डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

30 अक्टूबर 2021

1. अमेरिका में राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण के नीति निदेशक कौन बन गए हैं?

उत्तर : राहुल गुप्ता।

2. बॉलीवुड एवं टीवी जगत के किस दिग्गज का निधन हो गया है?

उत्तर : युसूफ हुसैन।

3. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज (53 मैच) 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : राशिद खान (अफगानिस्तान)।

4. उत्तराखंड राज्य सरकार की किस योजना का शुभारम्भ आज गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया जायेगा?

उत्तर : मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना।

5. कश्मीर की किस 13 वर्षीय लड़की (14 वर्ष आयु वर्ग से कम) मिस्त्र में आयोजित विश्व किक बॉक्सिंग को जीतकर विश्व चैम्पियन बन गयी है?

उत्तर : तजामुल इस्लाम।

6. डीडीसीए का चुनाव जीतकर कौन उसके अध्यक्ष बन गए हैं?

उत्तर : रोहन जेटली।

7. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण को किसका चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : एनसीएलएटी।

8. टेनिस स्टार लिएंडर पेस एवं अभिनेत्री नफीसा अली किस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस (TMC)

9. वरिष्ठ राजनयिक अमिताभ डिमरी को किस देश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर : ब्रूनेई।

१0. डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से लम्बी दूरी तक मारक क्षमता वाले किस बम का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : एलआरबी।

11. साउथ इंडस्ट्री के किस सुपरस्टार अभिनेता का 46 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : पुनीत राजकुमार।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14,313 (549 मौतें).

करेंट अफेयर्स – 30 अक्टूबर, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 30 अक्टूबर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • DRDO, IAF ने संयुक्त रूप से स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्ग रेंज बम (LRB) का एक हवाई प्लेटफार्म से परीक्षण किया
  • भारतीय नौसेना का ‘तुशील’ नाम का युद्धपोत रूस के कलिनिनग्राद में लॉन्च किया गया
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा राष्ट्रव्यापी न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन अभियान शुरू किया गया
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में तैनात CRPF जवानों और उनके परिवारों के लिए 65.5 एकड़ जमीन हस्तांतरित की
  • पीएम मोदी ने रोम में यूरोपीय परिषद (चार्ल्स मिशेल) और यूरोपीय आयोग (उर्सुला वॉन डेर लेयेन) के अध्यक्षों से मुलाकात की
  • UNGA समिति ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया
  • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने G20 संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया
  • सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेंगे भारत और इजरायल
  • कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 की उम्र में बेंगलुरु में निधन

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • सूरत ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन का पुरस्कार जीता
  • वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक खरीद सुधारों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए
  • भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन ‘समुद्रयान’ लॉन्च किया गया
  • भारत ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक बढ़ाया
  • आठ प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन सितंबर में 4.4% बढ़ा

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • फेसबुक का नाम बदलकर मेटा (Meta0 किया गया
  • कमजोर देश जलवायु संकट से निपटने के लिए सबसे अधिक प्रयास कर रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
  • अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता में $144 मिलियन की घोषणा की

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  •  कर्नाटक ने बेंगलुरु में आयोजित 74वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप जीती
  •  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एशले मैलेट का 76 वर्ष की आयु में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *