डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

16 नवंबर 2021

१. देश के पहले समलैंगिक जज बनने को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किसे मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सौरभ कृपाल।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे।

3. हिंदी की किस प्रख्यात लेखिका का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मन्नू भंडारी।

4. रक्षा मंत्रालय ने किन सचिवों एवं अधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : आईबी निदेशक, रक्षा, गृह व रॉ सचिव।

5. अरुणांचल प्रदेश सरकार ने किस तितली को राज्य तितली घोषित किया है?

उत्तर : केसर-ए-हिंद।

6. भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ को किस फुटवियर ब्रांड ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : प्लेटो।

7. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लाभार्थियों को सीधे कानूनी सलाह एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : टेली लॉ।

8. स्पेनिश अभिनेता डेनियल ब्रुह्ल को किस सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम।

9. कौन से कंपनी अपने पार्टनर्स के लिए मर्चेंट शेयरहोल्डिंग प्रोग्राम लॉन्च करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : भारत पे।

10. आज के दिन (16 नवंबर) को पुरे देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस।

11. गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत जाकिर नाइक के किस फाउंडेशन पर 5 वर्ष के लिए प्रतिबन्ध को बढ़ा दिया है?

उत्तर : इस्लामिक रिसर्च फॉउंडेशन।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,865 (197 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 16 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 16 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई
  • भारत ने अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान शुरू किया
  • उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में माँ अन्नपूर्ण की मूर्ती स्थापित की
  • अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (AIPOC) का 82वां संस्करण 17-18 नवंबर को शिमला में आयोजित किया जाएगा
  • आईपीएस अधिकारी शीलवर्धन सिंह ने CISF के नए डीजी का पदभार ग्रहण किया
  • एमपी: पीएम ने भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया
  • झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया; 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था झारखण्ड
  • इतिहासकार बाबासाहब पुरंदरे का निधन हुआ
  • हिंदी लेखिका मनु भंडारी का निधन हुआ

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • भारत की WPI (थोक मूल्य सूचकांक) मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 12.54% हो गई
  • अगरतला के विकास के लिए सरकार और एडीबी ने 61 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • रूस ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली S-400 Triumpf की डिलीवरी शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *