डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

19 अक्टूबर 2021

1. पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ़ स्टाफ का पदभार किसने ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा।

2. श्रीलंका क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : बांदुला वर्णपुरा।

3. भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने किस प्रतियोगिता में महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग में खिताब जीत लिया है?

उत्तर : चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा।

4. आरबीआई ने साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं करने पर कितने रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 1.95 करोड़ रूपए।

5. प्रिंस विलियम द्वारा शुरू किये गए पहले पर्यावरणीय “अर्थशॉट” पुरस्कार से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन जिन्होंने पराली को बिकने योग्य जैव उत्पादों में बदलने की परियोजना को बनाया है।

6. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली महिला बन गयी हैं?

उत्तर : फातिमा बानो।

7. भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) को देश के निगमों के अधीन भारी उद्योग खंड में किस अवार्ड का विजेता घोषित किया गया है?

उत्तर : क्लैरिवेट साउथ एन्ड साउथ ईस्ट एशिया इनोवेशन अवार्ड 2021.

8. फैशन फुटवियर ब्रांड वाकारु ने अपने नए कैंपेन के लिए किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : आमिर खान।

9. आईआईटी खड़गपुर की ओर से एंटरप्रेन्योरशिप इकाई की ओर से एक महीने की लोकल स्टार्टअप मीट शुरू कर दी है, मीट का नाम क्या रखा गया है?

उत्तर : स्टार्टअप मीट 2021.

10. दिल्ली सरकार ने पोर्टल 1.0 की सफलता को देखते हुए कौन सा पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : रोजगार पोर्टल 2.0

11. आईसीसी ने किसके साथ मिलकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए समझौता किया है?

उत्तर : यूनिसेफ।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,058 (164 मौतें).

18 अक्टूबर 2021

 

1. भारतीय मूल की 06 वर्षीय किस छात्रा ने पाई के 1560 दशमलव स्थान याद कर सिंगापुर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : ईशानी षणमुगम।

2. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग के लिए किस देश के 05 दिवसीय दौरे पर गए हैं?

उत्तर : इजराइल।

3. ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कौन सी मोबाइल कंपनी दुनिया की पहले नम्बर की कंपनी बन गयी है?

उत्तर : सैमसंग।

4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?

उत्तर : पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी।

5. अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अहमदशाह अहमदजई।

6. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (108) लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं?

उत्तर : शाकिब अल हसन।

7. फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में किस अभिनेत्री को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : रश्मिका मंदाना।

8. नार्वे देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?

उत्तर : जोनास गहर स्टोर।

9. किस राज्य के मिंडोली केला प्रजाति को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर : गोवा।

10. राजस्थान के किस पूर्व मंत्री का निधन हो गया है?

उत्तर : महिपाल मदरेणा।

11. मिस अर्थ इंडिया 2021 का ख़िताब किसने अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : रश्मि माधुरी।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,596 (230 मौतें).

16 अक्टूबर 2021

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रन से हराकर कौन से टीम ने आईपीएल 2021 की ट्रॉफी जीत ली है?

उत्तर : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK).

2. ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में 116 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 1०१वां।

3. हिंदी फिल्मों की किस सीनियर अभिनेत्री का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : फारुख जफ़र।

4. जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में कौन अब तक सबसे ज्यादा पर्सेंटाइल अंक (96.66%) प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे हैं?

उत्तर : मृदुल अग्रवाल।

5. आज के दिन (16 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व खाद्य दिवस।

6. टी-20 के सभी प्रारूपों के 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : महेंद्र सिंह धोनी।

7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारत मूल के व्यक्ति को वायुसेना के प्रतिष्ठान, ऊर्जा और पर्यावरण के लिए सहायक सचिव के पद के लिए नामित किया है?

उत्तर : रवि चौधरी।

8. वर्ष 2021-22 के लिए वर्ल्ड स्टील एशोसिएसन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सज्जन जिंदल।

9. आईपीएल 2021 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड, ऑरेंज कैप एवं पर्पल कैप किस खिलाड़ी को प्रदान किया गया है?

उत्तर : ऋतुराज गायकवाड़ (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड एवं ऑरेंज कैप), हर्षल पटेल (पर्पल कैप)।

10. ब्रिटेन के किस सांसद की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है?

उत्तर : डेवेड अमेज।

11. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15,981 (166 मौतें).

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *