डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

17 नवंबर 2021

1. वायु प्रदुषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कहाँ अगले आदेश तक सभी स्कुलों को बंद रखने एवं दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली एवं एनसीआर के सभी राज्य।

2. तेलंगाना के किस गांव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है?

उत्तर : पोचमपल्ली।

3. किस विख्यात मपिलापट्टु संगीतकार और कलाकार का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : पीर मोहम्मद।

4. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए नियमित कप्तान केन विलियमसन को आराम देकर किसे नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : टिम सऊदी।

5. विश्व निकाय के सहसचिव एंतोनियो गुटेरस ने भारत में संयुक्त राष्ट्र का स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया है?

उत्तर : शॉम्बी शार्प।

6. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लद्दाख के किस दर्रे पर 19024 फ़ीट की ऊंचाई पर सड़क का निर्माण किया है जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है?

उत्तर : उमलिंगला दर्रे में।

7. मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिंजी एन्ड कंपनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा देश अमेरिका पछाड़कर संपत्ति के मामले में दुनिया का नम्बर 1 देश बन गया है?

उत्तर : चीन।

8. किसे 18 वर्ष की उम्र में तमीज़ पत्रलार अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर :  वी. वरथराजन।

9. घरेलू कचरे को रिसाइकिल कर प्रदुषण से निपटने को लेकर 17वां किड्सराइट्स इंटरनेशनल चिल्ड्रन पीस प्राइज प्रदान किया गया है?

उत्तर : विहान अग्रवाल (17 वर्ष) एवं नव अग्रवाल (14 वर्ष)।

10. देश की राजधानी दिल्ली में स्थित रक्षा अध्ययन संस्थान का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : मनोहर पर्रिकर।

11. आज के दिन (17 नवंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 10,197 (301 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 17 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 17 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर 19,024 फीट पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क बनाने के लिए BRO (सीमा सड़क संगठन) की उपलब्धि को मान्यता दी
  • भारत, सिंगापुर और थाईलैंड ने अंडमान सागर में SITMEX नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया
  •  यूपी: प्रधानमंत्री ने लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया
  •  16 नवंबर को मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
  •  संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में अपना रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  •  विनियम समीक्षा प्राधिकरण द्वारा की गई सिफारिशों के बाद रिज़र्व बैंक ने 100 से अधिक निरर्थक परिपत्रों को वापस  लिया
  •  पहला ऑडिट दिवस 16 नवंबर को नई दिल्ली में सीएजी (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) के परिसर में मनाया गया
  •  फिच ने भारत के लिए ‘बीबीबी-‘ रेटिंग की पुष्टि की, वित्त वर्ष 22 में 8.7% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और उनके चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन किया
  • अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया
  • बांग्लादेश के लेखक हसन अज़ीज़ुल हक का 82 साल की उम्र में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *