डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

०6 नवंबर 2021

1. दक्षिण अफ्रीका के किस लेखक को उनकी किताब “द प्रॉमिस” के लिए बुकर पुरस्कार 2021 का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : डेमन गलगुट।

2. ओडिशा हाईकोर्ट के जज के रूप में किसने शपथ ले ली है?

उत्तर : आदित्य कुमार महापात्रा।

3. इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने किस क्रिकेट क्लब को अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से प्रतिबंधित कर दिया है?

उत्तर : यार्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब।

4. कई दिग्गज क्रिकेटरों के कोच का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : तारक सिन्हा।

5. अगानिस्तान ने देश में किसके उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया दिया है?

उत्तर : विदेशी मुद्राओं पर।

6. एस्टोनिया में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अजनीश कुमार।

7. भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद को किस बीबीएल (बिग बैश लीग) टीम ने अपने साथ जोड़ा है?

उत्तर : मेलबर्न रेनेगेड्स।

8. मणिपुर राज्य सरकार ने किस योजना को शुभारम्भ किया है?

उत्तर : गो टु विलेज 2.0

9. अरुण चावला को किसके महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : फिक्की (FICCI)

10. रुजना जोरा शतरंज टूर्नामेंट २०२१ का ख़िताब किसने जीत लिया है?

उत्तर : जीएम पी इनियान।

11. भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर किस नेटवर्क को लॉन्च किया है?

उत्तर : सौर ऊर्जा ग्रिड अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 10,929 (392 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 6 नवम्बर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 नवम्बर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • उत्तराखंड: पीएम मोदी ने केदारनाथ में पुनर्निर्मित शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन किया
  • विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने गाम्बिया का दौरा किया

अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट

  • 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.919 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 642.019 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा
  • सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल पर मूल शुल्क में कटौती की
  • अमेज़न, एप्पल, महिंद्रा जीरो-कार्बन तकनीक की मांग को पूरा करने के लिए फर्स्ट मूवर्स गठबंधन में शामिल हुए
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अगले 3 वर्षों में 10,000 इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना की घोषणा की
  • NCLT ने गेल को OTPC (ओएनजीसी त्रिपुरा पावर कंपनी) में दिवालिया IL&FS की 26% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी
  • IMF ने नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाने, कार्बन की तीव्रता को कम करने के लिए नए लक्ष्यों पर COP26 शिखर सम्मेलन में भारत की घोषणा का स्वागत किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  •  पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने 30 जनवरी को मध्यावधि चुनाव की घोषणा की
  • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 5 नवंबर को मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *