डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

12 अक्टूबर 2021

1. न्यूनतम मजदूरी एवं आव्रजन शोध कर किन तीन विद्वानों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट, गुइदो इम्बोंस।

2. इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बन गए हैं?

उत्तर : जस्टिस राजेश बिंदल।

3. भारत ने किर्गिस्तान में विकास परियोजनाओं के लिए कितने करोड़ रूपए की ऋण सहायता के समझौते पर सहमति जताई है?

उत्तर : 20 करोड़ डॉलर।

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिमिनट कितने लोगों की मौत हो रही है?

उत्तर : 13 लोगों की।

5. सरकार ने राकेश झुनझुनवाला की किस एयरलाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : आकाशा एयरलाइन।

6. आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने कितने पदक अपने नाम किये हैं?

उत्तर : ४३ पदक (17 स्वर्ण, 16 रजत एवं 10 कांस्य पदक)।

7. आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में किस टीम ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है?

उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स।

8. आज के दिन (12 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2021).

9. आयरलैंड की किस महिला क्रिकेटर ने 16 वर्ष की उम्र में शतक जड़ (121) दिया है, ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं?

उत्तर : एमी हंटर।

10. राजस्थान राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा से पारित एक बिल को वापस लेने की घोषणा की है, बिल का नाम क्या है?

उत्तर : बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल।

11. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14,313 (181 मौतें).

12. अभिनेता रणवीर सिंह को किस क्रिप्टो करेंसी मंच ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : कोइनस्विच कुबेर।

11 अक्टूबर 2021

१. नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NDMC) का नया उत्पादन निदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डीके मोहंती।

2. सीआईएसआर के किस वैज्ञानिक डॉ. शशांक सुद्रियाल को जर्मनी के किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ग्रीन टैलेंट आउटस्टैंडिंग यंग टैलेंट अवार्ड।

3. किस कन्नड़ अभिनेता का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सत्यजीत।

4. राजस्थान की 20 वर्षीय किस बालिका को एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अदिति माहेश्वरी।

5. पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु विज्ञानी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अब्दुल कदीर खान।

6. ब्रिटिश एयरवेज ने लिंग भेद से बचने के लिए उड़ानों में किस शब्द का उपयोग करने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : लेडीज एन्ड जेंटलमेन।

7. आज के दिन (11 अक्टूबर) को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,132 (193 मौतें).

9. आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को 4 विकेट से हराकर कौन सी टीम फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : चेन्नई सुपर किंग्स।

10. एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) ने राजस्थान में 470 मेगावाट और गुजरात में 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए किस बैंक के साथ 500 करोड़ रूपए के हरित ऋण पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर : बैंक ऑफ इंडिया।

11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस संघ की शुरुआत करेंगे?

उत्तर : भारतीय अंतरिक्ष संघ।

डेली करेंट अफेयर्स 2021

09 अक्टूबर 2021

1. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : केवी सुब्रमण्यम।

2. एयर इंडिया पर 18 हजार करोड़ रूपए की बोली लगाकर किसने उसे खरीद लिया है?

उत्तर : टाटा संस।

3. जूनियर विश्व चैम्पियनशिप 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू।

4. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम किन दो पत्रकारों को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : मारिया रेसा (फिलीपीन), दिमित्री मुरातोव (रूस)।

5. मोरक्को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अजीज अखानौच।

6. अमेरिका के किस क्षेत्र में महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी?

उत्तर : मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र के मध्य में।

7. किस देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत दौरे पर आयीं हैं?

उत्तर : डेनमार्क।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 19,740 (248 मौतें).

9. केंद्रीय उड्डयन नागरिक मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किस नयी नीति को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : हेली नीति।

10. आज के दिन (09 अक्टूबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व डाक दिवस।

11. भारतीय उद्यमी एवं लेखक जैतीर्थ राव ने महात्मा गाँधी पर एक पुस्तक लिखी है उसका नाम क्या है?

उत्तर : अर्थशास्त्री गाँधी : द रूट्स एन्ड द रिलेवेंस ऑफ़ द पॉलिटिकल इकोनॉमी ऑफ़ द महात्मा।

12. पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : पीएल हरनाध।

08 अक्टूबर 2021

1. तंजानिया के किस उपन्यासकार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : अब्दुलरजाक गुरनाह।

2. देश में आज भारतीय वायु सेना का आज कौन सा वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : 89वां।

3. विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गयीं हैं?

उत्तर : अंशु मलिक।

4. सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अब तक का सबसे वजनी टैंक बनाकर इसरो को सौंपा है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सेमी-क्रायोजेनिक प्रोपलेंट टैंक (एससी-120 एलओएक्स)।

5. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कौन शीर्ष अमीर भारतियों में प्रथम स्थान पर हैं?

उत्तर : मुकेश अंबानी (प्रथम), गौतम अडानी (द्वितीय)।

6. जलवायु के क्षेत्र में प्रचार करने के लिए भारतीय मूल की किस 6 वर्षीय एलिशा गादिया को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन डेली पॉइंट में लाइट अवार्ड।

7. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में लगातार किसने तीसरे वर्ष विश्व के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?

उत्तर : जापान (भारत 90).

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 21,257 (271 मौतें).

9. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किन उद्यानों के संयुक्त क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया है?

उत्तर : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, तमोर पिंगला वन्यजीव।

10. टी-20 में सबसे कब उम्र (21 वर्ष 31 दिन) में 1 हजार रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं हैं?

उत्तर : जेमिमा रोड्रिग्ज।

11. दालचीनी की संगठित खेती को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

07 अक्टूबर 2021

1. जिम कार्बेट पार्क का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

उत्तर : रामगंगा नेशनल पार्क।

2. किस प्रख्यात कार्टूनिस्ट का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सीजे येसूदासन।

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ब्रिटिश कंपनी द्वारा तैयार मलेरिया के पहले टीके को मंजूरी प्रदान कर दी है, टीके का नाम क्या है?

उत्तर : आरटीएस यानि मॉस्किरिस्क।

4. आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : हर्षल पटेल।

5. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने किस महिला खिलाड़ी एवं पुरुष खिलाड़ी को “प्लेयर ऑफ द ईयर” चुना है?

उत्तर : गुरजीत कौर (महिला खिलाड़ी) एवं हरमनप्रीत सिंह (पुरुष खिलाड़ी)।

6. किन दो रसायन वैज्ञानिकों को अणु निर्माण के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी), डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन (स्कॉटलैंड)।

7. अमेरिका के टेक्सास प्रान्त में 2009 में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल पर कहाँ डाकघर का नाम रखा गया है?

उत्तर : पश्चिम ह्यूस्टन।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 22,431 (318 मौतें).

9. पाकिस्तान सेना ने आईएसआई चीफ फैज हमीद को उनके पद से हटाकर किस पद पर तैनात कर दिया है?

उत्तर : पेशावर कॉर्प्स कमांडर।

10. आज के दिन (07 अक्टूबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व कपास दिवस।

06 अक्टूबर 2021

1. पहली कक्षा की 06 वर्षीय किस छात्रा ने केवल 9 मिनट 31 सेकेंड में दुनिया के 195 देशों से जुड़ी 7 खास जानकारियाँ बताकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है?

उत्तर : जियाना शाह (इंदौर, मध्यप्रदेश)।

2. हिंदी एवं गुजराती की 300 फिल्में एवं रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : अरविंद त्रिवेदी।

3. जलवायु सम्बन्धी खोजों के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : स्यूकरो मनाबे (जापान), क्लीस हैसलमैन (जर्मनी) एवं जॉर्जियो पैरिसी (इटली)।

4. रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत को कौन सी रेटिंग प्रदान की है?

उत्तर : बीएएए3.

5. टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले भारत के पहले खिलाड़ी एवं दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर : रोहित शर्मा।

6. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम ने किसे भारत में अपना नया प्रमुख नियुक्त किया है?

उत्तर : वेंडी वर्नर।

7. इथियोपिया देश के प्रधानमंत्री के रूप में किसने दूसरी बार शपथ ग्रहण की है?

उत्तर : अबी अहमद अली।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18833.

9. किस कंपनी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी CoinDCX.

10. इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन को चोट के कारण टी-20 विश्वकप टीम से बाहर होना पड़ा पड़ा है, उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : टॉम करन।

11. एडिडास कंपनी ने अपने किस नए अभियान को लॉन्च किया है जिसमें उन्होंने वर्ष 2024 तक सभी वर्जिन पॉलिएस्टर को रिसाइकिल कर पॉलिएस्टर के साथ बदलने की घोषणा की है?

उत्तर : इम्पॉसिबल इज नथिंग।

05 अक्टूबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ दौरे पर किस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे?

उत्तर : आजादी का अमृत महोत्सव।

2. ग्राहकों के ऋण के लिए आवेदन, व्यक्तिगत ऑफर समेत कई वित्तीय सेवाओं की जानकारी के लिये मुथूट फाइनेंस ने एआई वर्चुअल असिस्टेंट लॉन्च किया है, असिस्टेंट को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : मट्टू।

3. पूर्व आईएएस अधिकारी (1979 बैच) एवं शिक्षाविद का निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?

उत्तर : शक्ति सिन्हा।

4. आरबीआई ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक को एनबीएफसी का प्रशासक नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : रजनीश शर्मा।

5. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 26 हजार करोड़ रूपए में किस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है?

उत्तर : एसबी इंडिया एनर्जी।

6. ब्रिटेन के कैमरन नौरी को सीधे सेटों में हराकर किसने सेन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : नार्वे के कैस्पर रूड।

7. तापमान, स्पर्श को महसूस करने की प्रणाली खोजने वाले किन दो शोधकर्ताओं को नोबेल पुरस्कार का साझा विजेता चुना गया है?

उत्तर : डेविड जूलियस, आर्डेम पैटापाउटियन।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,346 (363 मौतें).

9. जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : फुमिओ किशिदा।

10. रूस ने किस हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : पनडुब्बी से जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल।

11. पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून बनाकर विवादों में आये स्वीडिश कार्टूनिस्ट का सड़क हादसे में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : लार्स विक्स।

12. आज के दिन (05 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व शिक्षक दिवस।

04 अक्टूबर 2021

1. इटली की राजधानी रोम में 7-8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन में कौन भाग लेंगे?

उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उपसभापति हरिवंश इटली एवं दोनों सदनों के महासचिव।

2. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किस प्रसिद्ध कलाकार का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : घनश्याम नायक (नट्टू काका)।

3. सेन्ट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) ने बच्चों के लिए बनी किस कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : जायडस कैडिला कंपनी की जायकाब-डी।

4. भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के नए अध्यक्ष (निर्विरोध) के रूप में कौन चुना गया गया है?

उत्तर : सहदेव यादव।

5. महाराष्ट्र के पालघर में उगाई जाने वाली किस चावल की किस्म को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर : कोलम।

6. किस राज्य सरकार ने बोतल बंद पानी पर 01 जनवरी 2022 से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : सिक्किम।

7. आज के दिन (04 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पशु दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 20,799 (180 मौतें).

9. सुजाता चतुर्वेदी ने किस पद का पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : खेल सचिव।

10. उत्तर प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का ब्रांड एम्बेस्डर किस फिल्म अभिनेत्री को बनाया है?

उत्तर : कंगना रनोट।

11. दुनिया के सबसे बड़े झंडे (तिरंगा) लद्दाख के लेह में फहराया गया है उसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं वजन कितना है?

उत्तर : 225 फीट लम्बा, 150 फीट चौड़ा, 1400 किलोग्राम।

डेली करेंट अफेयर्स 2021

01 अक्टूबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस मिशन को लॉन्च करेंगे?

उत्तर : स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0

2. पंजाब किंग्स के किस खिलाड़ी ने टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के बाकी बचे सत्र से हटने का फैसला किया है?

उत्तर : क्रिस गेल।

3. भारतीय हॉकी क्रिकेट टीम के किन दो खिलाडियों ने तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : रुपिंदर पाल सिंह (ड्रैग फ्लिपर), बीरेंद्र लाकड़ा (डिफेंडर)।

4. मेघालय में पहली महिला ने राज्य के नए मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : रेबेगा वनेसा सुचियांग।

5. किस कन्नड़ टीवी अभिनेत्री ने अवसाद से ग्रस्त होकर 25 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर जान दे दी है?

उत्तर : सौजन्या।

6. नवगठित आयुध महानिदेशालय के पहले महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : ईआर शेख।

7. किस देश ने भारत के पर्यटकों को अपने वाहन (दो पहिया एवं चार पहिया) से देश में आने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया है?

उत्तर : नेपाल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 26,727 (277 मौतें).

9. पेरिस की एक अदालत ने सन 2012 में हुए चुनाव में तय राशि से दोगुना राशि खर्च करने के कारण किस पूर्व राष्ट्रपति को एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है?

उत्तर : निकोलस सरकोजी।

10. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड स्माइल डे।

11. हाई कोर्ट ने किस राज्य सरकार को घर तक राशन पहुँचाने की स्कीम (डोर स्टेप डिलीवरी) को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : दिल्ली सरकार।

12. आईपीएल 2021 के अंतिम चार में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : चेन्नई सुपर किंग्स।

30 सितम्बर 2021

1. ट्यूनीशिया देश में पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नजला बौदेंत रमजाने।

2. जापान की सत्तारूढ़ पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में किसने जीत दर्ज की है?

उत्तर : फुमियो किशिदा।

3. आईपीएल के एक सत्र में सबसे 26 विकेट लेने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं?

उत्तर : हर्षल पटेल।

4. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फलेरो किस नयी पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस।

5. आज के दिन (30 सितम्बर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।

6. 12 बार विश्व चैम्पियनशिप का ख़िताब जीतने वाले मुक्केबाज ने बॉक्सिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मैनी पैक्युओ (फिलीपींस)।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने किस योजना को लागू करने की मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 23,529 (311 मौतें).

9. सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : 31 मार्च 2022.

10. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर के चोट के कारण बाहर होने पर टीम ने किस नए खिलाड़ी को शामिल किया है?

उत्तर : सिमरजीत सिंह।

29 सितम्बर 2021

1. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कब तक के लिए पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : 01 जनवरी 2022 तक।

2. किस राज्य के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : पंजाब।

3. इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के फुटबॉलर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?

उत्तर : रोजर हंट।

4. केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय ने किस बोर्ड को 01 अक्टूबर से भंग करने की घोषणा की है?

उत्तर : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी).

5. राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के लिए किस क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम लॉन्च किया है?

उत्तर : डेयरी फार्मिंग।

6. सी.के. रंगनाथन को किस संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अखिल भारतीय प्रबंधन संघ।

7. आज के दिन (29 सितम्बर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व ह्रदय दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,870 (378 मौतें).

9. हरियाणा राज्य सरकार ने राज्य में लगे गुटखा, पान मसाला पर लगे प्रतिबन्ध को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर : सितम्बर 2022.

10. सानिया मिर्ज़ा एवं उनकी चीनी जोड़ीदार झांग शुआई ने किस टेनिस डबल्स खिताब को जीत लिया है?

उत्तर : ओस्ट्रावा ओपन महिला युगल खिताब।

28 सितम्बर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कृषि कार्यक्रम के दौरान ३५ नयी फसलों की वैराइटी को देश के सामने पेश करेंगे, इसके अलावा वे आज किस परिसर का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर।

2. ओडिशा के चांदीपुर में आकाश मिसाइल के किस नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?

उत्तर : आकाश प्राइम।

3. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी किसको प्रदान की गयी है?

उत्तर : पूर्णिमा तिवारी।

4. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर किस निजी बैंक पर 2 करोड़ रूपए का प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : आरबीएल बैंक।

5. गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : निमाबेन आचार्य।

6. इंग्लैंड के किस आलराउंडर क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : मोइन अली।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स का कौन सा खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल के बचे सत्र से बाहर हो गया है?

उत्तर : कुलदीप यादव।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18,795 (179 मौतें).

9. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5 किलोमीटर की रेंज में आने वाले पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : देखो मेरी दिल्ली।

10. समलैंगिक जोड़ों को शादी करने की अनुमति देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

उत्तर : स्विट्जरलैंड।

11. त्रिपुरा विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रतन चक्रवर्ती।

27 सितम्बर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किस मिशन को लॉन्च किया है?

उत्तर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन।

2. टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : विराट कोहली।

3. भारतीय औद्योगिकी एवं अनुसन्धान संस्थान द्वारा आईआईटी के बायो साइंस एन्ड बायो इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ. अरुण शुक्ला को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : शांति स्वरुप भट्नागर पुरस्कार।

4. आईटीबीपी के कमांडर रतन सिंह सोनाल ने उप सेनानी अनूप नेगी ने नेपाल में 8163 मीटर ऊँची किस पहाड़ी को फतह किया है?

उत्तर : मनास्लू।

5. इसरो द्वारा लॉन्च मगल ऑर्बिटर ने काम करते हुए अपने कितने वर्ष पूर्ण कर लिए हैं?

उत्तर : 7 वर्ष।

6. चीन की किस बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है?

उत्तर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ चाइना।

7. आज के दिन (27 सितम्बर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पर्यटन दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 26,041 (276 मौतें).

9. राजस्थान की किस मेहंदी को सरकार की ओर से जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर : सोजत मेहंदी।

10. मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने किस रेस को जीतकर 100वीं फार्मूला वन रेस जीत ली है, 100वीं फॉर्मूला रेस जीतने वाले दुनिया के वे पहले ड्राइवर बन गया हैं?

उत्तर : रशियन ग्रां प्री 2021.

25 सितम्बर 2021

1. यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड से जुड़े देवब्रत मुखर्जी को किसका प्रमुख चुना गया है?

उत्तर : ऑडिट ब्यूरो ऑफ़ सर्कुलेशन।

2. वायुसेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एयरमार्शल संदीप सिंह।

3. सरकार की ओर से कोरोना काल में किन पर लगे खर्चों का प्रतिबन्ध हटा दिया गया है?

उत्तर : विभिन्न मत्रालयों एवं विभागों के खर्च पर।

4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अग्रणी स्टेम कार्यक्रमों में डिग्री के लिए किस फेलोशिप को शुरू करने का ऐलान किया है?

उत्तर : QUAD Fellowship.

5. गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज किस पहले सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : प्रथम राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन।

6. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दुनिया के सबसे ऊँचे चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

उत्तर : लाहौल-स्पीति जिले के काजा (हिमाचल प्रदेश).

7. कर्नाटक विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने वर्ष 2020-2021 के लिए किसे साल के श्रेष्ठ विधायक का अवार्ड प्रदान किया है?

उत्तर : विधायक बीएस येदियुरप्पा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 29,616 (290 मौतें).

9. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने किसे ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड 2021 का अवार्ड प्रदान किया है?

उत्तर : फुमज़िले म्लाम्बो-एंगकुका।

10. देश की शीर्ष समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से चुना गया है?

उत्तर : अवीक सरकार।

24 सितम्बर 2021

1. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसे राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?

उत्तर : अनिरुद्ध तिवारी।

2. सरकार ने शोध को बढ़ावा देने के मकसद से शिक्षण संस्थानों का पेटेंट शुल्क कितने प्रतिशत तक घटा दिया है?

उत्तर : 80 प्रतिशत।

3. जेम्स बांड के अभिनेता डेनियल क्रेग को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में किस पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है?

उत्तर : मानद कमांडर।

4. ओडिशा राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जालदा कुमार त्रिपाठी।

5. अभिनेता पंकज त्रिपाठी को किसने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड।

6. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अलका नांगिया अरोड़ा।

7. नागरिक उड्डयन मंत्रालय में किसे हरदीप सिंह पुरी की जगह सचिव नियुक्त किया गया है?

उत्तर : ज्योतिरादित्य सिंधिया।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 31,382 (318 मौतें).

9. आईपीएल की किसी एक टीम के खिलाफ 1 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर : रोहित शर्मा।

10. दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त का मस्तिष्क सम्बंधित बीमारी के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : वाईएस डडवाल।

डेली करेंट अफेयर्स 2021

23 सितम्बर 2021

1. ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने किसे प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टु मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कली पुरी (इंडिया टुडे समूह की चेयरपर्सन).

2. मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने महिला एवं पुरुष दोनों बैट्समैन खिलाड़ियों के लिए तुरंत प्रभाव से किस जेंडर न्यूट्रल शब्द के इस्तेमाल की घोषणा की है?

उत्तर : बैटर।

3. जी एंटरटेनमेंट और किस कंपनी के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है?

उत्तर : सोनी पिक्चर्स।

4. प्रतिष्ठित एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एसोसिएशंस (AFAA) के हॉल एवं फेम में किसे शामिल किया गया है?

उत्तर : रमेश नारायण।

5. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एन्ड फाइनेंशियल सर्विसेज के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर : उदय कोटक।

6. संयुक्त राज्य अमेरिका ने म्यांमार से 7 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों की मानवीय मदद के लिए कितने डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की है?

उत्तर : 180 मिलियन अमरीकी डॉलर।

7. इस वर्ष किन दो भारतीय समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग से प्रमाणित किया गया है?

उत्तर : ईडन समुद्र तट (पुडुचेरी), कोवलम (तमिलनाडु).

8. सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोल्युशंस ने किस देश की प्रधानमंत्री को एसडीजी प्रोग्रेस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : शेख हसीना (बांग्लादेश).

9. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 31,923 (282 मौतें).

10. दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : प्रोफेसर योगेश सिंह।

11. आज के दिन (23 सितम्बर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।

22 सितम्बर 2021

1. रक्षा मंत्रालय के अनुसार अगले चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एयर मार्शल वीआर चौधरी।

2. तालिबान शासित देश अफगानिस्तान ने किस क्रिकेट लीग के प्रसारण पर रोक लगा दी है?

उत्तर : आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग)।

3. राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पिछले वर्ष के विजेता हसमुद्दीन को हराकर किसने अपना पहला खिताब जीत लिया है?

उत्तर : रोहित मोर।

4. अंतर्राष्ट्रीय एवं लिस्ट ए क्रिकेट को मिलाकर 20 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं हैं?

उत्तर : मिताली राज।

5. अभिनेत्री दिशा पाटनी को किस कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : एम्ब्रेन इंडिया।

6. आईएमएफ (International Monetary Fund) ने किस देश को दिए जाने वाले फंड पर रोक लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : अफगानिस्तान।

7. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने किस देश को संगठन में 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया है?

उत्तर : ईरान।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 26,964 (383 मौतें).

9. आज के दिन (22 सितम्बर) को पुरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : वर्ल्ड रोज़ डे।

10. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने किसे अपना नया राजदूत नियुक्त किया है?

उत्तर : सुहैल शाहीन।

21 सितम्बर 2021

1. उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसे रामकृष्ण बजाज मेमोरियल ग्लोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : गौतम अडानी।

2. न्यूयॉर्क में होने वाले “क्लाइमेट वीक” के आयोजन में भाग लेने के लिए किस भारतीय अभिनेत्री को आमंत्रण दिया गया है?

उत्तर : भूमि पेडनेकर।

3. आईपीएल की एक टीम के लिए 200 मैच खेलने पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)।

4. जापान की दो बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे पुराने जीवित जुड़वा बच्चों के रूप में प्रमाणित किया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : उमेनो सुमियामा, कौमे कोडमा।

5. विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की ओर से जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 की रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 46वां (स्विट्जरलैंड – प्रथम)।

6. स्टील कंपनी गैलेन्ट ग्रुप ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : अजय देवगन।

7. 22 सितम्बर को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व कार मुक्त दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 26,115 (252 मौतें).

9. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है उनका नाम क्या था?

उत्तर : महंत नरेंद्र गिरि।

10. उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बीजेपी ने किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

20 सितम्बर 2021

1. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कौन राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : चरणजीत सिंह चन्नी।

2. फेसबुक इंडिया ने किसे डायरेक्टर ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : राजीव अग्रवाल।

3. हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किस अभिनेता को हिन्दू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है?

उत्तर : अनुपम खेर।

4. MyGov India की ओर से किसके लिए प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया है?

उत्तर : टेक उद्यमियों एवं भारतीय स्टार्टअप।

5. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने किस विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के नाम पर करने की घोषणा की है?

उत्तर : छिंदवाड़ा विश्विद्यालय।

6. किस भारतीय गैर लाभकारी समाचार एजेंसी को आईपीआई का फ्री मीडिया पायनीर अवार्ड 2021 प्रदान किया गया है?

उत्तर : द वायर।

7. सीमा सड़क संगठन ने आरसीसी कंपनी की कमान पहली बार किस महिला सैन्य कमांडर को सौंपी है?

उत्तर : मेजर आइना।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 30,256 (295 मौतें).

9. इंग्लैंड के किस दिग्गज फुटबॉलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जिमी ग्रीव्स।

10. आईपीएल 2021 के बाद किस टीम के कप्तान ने टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है?

उत्तर : रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (विराट कोहली-कप्तान).

18 सितम्बर 2021

1. संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस भारतीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) अधिवक्ता के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : कैलाश सत्यार्थी।

2. अंतर्राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर : शेफाली जुनेजा।

3. किस प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी एवं पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित भौतिक वैज्ञानिक का 64 वर्ष की उम्र में ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है?

उत्तर : प्रोफ़ेसर थानू पद्मनाभन।

4. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की ओर से शुरू किये गए अर्थशॉट पुरस्कार के लिए 15 फाइनलिस्ट में किन दो भारतीयों को जगह दी गयी है?

उत्तर : विनिशा उमाशंकर (14 वर्षीय तमिलनाडु की छात्रा), विद्युत् मोहन (दिल्ली के उद्यमी)।

5. उच्चतम न्यायलय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा को किसका लोकपाल नियुक्त किया है?

उत्तर : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA)।

6. फीफा की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कौन सा देश प्रथम स्थान पर स्थित है?

उत्तर : बेल्जियम।

7. आज के दिन (18 सितम्बर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व बाँस दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 35,662 (281 मौतें).

9. बीसीसीआई जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कौन बन गए हैं?

उत्तर : श्रीधरन शरत।

10. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पैन व आधार को लिंक कराने की समय सीमा को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : 31 मार्च 2022.

17 सितम्बर 2021

1. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व रोगी सुरक्षा दिवस।

2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किसे राज्य का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है?

उत्तर : गोपाल मुखर्जी।

3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एआई संचालित सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है, प्रोजेक्ट का नाम क्या है?

उत्तर : आई रास्ते।

4. सेल्फी विथ टेम्पल अभियान किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?

उत्तर : उत्तराखंड राज्य सरकार।

5. ईरान के आमिर सरखोश को हराकर किस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : पंकज अडवाणी।

6. देहरादून के सिल्वर सिटी में आज से किस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो रहा है?

उत्तर : दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल।

7. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद किस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है?

उत्तर : टी-20 फॉर्मेट।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 34,403 केस।

9. राष्ट्रीय कैडेड कोर (एनसीसी) को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 15 सदस्यीय समिति का गठन किया है, उनमें किन प्रमुख लोगों को जगह दी गयी है?

उत्तर : बैजयंत पांडा (अध्यक्ष), महेंद्र सिंह धोनी, आनंद महिंद्रा।

10. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?

उत्तर : 7.2 प्रतिशत।

डेली करेंट अफेयर्स 2021

16 सितम्बर 2021

1. एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स का पहला ऑल सिविलियन क्रू अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ है, इस मिशन को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : इंस्पिरेशन 4.

2. क्रोएशिया के जगरेब में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट में किस धावक ने 2000 हजार मीटर रेस को 05:21:56 में पूरा कर इथोपिया की गेंजेबे दिबाबा का 4 साल रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है?

उत्तर : बुरुंडी की 28 वर्षीय फ्राँसिन नियोनसाबा।

3. भारतीय मूल के सीईओ ध्रुव बरुआ की हरित पनडुब्बी परियोजना को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ब्रिटिश सरकार के क्लीन मेरीटाइम डिमॉन्ट्रेशन।

4. मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वरिष्ठ राजनयिक मुनु महावर।

5. टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रतिभाशाली लोगों की सूची में किसे प्रथम स्थान प्रदान किया है?

उत्तर : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन।

6. आज के दिन (16 सितम्बर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व ओजोन दिवस।

7. वेस्टइंडीज के किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : माइकल होल्डिंग।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 30,570 (431 मौतें).

9. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 9वें संस्करण का ख़िताब किस टीम ने जीत लिया है?

उत्तर : सेंट किट्स एन्ड नेविस पैट्रियट्स।

10. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है?

उत्तर : 25938 करोड़ रूपए।

15 सितम्बर 2021

1. दक्षिण कोरिया के प्रतिस्पर्धा आयोग ने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में अपने दबदबे का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 1305 करोड़ रूपए।

2. तृणमूल कांग्रेस ने किसको राज्यसभा के लिए नामांकित किया है?

उत्तर : सुष्मिता देव।

3. भोजन वितरण कंपनी जोमैटो के सह-संस्थापक ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : गौरव गुप्ता।

४. श्रीलंका के किस प्रसिद्ध बॉलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है?

उत्तर : लसिथ मलिंगा।

5. पूर्व आईपीएस ऑफिसर इकबाल सिंह लालपुरा को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग।

6. राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जस्टिस एम. वेणुगोपाल।

7. आज के दिन (15 सितम्बर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : इंजीनियर्स डे।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 27,176 (284 मौतें).

9. तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की घोषणा की है?

उत्तर : 40 प्रतिशत।

10. आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में कौन मिताली राज के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर पहुँच गयीं हैं?

उत्तर : लिजेल ली (दक्षिण अफ्रीका).

14 सितम्बर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ में किस राजा के नाम पर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : राजा महेंद्र प्रताप सिंह।

2. आज के दिन (14 सितम्बर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : हिंदी दिवस।

3. आईसीसी की ओर से अगस्त 2021 का आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किस महिला एवं पुरुष खिलाड़ी को प्रदान किया गया है?

उत्तर : जो रुट (इंग्लैंड), एमियर रिचर्डसन (आयरलैंड)।

4. भारतीय नर्सिंग परिषद् द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : भानुमति घीवाल।

5. किस देश ने आगे बनने वाले सभी नए घरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा देने वाले घरों के निर्माण की घोषणा की है?

उत्तर : इंग्लैंड।

6. गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : विजय गोयल।

7. लेबनान देश के नए प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?

उत्तर : नजीब मिकाती।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 25,404 (339 मौतें).

9. किस पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : ऑस्कर फर्नांडीज।

10. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किसे टीम का बैटिंग कोच एवं बॉलिंग कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : मैथ्यू हेडेन (बैटिंग कोच), वर्नोन फिलेंडर (बॉलिंग कोच)।

13 सितम्बर 2021

1. गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज कौन शपथ लेंगे?

उत्तर : भूपेंद्र पटेल।

2. यूएस ओपन में नोवाक जोकोविच को हराकर किसने यह खिताब अपने नाम कर लिया है, यूएस ओपन के 14 साल के इतिहास में वे यह ख़िताब जीतने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : दानिल मेदवेदेव (रूस)।

3. आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार किसे अपना राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है?

उत्तर : अरविन्द केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक), एमडी गुप्ता (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), पंकज गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव)।

4. किस ऑपरेशन के तहत आठ दिव्यांगों ने सियाचिन ग्लेशियर की 15,642 फुट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर एकसाथ सर्वाधिक संख्या में दिव्यांगों के पहुंचने का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है?

उत्तर : “ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम एक्सपेडिशन” .

5. केंद्र सरकार की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डीएम आलोक तिवारी।

6. किस मशहूर कश्मीरी लेखक और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं और भाषा अकादमी के पूर्व सचिव का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : डॉ. अजीत हाजिनी।

7. एशियाई ओलम्पिक परिषद् (OCA) का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रणधीर सिंह।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 27,254 (219 मौतें).

9. हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल एवं क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना को किस बैंक ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : इक्विरास स्मॉल फाइनेंस बैंक।

10. 53 साल बाद यूएस ओपन जीतने वाली ब्रिटेन की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं?

उत्तर : एमा रादुकानू।

11 सितम्बर 2021

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रयागराज दौरे पर किस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : यूपी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी।

२. अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक गोल (79) दागने वाले पहले दक्षिण अमेरिकन खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : लियोनल मेसी।

3. यूपी सरकार ने किस शहर के 10 किमी परिधि को तीर्थस्थल घोषित कर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक लगा दी है?

उत्तर : मथुरा।

4. आंध्र प्रदेश सरकार ने किसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?

उत्तर : 1985 बैच के आईएएस अधिकारी समीर शर्मा।

5. पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : जार्ज सैम्पिया।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअली माध्यम से किसका उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : सरदार भवन (अहमदाबाद)।

7. नयी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : सरदार इकबाल सिंह लालपुरा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 33,376 (308 मौतें).

9. २०वें इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में “बांसुरी -द फ्लूट” फिल्म के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : देबोज्योति मिश्रा।

10. किचन से जुड़े सामान बनाने वाली कंपनी (वंडरशेफ) ने किस फिल्म अभिनेत्री को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : कृति सैनन।

10 सितम्बर 2021

1. भारत का पहला न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आज लॉन्च होगा उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : INS ध्रुव।

2. टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने किस ओलम्पिक पदक विजेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : नीरज चोपड़ा।

3. उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

4. देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में किस संस्थान को लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है?

उत्तर : आईआईटी मद्रास।

5. किस प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता का हृदय गति रुकने से 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सोनल शुक्ला।

6. टी-20 विश्व कप टीम के चयन मतभेद को लेकर किस टीम के कप्तान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : अफगानिस्तान (राशिद खान)।

7. वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2021 की 50 शिक्षकों की लिस्ट में किन दो भारतीयों को जगह दी गयी है?

उत्तर : सत्यम मिश्रा एवं मेघना मुसुनरी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 34,973 (260 मौतें).

9. आज के दिन (10 सितम्बर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस।

10. एक्शन फॉर नेचर के द्वारा इंटरनेशनल यंग इको हीरो अवार्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अयन शंकटा।

09 सितम्बर 2021

1. बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी के रूप में दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

उत्तर : अल सल्वाडोर।

2. बीसीसीआई ने टी-२० वर्ल्ड कप 2021 के लिए किसे भारतीय टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है?

उत्तर : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

3. भारत के किस गोल्फर को खेल में शानदार उपलब्धियों के चलते दुबई का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्रदान किया है?

उत्तर : जीव मिल्खा।

4. अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी किताब का अनावरण किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : बैक टु द रूट्स।

5. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के विकास की गति को ट्रैक करने के लिए किस पोर्टल को लॉन्च दिया है?

उत्तर : प्राण।

6. किस भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को ऑस्ट्रलिया सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है?

उत्तर : हेमंत धनजी।

7. आज के दिन (9 सितम्बर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : हिमालय दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 43,263 (338 मौतें).

9. बीपीसीएल के नए चेयरमैन के रूप में किसने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : अरुण सिंह।

10. उत्तराखंड राज्य की राज्यपाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : बेबीरानी मौर्य।

08 सितम्बर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 07 से 17 सितम्बर को किस पर्व के रूप में मनाने की घोषणा की है?

उत्तर : शिक्षक पर्व 2021.

2. देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रीको) को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : SIIDC के राष्ट्रीय पुरस्कार।

3. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ने अपनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी की पश्चिम थिएटर कमान के लिए किसे नया कमांडर नियुक्त किया है?

उत्तर : जनरल वांग हाईजियांग।

4. कश्मीर के किस 23 वर्षीय युवक ने घाटी से कन्याकुमारी तक की 3600 किमी की दूरी को 8 दिन 01 घंटे, 37 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है?

उत्तर : आदिल तेली।

5. बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं 9 बार विधायक रहे किस कांग्रेस नेता का निधन हो गया है?

उत्तर : सदानंद सिंह।

6. आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने रजनीश कुमार को किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : राज्य सरकार के आर्थिक सलाहकार।

7. आज के दिन (08 सितम्बर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व साक्षरता दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 37,875 (369 मौतें).

9. ब्रिटेन की किस कंपनी ने फ्रांस से लेकर अमेरिका में भारतीय सम्पत्तियों को जब्त करने से जुड़े मामलों को एक अरब डॉलर में वापस लेने की घोषणा की है?

उत्तर : केयर्न एनर्जी।

10. तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में किसे अपना प्रधानमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री घोषित किया है?

उत्तर : मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद (प्रधानमंत्री), मुल्ला बरादर एवं हनफी (उपप्रधानमंत्री)।

07 सितम्बर 2021

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईएनएस हंस पर नौसेना की एयर विंग को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : प्रेजिडेंट कलर अवार्ड।

2. आईटीबीपी के जवानों ने हिमालय की किस चोटी को फतह कर पहली बार तिरंगा लहराया है, इस चोटी की ऊँचाई समुद्रतल से 21,050 फुट है?

उत्तर : माउंट बलबला पीक।

3. इसरो के अनुसार भारत के चंद्रयान-2 ने 2 वर्षं में अब तक चन्द्रमा की कितनी परिक्रमाएं पूरी कर ली हैं?

उत्तर : 9 हजार।

4. दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : जॉन वाटकिंस।

5. स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी Zydus wellness ने स्वीटनर ब्रांड “शुगर फ्री” का नया ब्रांड अम्बेस्डर किस अभिनेत्री को बनाया है?

उत्तर : कट्रीना कैफ।

6. सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रीय अध्यापक वैज्ञानिक परिषद् ने कौन सा अवार्ड प्रदान किया है?

उत्तर : साराभाई अध्यापक वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानद पुरस्कार 2021.

7. भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व किस राज्य में स्थापित किया है?

उत्तर : तमिलनाडु।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 31,222 (290 मौतें).

9. कौन से बॉलर ने कपिल देव (२५ मैच) को रिकॉर्ड तोड़कर २४ टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाया है, ऐसा करने वाले वे अब पहले भारतीय बॉलर बन गए हैं?

उत्तर : जसप्रीत बुमराह।

10. भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना किस चौथे युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं जो 10 सितम्बर तक चलेगा?

उत्तर : ऑसिन्डेक्स युद्धाभ्यास।

डेली करेंट अफेयर्स 2021

06 सितम्बर 2021

1. किस देश की सेना के कर्नल ममादी डोम्बैया ने सरकारी टेलीविजन पर नियंत्रण कर राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की सरकार को भंग करने की घोषणा की है?

उत्तर : गिनी।

2. द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार अप्रूवल रेटिंग में विश्व के विभिन्न नेताओं को पीछे छोड़ते हुए कौन प्रथम स्थान पर पहुँच गए हैं?

उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

3. अमेज़न इंडियन ने किसानों के लिए किस ऑनलाइन मंच को लॉन्च किया है?

उत्तर : किसान स्टोर।

4. ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को किस राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान का ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : असम राज्य सरकार।

5. डिफेन्स एक्सपो 2022 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर : गुजरात।

6. ब्रिटेन की निचली सदन (हाउस ऑफ कॉमंस) के स्पीकर लिंडसे होएल ने किस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : संसद में सांसदों के जींस पहनने पर।

7. किस राज्य सरकार ने 100 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी तैयार करने की घोषणा की है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 38,948 (219 मौतें).

9. टोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाले देश के पहले आईएएस ऑफिसर बन गए हैं?

उत्तर : सुहास एलवाई।

10. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेश (डीजी) का पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : राजस्थान कैडर के 1988 बैच के आईपीएस पंकज कुमार सिंह।

04 सितम्बर 2021

1. टोक्यो पैरालम्पिक की शूटिंग में किन पैराशूटर्स ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत लिया है?

उत्तर : मनीष नरवाल (गोल्ड मेडल), सिंहराज (सिल्वर मेडल).

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2021.

3. कौन इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोवर्स के साथ एशिया के पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं, इसके साथ ही विश्व में फॉलोवर्स के मामले में वे चौथे नम्बर पर पहुँच गए हैं?

उत्तर : विराट कोहली।

4. वर्ल्ड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : एलेजांद्रो प्रीतो।

5. किस देश के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?

उत्तर : जापान।

6. कोयला मंत्रालय ने डीजल को किसमें बदलने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है?

उत्तर : एलएनजी।

7. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कौन सा खिलाड़ी 15 हजार रन बनाने वाला भारत का 8वां खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : रोहित शर्मा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 42,618 (330 मौतें).

9. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की किस अनुषंगी इकाई का 6687 करोड़ रूपए में अधिग्रहण करने की घोषणा की है?

उत्तर : एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस।

10. 05 सितम्बर को प्रतिवर्ष देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : टीचर्स डे।

03 सितम्बर 2021

1. टोक्यो पैरालम्पिक की हाई जम्प स्पर्धा में किस भारतीय ने सिल्वर मेडल जीत लिया है?

उत्तर : प्रवीण कुमार।

2. टीवी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्मों में काम कर चुके किस एक्टर का 40 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आने से निधन हो गया है?

उत्तर : सिद्धार्थ शुक्ला।

3. भारत के लिए टेस्ट मैच में 31 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले कपिल देव (30 गेंद) के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर : शार्दुल ठाकुर।

4. कौन सा प्रसिद्ध फुटबॉलर 111 गोल के साथ सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

5. व्हाट्सएप मैसेजिंग एप पर अपनी मालिकाना हक वाली फेसबुक की अन्य कंपनियों के साथ यूजर्स के डाटा शेयर करने और पारदर्शिता न बरतने के कारण किस देश ने इस एप पर 1942 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : आयरलैंड।

6. असम राज्य सरकार ने राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

उत्तर : ओरंग राष्ट्रीय उद्यान।

7. ब्रिक्स देशों के समूह के नव विकास बैंक ने किन तीन नए देशों को सदस्य के रूप में मान्यता दे दी है?

उत्तर : बांग्लादेश, उरुग्वे एवं संयुक्त अरब अमीरात।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 45,352 (366 मौतें).

9. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने को लेकर किस नए अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : इनोवेशन पंजाब मिशन।

10. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी को किस रैंकिंग में विश्व में प्रथम स्थान दिया गया है?

उत्तर : द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग।

02 सितम्बर 2021

1. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फिटनेस एवं खेलों पर राष्ट्रीय स्तर के क्विज की शुरुआत की है उस क्विज का नाम क्या है?

उत्तर : द फिट इंडिया क्विज।

2. जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद लद्दाख ने किसे राज्य पक्षी एवं राज्य पशु घोषित किया है?

उत्तर : काली गर्दन वाला सारस (राज्य पक्षी), हिम तेंदुआ (राज्य पशु).

3. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जेबी महापात्र।

4. इस साल के रैमन मैग्सेसे पुरस्कार किन लोगों को प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ. फिरदौसी कादरी (बांग्लादेश), मोहम्मद अमजद साकिब (पाकिस्तान), रॉबर्टो बैलोन (फिलीपींस), स्टीवन मंशी (अमेरिकी), वॉचडॉक (इंडोनेशिया).

5. किस देश के राष्ट्रपति ने विदेशी मुद्रा संकट के चलते खाद्य आपातकाल की घोषणा की है?

उत्तर : श्रीलंका।

6. आज के दिन (02 सितम्बर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व नारियल दिवस।

7. किस अलगाववादी हुर्रियत नेता का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सैयद अली शाह गिलानी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 47,092 (509 मौतें).

9. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर किस बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : एक्सिस बैंक।

10. किस जाने माने पत्रकार, पायोनीर के एडिटर इन चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन हो गया है?

उत्तर : चन्दन मित्रा।

01 सितम्बर 2021

1. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : पंकज कुमार सिंह।

2. दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है?

उत्तर : डेल स्टेन।

3. आज से 07 सितम्बर तक के दिनों के किस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह।

4. टोक्यो पैरालम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लखेरा को किस राज्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजनाओं का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार।

5. प्रो कबड्डी लीग के लगायी गयी बोली में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : प्रदीप नरवाल (1.65 करोड़) .

6. इंडियन बैंक के नए सीईओ एवं एमडी कौन बन गए हैं?

उत्तर : शांतिलाल जैन।

7. राज्यसभा सचिवालय का नया महासचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ. पीपीके रामचार्युलु।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 41,9६५ (460 मौतें).

9. लोगों को मुफ्त पानी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : गोवा।

10. इंग्लैंड के किस तेज गेंदबाज ने अपना देश छोड़कर मेजर क्रिकेट लीग खेलने के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया है?

उत्तर : लियाम प्लंकेट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *