डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

11 जून 2021

1. दिल्ली सरकार ने किन कक्षाओं की परीक्षाओं को कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया है?

उत्तर : कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं।

2. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किस फिल्म निर्देशक का 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है?

उत्तर : बुद्धदेब दासगुप्ता।

3. इलाहबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जस्टिस संजय यादव।

4. इंग्लैंड के कौन से बॉलर ने एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड (161 टेस्ट मैच) को तोड़कर देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन (162 टेस्ट मैच)।

5. गुजरात सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए किस मोबाईल ऐप एवं पोर्टल को लॉन्च किया है?

उत्तर : ई-निर्माण।

6. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बंधन बैंक का नया सीईओ एवं एमडी किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : चंद्रशेखर घोष।

7. ग्रीनप्रेन्योर अवार्ड 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ चारु खोसला।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 91,702 (3403 मौतें).

9. अगले माह श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीम का कप्तान एवं उपकप्तान किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान)।

10. दक्षिण अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : गोसियामे।

करेंट अफेयर्स –11 जून, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 11 जून, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

AISHE 2019-20 रिपोर्ट

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने All India Survey on Higher Education (AISHE) 2019-20 रिपोर्ट जारी की
  • उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2019-20 में 3.85 करोड़ रहा
  • 2019-20 में उच्च शिक्षा में लिंग समानता सूचकांक (GPI) 1.01 (2018-19 में 1.00) में सुधार हुआ
  • 2019-20 में उच्च शिक्षा में छात्र-शिक्षक अनुपात 26 है।
  •  2019-20 में पीएचडी करने वाले छात्रों की संख्या 2.03 लाख
  • -शिक्षकों की कुल संख्या 15,03,156 है, जिसमें 57.5% पुरुष और 42.5% महिलाएँ शामिल हैं।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य और ऊर्जा मंच पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के उच्च स्तरीय गठबंधन की पहली बैठक को संबोधित किया
  • स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) ने बच्चों में कोविड-19 के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, रेमडेसिविर के इस्तेमाल को हतोत्साहित किया
  • बंगाली निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का 77 साल की उम्र में निधन; उनकी 5 फिल्मों ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • 2020-21 में भारत का कृषि निर्यात 17.34% बढ़कर 41.25 बिलियन डॉलर हुआ
  • आरबीआई ने वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति एटीएम लेनदेन पर इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया
  • IAMAI (Internet and Mobile Association of India) ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जज जस्टिस अर्जन कुमार सीकरी को OTT प्लेयर्स शिकायत निवारण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया
  • ICMR ने गुजरात बेस्ड मेरिल डायग्नोस्टिक्स द्वारा बनाई गई COVID-19 के लिए ‘CoviFind’ रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दी
  • सरकार ने एलपीजी ग्राहकों को एलपीजी रिफिल के लिए वितरक का विकल्प चुनने की अनुमति दी

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अगस्त से अमेरिका विकासशील देशों के लिए 50 करोड़ फाइजर वैक्सीन खरीदेगा और दान करेगा
  • UNGA के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने भारत के के. नागराज नायडू को शेफ डी कैबिनेट नियुक्त किया
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कुवैत शहर में कुवैती समकक्ष डॉ. अहमद नासिर मोहम्मद अल सबा के साथ चर्चा की

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • एशियाई खेलों (1998) के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंग्को सिंह का 42 वर्ष की आयु में निधन; 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *