डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
22 अक्टूबर 2021
1. अमेरिका खाद्य व दवा प्रशासन (FDA) ने किन कंपनियों के कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे डोज (बूस्टर डोज) को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : मॉडर्ना और जॉनसन एन्ड जॉनसन।
2. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है?
उत्तर : 3 प्रतिशत।
3. आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाही नहीं करने के कारण फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखने की घोषणा की है?
उत्तर : पाकिस्तान।
4. किस देश ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट (नूरी) का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : दक्षिण कोरिया।
5. मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब आदिवासी परिवारों के लिए किस नयी योजना को शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना।
6. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किसका उद्घाटन किया है?
उत्तर : टूरिज्म इन बौद्ध सर्किट : अ वे फॉरवर्ड।
7. टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 39 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज (शहीद आफरीदी के साथ संयुक्त) बन गए हैं?
उत्तर : शाकिब अल हसन।
8. वैश्विक पेंशन सूचकांक 2021 की 43 देशों की लिस्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 40वां स्थान।
9. भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का ब्रांड एम्बेस्डर किस डायरेक्टर को नियुक्त किया गया है?
उत्तर : इम्तियाज अली।
10. एडिडास ने किस फिल्म अभनेत्री को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : दीपिका पादुकोण।
11. यूरोपियन संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार (सखारोव पुरस्कार 2021) किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर : अलेक्सी नवेलनी।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 15,786 (231 मौतें).
करेंट अफेयर्स – 22 अक्टूबर, 2021 [मुख्य समाचार]
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 22 अक्टूबर, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए तिरंगे में 100 स्मारकों को रोशन किया
- प्रधानमंत्री ने एम्स नई दिल्ली के झज्जर (हरियाणा) परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लॉजिस्टिक लागत को कम करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को मंजूरी दी
- 8-11 नवंबर को आयोजित होगा इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF)
- HDFC बैंक, मास्टरकार्ड, अन्य ने MSME के लिए 100 मिलियन डॉलर की क्रेडिट सुविधा शुरू की
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को 28% से बढ़ाकर 31% किया
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा और तुर्की को लिस्ट में शामिल किया
- बारबाडोस ने गणतंत्र बनने से पहले डेम सैंड्रा मेसन को अपना पहला राष्ट्रपति चुना
- दक्षिण कोरिया ने अपना पहला स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरिक लॉन्च किया