डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

24 अगस्त 2021

1. केंद्र सरकार ने नए बनाये गए सहकारिता मंत्रालय का संयुक्त सचिव किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : अभय कुमार सिंह।

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम किस पूर्व मुख्यमंत्री के नाम रखने की घोषणा की है?

उत्तर : कल्याण सिंह।

3. केंद्र सरकार ने 6 लाख करोड़ रूपए की किस योजना को लॉन्च किया है?

उत्तर : नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना।

4. किस पूर्व भारतीय फुटबॉलर का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सैयद शाहिद हकीम।

5. देश के पहले स्मॉग टॉवर को कहाँ चालू किया गया है?

उत्तर : कनाट प्लेस (दिल्ली)।

6. कंचना-3 की अभिनेत्री व रशियन मॉडल की मौत हो गयी है उनका नाम क्या था?

उत्तर : एलेक्जेंड्रा जावी।

7. किस वरिष्ठ अधिकारी ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय में नए सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है?

उत्तर : अपूर्व चंद्र।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 25,467 (354 मौतें).

9. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा विरोधी कोशिशों के लिए किस कंपनी पर 200 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : मारुती सुजुकी इंडिया।

10. कोरोना के चलते किस राज्य सरकार ने जन्माष्टमी पर होने वाले दही हांडी कार्यक्रम को अनुमति देने से मना कर दिया है?

उत्तर : महाराष्ट्र सरकार।

करेंट अफेयर्स – 24 अगस्त, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 24 अगस्त, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • किसानों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन से यातायात बाधित न हो: सर्वोच्च न्यायालय
  • भारतीय सेना ने गणना योग्य सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद 5 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ किया
  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया गया; लगभग 1 किमी के दायरे में प्रति सेकंड 1,000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करेगा
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने COVID-19 प्रभावित आजीविका सहायता योजना लांच की
  • भारतीय नौसैनिक जहाज शक्ति 100 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) के साथ श्रीलंका पहुंचा

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 लाख करोड़ रुपये की ‘राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन’ योजना लांच की
  • CCI (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) ने अपने डीलरों द्वारा दी जाने वाली छूट को सीमित करने के लिए मारुति सुजुकी पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
  • IIT मद्रास ने ‘नियोबोल्ट’ नामक भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 23 अगस्त को मनाया गया
  • US FDA ने फाइजर-बायोएनटेक कोविड वैक्सीन को पूर्ण मंजूरी दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *