डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
06 दिसंबर 2021
1. जर्मनी को हराकर किस टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब जीत लिया है?
उत्तर : अर्जेंटीना।
2. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने किसे अपना नया निदेशक (संचालन) नियुक्त किया है।
उत्तर : विकास कुमार।
3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के जहाज को डुबोने वाली भारतीय नौसेना की 22वीं मिसाइल वैसल स्क्वाड्रन को किस अवार्ड से सम्मानित करेंगे?
उत्तर : प्रेजिडेंट स्टैंडर्ड सम्मान।
4. राज्यसभा के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित एक शिवसेना सांसद ने संसद टीवी के एक शो का एंकरिंग पद छोड़ दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : प्रियंका चतुर्वेदी।
5. आईआईटी मद्रास ने अपने किस स्टार्टअप के लिए महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप GUVI.
6. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दूरदर्शन के किस स्टेशन का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर : अर्थ स्टेशन।
7. एशिया यूथ पैरालम्पिक गेम्स में किस भारतीय महिला एथलीट ने रजत पदक जीत लिया है?
उत्तर : अनन्या बंसल।
8. आज के दिन (06 दिसंबर) को भारत एवं बांग्लादेश मिलकर किस दिवस के रूप में मना रहे हैं?
उत्तर : मैत्री दिवस।
9. भारत ने न्यूजीलैंड को कितने रनों से हराकर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, इसके साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है?
उत्तर : रिकॉर्ड 372 रन।
10. अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल सीएनएन ने अपने प्राइम टाइम एंकर को बर्खास्त कर दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : क्रिस कुओमो।
11. एक कैलेंडर ईयर में 4 बार 50+ विकेट लेने पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : रविचंद्रन अश्विन।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 8,306.
05 दिसंबर 2021
1. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जिले अमेठी में रूस के सहयोग से 5 लाख राइफलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, राइफलों का नाम क्या है?
उत्तर : एके 203 असॉल्ट राइफल।
2. न्यूजीलैंड के कौन सा बॉलर एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : एजाज पटेल।
3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया की शोधकर्ता रुबीना का चयन किस फेलोशिप के लिए किया गया है?
उत्तर : प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप।
4. देश के किस वरिष्ठ पत्रकार का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : विनोद दुआ।
5. प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी ने ऑपरेटर थ्योरी में मौलिक कार्य के लिए पांच हजार डॉलर के किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर : सिप्रियन फोयस पुरस्कार।
6. NHAI का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अलका उपाध्याय।
7. दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का 110 वर्ष की उम्र ने निधन हो गया है उनका नाम नाम क्या था?
उत्तर : इलीन ऐश।
8. फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए किस नयी योजना को लॉन्च किया है?
उत्तर : महिला मित्र प्लस योजना।
9. आज के दिन (05 दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व मृदा दिवस।
10. किस मशहूर कन्नड़ अभिनेता का ८३ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : एस. शिवराम।
11. अबु धाबी टी-10 लीग के पांचवे संस्करण को किस टीम ने जीत लिया है?
उत्तर : डेक्कन ग्लेडिएटर्स।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 8,895.
04 दिसंबर 2021
1. विश्व बैटमिंटन संघ (BWF) ने किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी चुना है?
उत्तर : विक्टर एक्सेलसेन (पुरुष), ताई त्जू यिंग।
2. आंध्र प्रदेश राज्य के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : कोनिजेती रोसैया।
3. विश्व विख्यात पत्रिका कॉस्मोपॉलिटन ने अपनी विशेष सूची में किसको शामिल किया है?
उत्तर : पॉलोमी पाविनी शुक्ला (लखनऊ)।
4. पेप्सिको इंडिया को किस किस्म पर मिले बौद्धिक सम्पदा अधिकार शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है?
उत्तर : आलू की एक किस्म एफएल-2027
5. किस कंपनी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : किनारा कैपिटल।
6. किस देश ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने की घोषणा की है/
उत्तर : सूडान।
7. गुजरात कांग्रेस ने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : जगदीश ठाकेर।
8. अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय कारोबार के मामले में कौन सा देश फिर से भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार बन गया है?
उत्तर : अमेरिका।
9. कौन से फुटबॉलर शीर्ष टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड 800 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)।
10. ओडिशा राज्य में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, चक्रवात तूफ़ान को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : Jawad.
11. आज के दिन (04 दिसंबर) को प्रतिवर्ष किस दिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : नौसेना दिवस (नेवी डे).
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 8,603 (415 मौतें).
03 दिसंबर 2021
1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नयी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर किसे बनाया गया है?
उत्तर : अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (04 दिसंबर) उत्तराखंड राज्य में 18 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलन्यास करेंगे, उनमें मुख्य योजनाएं कौन सी हैं?
उत्तर : हिमालयन संस्कृति केंद्र, चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट, लक्ष्मण झूला के निकट नए पुल का निर्माण, हरिद्वार रिंग रोड, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार आदि।
3. विश्व एथलेटिक्स की ओर से किन धावकों को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट एवं पुरुष एथलीट का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : 100 मीटर दौड़ की चैम्पियन एलेन थाम्पसन (जमैका), 400 मीटर बाधा दौड़ के रिकॉर्डधारक एवं ओलम्पिक चैम्पियन कर्सटेन वारहोम (नार्वे)।
4. यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कारों की दो श्रेणियों (एक्सीलेंस एवं सतत विकास श्रेणी) में किस बस्ती परियोजना को यूनेस्को हेरिटेज अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : निजामुद्दीन बस्ती परियोजना।
5. लोक कल्याण पार्टी के अध्यक्ष इंदरप्रीत सिंह ने किस पार्टी में अपनी पार्टी का विलय कर लिया है?
उत्तर : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)।
6. उर्वरक बनाने वाली कंपनी इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) को दुनिया की 300 सहकारी कंपनियों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : पहला।
7. रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक निवेश और कारोबारी सुगमता में लगातार सुधार के कारण कौन सा राज्य महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर देश का सबसे बड़ा विनिर्माण हब बन गया है?
उत्तर : गुजरात।
8. असम राज्य सरकार ने राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “असम वैभव” किसे प्रदान करने की घोषणा की है?
उत्तर : रतन टाटा।
9. वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है उनका नाम क्या है?
उत्तर : सूजन अर्नोल्ड।
10. कैबिनेट समिति ने किसे भारत पर्यटन विकास निगम का नया चेयरमैन नियुक्त किया है?
उत्तर : संबित पात्रा।
11. आज के दिन (०३ दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व विकलांग दिवस।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 9,216.