डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

28 दिसंबर 2021

1. ग्लोब सॉकर अवार्ड में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर एवं ऑल टाइम टॉप स्कोरर के पुरस्कार से किसे नवाजा गया है?

उत्तर : काइलियान म्बापे (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (ऑल टाइम टॉप स्कोरर)।

2. ग्लोबल स्पांसर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : अडानी ग्रीन।

3. असम पुलिस की पहली महिला पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कौन बन गयी हैं?

उत्तर : वॉयलेट वरूआ।

4. स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में किस राज्य को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : केरल।

5. सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक विक्रम मिस्त्री को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

6. महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक।

7. राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अटल सम्मान।

8. लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे किस नेता का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : महेंद्र प्रसाद।

9. सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजी ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री को उनके पद से हटा दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मोहम्मद हुसैन रोबल।

10. आधुनिक युग के डार्विन कहे जाने वाले अमेरिका के किस प्रकृतिवादी का 92 साल की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : ईओ विल्सन।

11. किस देश ने बिना एनओसी के विदेशियों की शादी पर रोक लगा दी है?

उत्तर : श्रीलंका।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,358.

करेंट अफेयर्स – 28 दिसम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 28 दिसम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • स्वास्थ्य मानकों पर केरल का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन: नीति आयोग का चौथा स्वास्थ्य सूचकांक
  • प्रधानमंत्री ने मंडी में हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता की
  • प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में 11,000 करोड़ रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
  • जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का 81 साल की उम्र में निधन

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • टैक्स चोरी के आरोप में कानपुर के परफ्यूम उद्योगपति पीयूष जैन गिरफ्तार; 257 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद
  • एचडीएफसी बैंक ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम सेवा वाले क्षेत्रों को अपनी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए समझौता किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 दिसंबर को मनाया गया महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • हार्वर्ड जीवविज्ञानी एडवर्ड ओ विल्सन का अमेरिका में 92 वर्ष की आयु में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *