डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

21 अगस्त 2021

1. दुनिया के पहले डीएनए आधारित कोरोना टीके को भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है, टीके का नाम क्या है?

उत्तर : जायकोव-डी।

2. मलेशिया के सुल्तान ने देश का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : इस्माइल साबरी याकूब।

3. हुरुन ग्लोबल की रिसर्च के अनुसार दुनिया की शीर्ष 500 मूल्यवान कंपनियों में 2.44 लाख करोड़ डॉलर पूंजी के साथ कौन से कंपनी प्रथम स्थान पर है?

उत्तर : एपल।

4. किस देश की सरकार ने तीन बच्चों की नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : चीन।

5. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस यूनिवर्सिटी बदलकर माननीय शाकंभरी यूनिवर्सिटी कर दिया है?

उत्तर : सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी।

6. आज के दिन (21 अगस्त) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।

7. अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के बॉलर नाथन एलिस के साथ किस आईपीएल टीम ने करार किया है?

उत्तर : पंजाब किंग्स।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३4,457 (375 मौतें).

9. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने किस कार्ड को लॉन्च करते हुए 10 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है?

उत्तर : स्मार्ट हेल्थ कार्ड।

10. पाकिस्तान विदेश कार्यालय के नए प्रवक्ता कौन बन गए हैं?

उत्तर : आसिम इफ्तिखार अहमद।

20 अगस्त 2021

1. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अपूर्व चंद्र।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत के समृद्धीकरण के तहत किस मंदिर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : श्री सोमनाथ मंदिर।

3. एनआईईटी ने अपने छात्रों को भविष्य केंद्रित पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने वाली कंपनी से समझौता किया है?

उत्तर : कोर्सेरा।

4. जाने-माने एथलेटिक्स कोच एवं पीटी उषा के कोच का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : ओएम नांबियार।

5. किस पूर्व प्रधानमंत्री की आज 77वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : राजीव गाँधी।

6. भारत के लिए लम्बे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे किस खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा की है, अब वे अमेरिका की ओर से खेल सकते हैं?

उत्तर : मनन शर्मा।

7. आज के दिन (20 अगस्त) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व मच्छर दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३6,571 (540 मौतें).

9. आईसीसी ने अगले वर्ष होने वाले महिला वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबलों की मेजबानी किस देश को प्रदान किया है?

उत्तर : जिम्बाब्वे।

10. इंडिया रेटिंग्स एन्ड रिसर्च ने वर्ष २०२१-2022 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?

उत्तर : 9.4 प्रतिशत।

19 अगस्त 2021

1. सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को किस परीक्षा में भाग लेने के लिए अंतरिम आदेश पारित कर इसकी इजाजत दे दी है?

उत्तर : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) प्रवेश परीक्षा।

2. केंद्रीय कैबिनेट ने खाद्य तेल उत्पादन के क्षेत्र में मदद के लिए किस मिशन को मंजूरी दे दी है, इस योजना के तहत सरकार ने 11040 करोड़ रूपए की मदद देने की भी घोषणा की है?

उत्तर : राष्ट्रीय खाद्य तेल-पाम तेल मिशन।

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज किस योजना को लॉन्च करेंगे?

उत्तर : डिफेन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0

4. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश को उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है उनका नाम क्या है?

उत्तर : न्यायमूर्ति कौशिक चंदा।

5. हरियाणा राज्य सरकार ने किस शब्द पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : गोरखधंधा।

6. कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अजय कुमार को किन राज्यों का AICC प्रभारी नियुक्त किया है?

उत्तर : सिक्किम, नागालैंड एवं त्रिपुरा।

7. आज के दिन (19 अगस्त) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व फोटोग्राफी दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३6,401 (530 मौतें).

9. भारत के स्टार फुटबॉलर संदेश झिंगन एटीके मोहन बागान को छोड़कर किस टीम के साथ जुड़ गए हैं, क्रोएशियाई लीग से खेलने वाले अब वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे?

उत्तर : एचएनके सिबेनिक।

10. अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने से किस संस्था ने देश को दी जाने वाली सभी सुविधाओं एवं मदद को पर पाबन्दी लगा दी है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF).

18 अगस्त 2021

1. किस राज्य सरकार ने भारतीय महिला एवं पुरुष टीम को 10 साल  संरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : ओडिशा सरकार।

2. अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अमरुल्लाह सालेह।

3. दिल्ली चिड़ियाघर की नयी निदेशक कौन बन गयीं हैं?

उत्तर : वर्ष 2020 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. सोनाली घोष।

4. सुडोकू गेम के गॉडफादर का कैंसर के कारण 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : माकी काजी।

5. अगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच किस पूर्व श्रीलंकन खिलाड़ी को नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अविष्का गुणवर्धने।

6. किस राज्य सरकार ने गैर गो-मांस खाने वाले समुदाय के निवास वाले क्षेत्रों में मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 बिल विधानसभा में पारित किया है?

उत्तर : असम राज्य सरकार।

7. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : स्वास्थ्य योद्धा पोर्टल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३5,178 (440 मौतें).

9. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मुहीद्दीन यासीन।

10. विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज किसकी सभा की अध्यक्षता करेंगे?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्।

16 अगस्त 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?

उत्तर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस।

2. ग्रैमी पुरस्कार विजेता किस लोक गायिका एवं गीतकार का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नैंसी ग्रीफिथ।

3. युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत ने कितने पदक अपने नाम किये हैं?

उत्तर : 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक सहित 15 पदक।

4. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने किस विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन का महासचिव नियुक्त किया है?

उत्तर : परगट सिंह।

5. हरियाणा राज्य के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल।

6. जर्मनी के किस दिग्गज फुटबॉलर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गर्ड मुलर।

7. देश के चार और स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमि के रूप में चिन्हित कर रामसर कन्वेंशन की सूची में शामिल किया गया है, इसके साथ ही रामसर कन्वेंशन की सूची में देश के कितने स्थल हो गए हैं?

उत्तर : 46 स्थल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३2,937 (417 मौतें).

9. इंडियन आइडल १२ के विनर कौन बन गए हैं?

उत्तर : पवनदीप राजन (अरुणिता-रनरअप)।

10. कट्टरपंथी संगठन तालिबान ने किस देश पर पूर्ण रूप से कब्ज़ा कर लिया है?

उत्तर : अफगानिस्तान।

14 अगस्त 2021

1. मुंबई ASG में तैनात CAPF अधिकारी गीता समोटा किस छोटी को फतह करने वाली पहली अधिकारी बन गयीं हैं?

उत्तर : माउंट एल्ब्रुस।

2. भारतीय टीम को वर्ष 2012 में अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले किस क्रिकेटर ने 28 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?

उत्तर : उन्मुक्त चंद।

3. गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदि गोदरेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनकी जग्य चेयरमैन का पद किसे दिया गया है?

उत्तर : नादिर गोदरेज।

4. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज किस स्मारक का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : जलियांवाला स्मारक (अमृतसर).

5. देश में अगले साल 01 जुलाई (२०२२) से किस चीज पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : एकल उपयोग प्लास्टिक पर।

6. अमेरिका स्थित सामुदायिक निकाय इंडियास्पोरा की ओर से जारी पहली रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में परोपकारी गतिविधियों के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले शीर्ष उधोगपतियों में किन्हें प्रथम तीन स्थान प्राप्त हुए हैं?

उत्तर : गौतम अडानी (प्रथम), नीता अम्बानी (द्वितीय) एवं कुमार मंगलम बिड़ला (तृतीय).

7. मोहाली (पंजाब) की रहने वाली अनुरीत कौर पाल दुनिया की पहली अलगोजा बजाने वाली महिला बन गयीं हैं, इसके कारण उनका नाम किसमें दर्ज कर लिया गया है?

उत्तर : इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ३८,667 (478 मौतें).

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस बहस की अध्यक्षता करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन जायेंगे?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की ओपन डिबेट।

10. पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश सीजेपी मुशीर आलम ने रिटायर होने से पहले किस महिला को मुख्य नयायधीश बनाने की सिफारिश की है, ऐसा होने पर वे देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जाएँगी?

उत्तर : जस्टिस आयशा मलिक।

13 अगस्त 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में किस समिट को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : इन्वेस्टर समिट २०२१।

2. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज किस अवार्ड को पेश करेंगे?

उत्तर : YSR लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

4. पुलवामा हमले की जाँच को उसके अंजाम तक पहुँचाने वाले एनआईए के एसएसपी राकेश भलवाल को गृह मंत्रालय ने किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : उत्कृष्टता पुरस्कार।

5. केंद्रीय कैबिनेट ने गृह सचिव अजय भल्ला को कितने वर्ष का सेवा विस्तार दिया है?

उत्तर : एक वर्ष।

6. इंग्लैंड का कौन सा बॉलर टेस्ट क्रिकेट में 35 हजार गेंद फेकने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज एवं ओवरऑल 4 चौथे बॉलर बन गए हैं?

उत्तर : जेम्स एंडरसन।

7. एयर इंडिया की किस पायलट को संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कैप्टन जोया अग्रवाल।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 40,120 (585 मौतें).

9. दुनियाभर में आज के दिन (13 अगस्त) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे।

10. मध्य प्रदेश के किस शहर को भारत का पहला वाटर प्लस शहर घोषित किया गया है?

उत्तर : इंदौर।

12 अगस्त 2021

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) द्वारा इंजन में खराबी के कारण किस उपग्रह का प्रक्षेपण नाकाम हो गया है?

उत्तर : EOS-03 उपग्रह।

2. बांग्लादेश के किस ऑलराउंडर को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया गया है?

उत्तर : शाकिब अल हसन।

3. भारत ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी वाली किस मिसाइल का ओडिशा के बालासोर तट पर सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : क्रूज मिसाइल।

4. कांग्रेस पार्टी ने किन सांसदों को राज्यसभा में अपना सचेतक नियुक्त किया है?

उत्तर : नासिर हुसैन, छाया वर्मा।

5. इंग्लैंड का कौन सा बॉलर चोट के चलते इंडिया के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है?

उत्तर : स्टुअर्ट ब्रॉड।

6. राष्ट्रमंडल सचिवालय की ओर से जारी वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020 की रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 122वां।

7. आज के दिन (12 अगस्त) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : वर्ल्ड एलीफैंट डे।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 41,195 (490 मौतें).

9. ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में दुनियाभर में सबसे प्रदूषित देश कौन सा था?

उत्तर : बांग्लादेश।

10. भारत के पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर को नारायण कार्तिकेयन को किस कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : जेके टायर।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *