1. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखा है?
उत्तर : पाकिस्तान।
2. पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में किस योजना सहित तीन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे?
उत्तर : किसान सूर्योदय योजना।
3. आईपीएल इतिहास में पहली बार कौन सी टीम 10 विकेट से हारी है?
उत्तर : चेन्नई सुपरकिंग्स।
4. 35 साल के बाद भारत को किस गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षता प्रदान की गयी है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ)।
5. सीजीडब्ल्यूए ने पानी की बर्बादी और बेवजह इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कितना दंड निर्धारित किया है?
उत्तर : 01 लाख रूपए जुर्माना एवं 05 साल तक जेल।
6. किस देश के उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं?
उत्तर : कोलंबिया।
7. एशिया में प्रभाव रखने वाले 10 सबसे शक्तिशाली देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : चौथा।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 78,14,682 (1,179,56 मौतें).
9. सीमा मुस्तफा को किसका नया अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया।
10. उत्तराखंड राज्य सरकार ने किस योजना का उद्घाटन किया है?
उत्तर : एकीकृत कृषि ग्राम योजना।
23 अक्टूबर 2020
1. करीब पांच दशक तक संसद भवन में खाने का इंतज़ाम देखने वाली उत्तर रेलवे को हटाकर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC)
2. यूएसएफडीए (The United States Food and Drug Administration) ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए किस थेरेपी को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : रेमडेसिविर थेरेपी।
3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस सहायता के लिए किस नम्बर पर क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद प्रक्रिया उपलब्ध करवाने की घोषणा की है?
उत्तर : 112.
4. VI टेलिकॉम कंपनी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं सूचना देने के उद्देश्य से कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर : माई अम्बर मोबाइल।
5. यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक किस राज्य को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : हरियाणा राज्य।
6. किस कंपनी ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : पारले एग्रो।
7. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर : ई-धरती जियो पोर्टल।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 77,६१,312 (1,17,306 मौतें).
9. पुडुचेरी राज्य का नया चुनाव आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रॉय पी थॉमस।
10. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एसबीआई कार्ड के शेयर में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है?
उत्तर : आठ प्रतिशत।