डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

21 अक्टूबर 2021

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री अगले साल अपनी नौकरी छोड़कर किस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में वापस लौट जाएँगी?

उत्तर : हार्वर्ड यूनिवर्सिटी।

2. प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस फॉउंडेशन का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : इन्फोसिस फॉउंडेशन विश्राम सदन।

3. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे उसका नाम क्या है?

उत्तर : TRUTH Social

4. फेसबुक द्वारा कई नियमों के उल्लंघन के चलते ब्रिटेन ने कंपनी पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 519 करोड़ रूपए।

5. ऑस्ट्रेलिया के किस तेज गेंदबाज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : जेम्स पैटिंसन।

6. भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में कितने करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है, ऐसा करने वाला वह चीन एवं अमेरिका के बाद तीसरा देश बन गया है?

उत्तर : 100 करोड़।

7. आज के दिन (21 अक्टूबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस (नेशनल पुलिस डे)।

8. भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के चलते किस कंपनी पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : पेटीएम।

9. राष्ट्रीय अनुसन्धान विकास निगम के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कमोडोर अमित रस्तोगी।

10. प्रेमियों प्लेनेटा साहित्यिक पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : कैमरून मोला।

11. गांधीधाम, गुजरात में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर : आयुष वन।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,454.

20 अक्टूबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर दौरे पर उत्तर प्रदेश के तीसरे हवाई अड्डे का लोकार्पण किया है, हवाई अड्डे का नाम क्या है?

उत्तर : कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।

2. मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने किन दो भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है?

उत्तर : पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ एवं स्पिनर हरभजन सिंह।

3. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : वैभव डांगे।

4. किस लोकसभा सदस्य ने औपचारिक रूप से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : बाबुल सुप्रियो।

5. व्हाइट हाउस ने तीन भारतवंशियों समेत (सनी पटेल, जॉय बसु, आकाश शाह) कितने लोगों को उभरते हुए नेताओं को 2021-2022 के लिए अपने फेलो के रूप में नामित किया है?

उत्तर : 19 नेताओं को।

6. अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के इस्तीफा देने के बाद किसे नया विशेष दूत नियुक्त किया गया है?

उत्तर : थॉमस वेस्ट।

7. वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 की ओर से जारी रैंकिंग में (११३ देशों की लिस्ट में) भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 71वां।

8. बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एम नाइट श्यामलन।

9. अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की विश्व रैंकिंग में कौन सा खिलाड़ी शीर्ष पर पहुँच गया है?

उत्तर : पायस जैन।

10. यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कितने प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है?

उत्तर : 40 प्रतिशत।

11. आज के दिन (20 अक्टूबर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 19,446 (197 मौतें).

13. किस पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का बीमारी के कारण 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सरनजीत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *