डेली करेंट अफेयर्स 2020

17 नवंबर 2020

1. किस मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?

उत्तर : नीतीश कुमार।

2. चुनाव आयोग ने किस अभिनेता को पंजाब का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है?

उत्तर : सोनू सूद।

3. वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 में थोक महंगाई दर पिछले आठ महीने में रिकॉर्ड कितने प्रतिशत पर पहुँच गयी है?

उत्तर : 1.48 प्रतिशत।

4. पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मैनुअल मेरिनो।

5. किस कंपनी ने नासा के लिए पहली पूर्ण व्यावसायिक उड़ान से चार अंतरिक्ष यात्रयों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज दिया है?

उत्तर : स्पेसएक्स।

6. किस खिलाड़ी ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट 2020 का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : डस्टिन जॉनसन।

7. किस ऑस्ट्रेलियाई तैराक पर अनजाने में डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण दो साल के प्रतिबन्ध लगा दिया गया है?

उत्तर : शावना जैक।

8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 88,74,291 (1,30,519 मौतें).

9. आज के दिन (17 नवंबर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस।

10. किस राज्य सरकार ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र रखने वाले सभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है?

उत्तर : छत्तीसगढ़ सरकार।

16 नवंबर 2020

1. मिस्त्र के किस गोताखोर ने लगातार 145 घंटे तक पानी के अंदर रहने का रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : सद्दाम अल-किलनी।

2. फार्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने किस रेस को जीतकर अपना सातवां विश्व चैम्पियनशिप ख़िताब जीत लिया है?

उत्तर : टर्किश ग्रां प्री खिताब।

3. बांग्ला फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सौमित्र चटर्जी।

4. इंग्लैंड के किस दिग्गज फुटबॉलर का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रे क्लेमेंस।

5. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने विदेशी पेशेवरों के लिए किस वीजा को जारी करने की घोषणा है जिसकी अवधि 10 वर्ष होगी?

उत्तर : गोल्डन वीजा।

6. अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : सादात रहमान।

7. 16 नवंबर को प्रतिवर्ष देश में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस।

8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 88,45,127 (1,30,070 मौतें).

9. किस बैंक ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी डेबिट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर : कर्नाटक बैंक।

10. 15 नवंबर को किस राज्य का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर : झारखण्ड।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *