Current Affairs 22 Oct 2020

1. तेलंगाना के पहले गृह मंत्री एवं टीआरएस के नेता का निधन हो गया उनका नाम क्या है?

उत्तर : नायनी नरसिम्हा रेड्डी।

2. आज डीआरडीओ द्वारा किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?

उत्तर : नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल।

3. महाराष्ट्र के किस वरिष्ठ नेता ने बीजेपी से इस्तीफा देकर एनसीपी में शामिल होने का निर्णय लिया है?

उत्तर : एकनाथ खड़से।

4. जर्मनी की किस टेनिस खिलाड़ी ने 31 वर्ष की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : जूलिया जॉर्जेस।

5. चेन्नई सुपरकिंग्स का कौन सा खिलाड़ी चोट के कारण पुरे सीजन से बाहर हो गया है?

उत्तर : ड्वेन ब्रावो।

6. कोविड-19 में विमानों के बेहतर संचालन एवं संक्रमण के दौरान बचाव व सावधानी पूर्वक यात्रा कराने में भारत के किस हवाई अड्डे को विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट।

7. श्रीलंका एवं भारत की नौसेना ने साझा युद्धाभ्यास किया उसका नाम क्या रखा गया है?

उत्तर : स्लाईनेक्स-20

8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 77,06,946 (1,16,616 मौतें).

9. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने गुवाहाटी में बनाई गयी नयी पूर्वी कमान के लिए किसे अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अमृत मोहन प्रसाद।

10. कौन सा प्रदेश कृषि कानून को लागू न करने (ख़ारिज) वाला पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : पंजाब।

21 अक्टूबर 2020

1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की वैधता सात साल से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है?

उत्तर : आजीवन।

2. कौन सा क्रिकेटर लगातार आईपीएल के दो मैचों में शतक लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : शिखर धवन।

3. रिलायंस जिओ ने किस देश में क्वालकॉम कंपनी के साथ मिलकर 5G तकनीक का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : अमेरिका।

4. केंद्र सरकार ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा को कितने प्रतिशत बढ़ा दिया है?

उत्तर : 10 प्रतिशत।

5. हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र किस तिथि से फिर शुरू होगा?

उत्तर : 5 नवंबर।

6. प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : रेड लाइन ऑन, गाड़ी ऑफ़।

7. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर : रोहन जेटली।

8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : ७6,51,108 (11५,914 मौतें).

9. आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व आयोडीन अल्पता दिवस।

10. विश्व बैंक ने गरीब देशों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए कितने रूपए देने की घोषणा की है?

उत्तर : 25 बिलियन डॉलर।

Download PDF File 👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *