अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर : वेलेरिया लूसेली।
2. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड सभी कंपनियों की बाजार पूंजी किसी एक दिन में रिकॉर्ड स्तर कितने डॉलर पर पहुँच गयी है?
उत्तर : 3 ट्रिलियन डॉलर।
3. किस देश की प्रतिव्यक्ति आय 2227 डॉलर के साथ भारत से 280 डॉलर अधिक हो गयी है?
उत्तर : बांग्लादेश।
4. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे सत्र से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है?
उत्तर : शाहिद अफरीदी।
5. विभिन्न प्रदेशों के बाद अब किस प्रदेश ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों का भरण-पोषण एवं शिक्षा का खर्च उठाने के लिए वात्सल्य योजना को शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : उत्तराखंड सरकार।
6. हिमाचल प्रदेश सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट से किस जमीन को बाहर कर दिया है?
उत्तर : चाय बागानों को।
7. अमेरिका का कौन सा गोल्फर 50 वर्ष की उम्र में पीजीए चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले गोल्फर बन गए हैं?
उत्तर : फिल मिकेलसन।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,96,427 (3511 मौतें).
9. मौसम विभाग ने ताउते के बाद किस तूफान के अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल एवं ओड़िसा तट से टकराने की चेतावनी जारी की है?
उत्तर : यास।
10. कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बीसीसीआई ने 10 लीटर क्षमता के कितने कन्संट्रेटर्स दान करने की घोषणा की है?
उत्तर : २ हजार कन्संट्रेटर्स।
24 मई 2021
1. भारत के डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को दूसरे कार्यकाल के लिए किसका अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH).
2. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से किस देश के 5 दिन (28 मई तक) के दौरे पर जा रहे हैं?
उत्तर : अमेरिका।
3. किस कंपनी ने कोरोना से कर्मचारी की मौत पर उसके परिवार को 60 वर्ष की उम्र (कर्मचारी के रिटायरमेंट) तक पूरी सैलरी और बच्चों की पढ़ाई एवं परिवार की मेडिकल सुविधाओं का खर्च उठाने की घोषणा की है?
उत्तर : टाटा स्टील।
4. एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीबी) ने 2021 एशिया कप को स्थगित करते हुए कब कराने की घोषणा की है?
उत्तर : 2023 में।
5. आज के दिन (24 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रमंडल दिवस।
6. यूएन ने गाजा में लोगों की जरूरतों के लिए कितने मिलियन डॉलर सहायता राशि देने की घोषणा की है?
उत्तर : 22.५ मिलियन डॉलर।
7. पीएसजी को 2-1 से हराकर किस टीम ने पिछले 10 वर्षों में पहली बार फ्रांसीसी फुटबाल लीग को जीत लिया है?
उत्तर : लिली।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 2,22,315 (4454 मौतें).
9. परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : श्रीकुमार बनर्जी।
10. रेड बुल के ड्राइवर ने मोनाको ग्रा प्री फार्मूला वन की ट्रॉफी जीत ली है उनका नाम क्या है?
उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन।