डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

26 अगस्त 2021

1. डिजिटल नियमों में हुए बदलाव के चलते किस कंपनी ने भारत में अपना काम बंद कर दिया है?

उत्तर : Yahoo.

2. अमेरिकी मूल की किस लेखिका, शोधकर्ता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गेल ओमवेट।

3. बच्चों को इंटरनेट सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए गूगल ने किस प्रोग्राम को शुरू किया है?

उत्तर : ग्लोबल किड्स सेफ्टी प्रोग्राम।

4. भारत और कजाकिस्तान के बीच 30 अगस्त को संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू होगा, इस सैन्याभ्यास को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : काजइंड-21 संयुक्त सैन्याभ्यास।

5. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसे राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : इंडियन आइडल सीजन-१२ के विजेता पवनदीप राजन।

6. भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने यूक्रेन के येवहेन प्रीशचेपा को हराकर किस ट्रॉफी को जीत लिया है?

उत्तर : आईटीटीएफ चेक अंतर्राष्ट्रीय ओपन ट्रॉफी।

7. आज के दिन (26 अगस्त) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व महिला समानता दिवस (वूमेन इक्विलिटी डे).

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 46,164 (607 मौतें).

9. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : कोपनहेगन (डेनमार्क).

10. तालिबान ने अफगानिस्तान में किसे अपना कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर।

25 अगस्त 2021

1. जर्मनी में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : हरीश पार्वथनेनी।

2. पूर्व ओलम्पियन एवं 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे किस फुटबॉलर का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : ओ चंद्रशेखर।

3. दिल्ली में शिक्षक एवं सितारवादक राजकुमार ने 30 घंटे तक लगातार सितार बजाकर अपना नाम किसमें दर्ज करा लिया है?

उत्तर : गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड।

4. चीन ने अपने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में किसके विचार शामिल करने एवं पढ़ाने को अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

5. वैश्विक संपत्ति सलाहकार फर्म कुशमैन-वेकफील्ड की ओर से जारी विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2021 में कौन से देशों ने प्रथम तीन स्थान हासिल किये हैं?

उत्तर : चीन (प्रथम), भारत (द्वितीय) एवं अमेरिका (तृतीय).

6. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक 1 करोड़ इंटर्नशिप के मौके देने के अभियान के अंतर्गत आज के दिन को किस दिन के रूप में मनाने की घोषणा की है?

उत्तर : AICTE इंटर्नशिप डे।

7. न्यूयार्क की पहली महिला गवर्नर के रूप में किसने शपथ ले ली है?

उत्तर : कैथी होचुल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 37,593 (648 मौतें).

9. भारत द्वारा अफगानिस्तान में लोगों को एयरलिफ्ट करने के अभियान को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : ऑपरेशन देवी शक्ति।

10. आईआईटी मद्रास ने भारत की पहली स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर को विकसित किया है उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : नियोबोल्ट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *