डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

29 अक्टूबर 2021

1. फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर क्या कर दिया है?

उत्तर : मेटा (प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप का नाम वही रहेगा)।

2. पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का नया निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजीव रंजन झा।

3. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर : 3 वर्ष।

4. अमेरिका ने 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा सहित कितनी बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं जिनकी कीमत 110 करोड़ रूपए है?

उत्तर : 248 प्राचीन वस्तुएं।

5. नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत में किस मानद उपाधि से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि।

6. भारतीय रेलवे ने लोगों से होने वाले फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए किस ऐप से करार किया है?

उत्तर : ट्रूकॉलर।

7. भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को किस देश ने मंजूरी दे दी है जिससे अब भारतीय बिना क्वारंटीन के उस देश की यात्रा कर सकते हैं?

उत्तर : ओमान।

8. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने चोटिल खिलाड़ी ओवैड मैकॉय की जगह किसे टीम में शामिल किया है जिसे आईसीसी की ओर से भी हरी झंडी दे दी गयी है?

उत्तर : जेसन होल्डर।

9. उत्तर प्रदेश सरकार ने कासगंज के किस स्थान को तीर्थस्थल घोषित किया है?

उत्तर : सोरों।

10. आज के दिन (29 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड स्ट्रोक दिवस।

11. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : रोह ताय वू।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14,348 (805 मौतें).

28 अक्टूबर 2021

1. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर भारत की परमाणु शक्ति संपन्न अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षा किया गया जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर है, मिसाइल का नाम क्या है?

उत्तर : अग्नि-5

2. दिल्ली राज्य सरकार सड़कों पर घूम रहे जानवरों के लिए किस योजना को शुरू करने जा रही है?

उत्तर : एम्बुलेंस सेवा (जिसमें घायल जानवरों का उपचार किया जायेगा)।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से किस सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : आसियान भारत सम्मेलन।

4. किस प्रख्यात गाँधीवादी नेता एवं चम्बल की धरती को डकैतों से मुक्त कराने वाले किस व्यक्ति को निधन हो गया है?

उत्तर : एसएन सुब्बा राव।

5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किसानों की सहायता के लिए किस योजना को शुरू कर दिया है?

उत्तर : उड़ान 2.0.

6. आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक का अगला सीईओ एवं एमडी किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : बलदेव प्रकाश।

7. उत्तर प्रदेश सरकार ने फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : अयोध्या कैंट।

8. देश का कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : गोवा।

9. विकास वित्त संस्थान एनएबीएफआइडी का चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : केवी कामत।

10. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने मिताली राज, नीरज चोपड़ा सहित कितने खिलाड़ियो को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया है?

उत्तर : 11 खिलाड़ियों को।

11. त्वितसी डैंगारेमबगा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : जर्मन बुक ट्रेड 2021 का शांति पुरस्कार।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 16,156 (733 मौतें).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *