डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

24 नवंबर 2021

1. केंद्र सरकार ने किस पर रोक लगाने के लिए 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र विधेयक लाने का फैसला किया है?

उत्तर : क्रिप्टोकरेंसी।

2. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन के लिए किन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है?

उत्तर : भारत गौरव ट्रेन।

3. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ किस राइफल को खरीदने के लिए 5000 करोड़ रूपए के सौदे को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : एके-203 असॉल्ट राइफल।

4. नीति आयोग की ओर से जारी पहले सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स अर्बन इंडेक्स (एसडीजी-यूआई) जारी किया है, इसमें किन शहरों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : शिमला, कोयम्टूर एवं चंडीगढ़ (यह इंडेक्स भारत के शहरों में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है)

5. न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से कौन सा भारतीय खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है?

उत्तर : लोकेश राहुल।

6. दक्षिण कोरिया के पूर्व सैन्य शासक का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : चुन डू-ह्वान।

7. पाकिस्तान ने अमेरिका में अपना नया राजदूत किसे नियुक्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : मसूद खान।

8. मध्य प्रदेश सरकार ने पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : टंट्या मामा।

9. सूडान एवं यूक्रेन देश में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बीएस मुबारक (सूडान), प्रोफेसर हर्ष जैन (यूक्रेन)।

10. देश के किस जनपद (जिले) को देश का सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : बालासोर (उड़ीसा).

11. देश के किस राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,283 (437 मौतें).

23 नवंबर 2021

1. वायुसेना के फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनन्दन को राष्ट्रपति द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : वीर चक्र।

2. बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर को भारत के पहले ग्रिड कनेक्टेड कम्युनिटी स्टोरेज सिस्टम के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : एशियन पावर अवार्ड।

3. मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार किसने ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी।

4. रिजर्व बैंक ने किनको अपने नाम से बैंक, बैंकर या बैंकिंग शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : सहकारी समितियां।

5. एसबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 9.6 प्रतिशत।

6. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ख़िताब किस टीम ने तीसरी बार जीत लिया है?

उत्तर : तमिलनाडु।

7. युगांडा के किस धावक ने लिस्बन हाफ मैराथन को 57 मिनट 31 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत लिया है?

उत्तर : जैकब किप्लिमो।

8. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फेडरल रिजर्व बैंक बैंक के प्रमुख को 4 साल के लिए पुनः नामित किया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : जेरोम पॉवेल।

9. अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने देश की अर्थव्यवस्था में निवेश को बढ़ाने के लिए किसकी स्थापना करने की घोषणा की है?

उत्तर : बिटकॉइन सिटी।

10. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किसे ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : सलमान खान।

11. आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्) ने किसे अपना स्थाई सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : ज्योफ एलार्डिस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,579 (236 मौतें).

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 नवम्बर, 2021

1. ब्राजील की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न वर्षावन में वनों की कटाई में एक वर्ष में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

उत्तर – 22%

ब्राजील सरकार की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न वर्षावन में वनों की कटाई में एक वर्ष में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2006 के बाद से उच्चतम स्तर है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च की ‘PRODES’ निगरानी प्रणाली ने दिखाया कि अमेज़ॅन ने 12 महीने की अवधि के दौरान 13,235 वर्ग किलोमीटर वर्षावन खो दिया। ब्राजील की सरकार ने ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान 2028 तक अवैध वनों की कटाई को रोकने के लिए दो साल की समय सीमा की घोषणा की।

2. “शक्ति 2021” नामक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास किस स्थान पर शुरू हुआ?

उत्तर – मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नन, फ्रांस

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास “शक्ति 2021” का छठा संस्करण फ्रांस के ड्रैगुइग्नन मिलिट्री स्कूल में शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में संचालन की आपसी समझ और आतंकवाद विरोधी वातावरण में संयुक्त रूप से संचालन के लिए आवश्यक समन्वय पहलुओं की पहचान शामिल है।

3. International Institute for Strategic Studies (IISS) वार्षिक रूप में किस देश में एक अंतर्राष्ट्रीय संवाद आयोजित करता है?

उत्तर – बहरीन

International Institute for Strategic Studies (IISS) मनामा, बहरीन में मनामा संवाद (Manama Dialogue) आयोजित करता है। 2021 का शिखर सम्मेलन 19-21 नवंबर के बीच हुआ। IISS मनामा डायलॉग मध्य पूर्व की महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सरकारी मंत्रियों, विशेषज्ञों और व्यापारिक समुदायों के लिए एक अनूठा मंच है। IISS राष्ट्रों की सैन्य क्षमताओं का वार्षिक मूल्यांकन ‘द मिलिट्री बैलेंस’ प्रकाशित करता है।

4. किस देश के युवा और बच्चों के ऑर्केस्ट्रा “अल सिस्टेमा” (El Sistema) ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के लिए गिनीज रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर – वेनेज़ुएला

वेनेजुएला की नेशनल सिस्टम ऑफ यूथ एंड चिल्ड्रन ऑर्केस्ट्रा – जिसे “एल सिस्टेमा” कहा जाता है, ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के लिए एक नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। 8,573 संगीतकारों ने पांच मिनट से अधिक समय तक ‘ला मार्चे स्लेव’ (La Marche Slave) को बजाया।

5. ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 नवंबर

समकालीन दुनिया में टेलीविजन के प्रभाव को चिह्नित करने के लिए 21 नवंबर को दुनिया भर में विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में चिह्नित करने का फैसला किया क्योंकि पहला विश्व टेलीविजन फोरम 1996 में 21-22 नवंबर को आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *