डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

11 अगस्त 2021

1. यस बैंक ने किसे अपना नया मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया है?

उत्तर : महेश राममूर्ति।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस बैठक को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : भारतीय उद्योग परिसंघ की वार्षिक बैठक।

3. लोकसभा में किस बिल को पास कर दिया गया है, आज उस बिल को राज्यसभा में पेश किया जायेगा?

उत्तर : ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल।

4. किस कम्पनी ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : Cashify.

5. कौन सा ऐप विश्वभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है?

उत्तर : टिकटॉक।

6. महावीर चक्र अवार्ड से सम्मानित एवं 1971 युद्ध में भाग लेने वाले किस पूर्व सैनिक का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : कमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव।

7. भारतीय वायुसेना ने किस जगह दुनिया का सबसे ऊँचा मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर का निर्माण किया है?

उत्तर : लद्दाख के न्योमा में।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 38,353.

9. दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने किस नए फुटबॉल क्लब के साथ दो साल के करार किया है?

उत्तर : पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी).

10. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने टोक्यो ओलम्पिक के दौरान अनुशासनहीनता के चलते किस महिला पहलवान को सस्पेंड कर दिया है?

उत्तर : विनेश फोगाट।

10 अगस्त 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस योजना का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : उज्ज्वला योजना 2.0

2. स्काईट्रैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य एशिया में कोविड के दौरान बेहतर इंतजाम के लिए किस हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा माना गया है और उसे कोविड-19 एयरपोर्ट उत्कृष्टता पुरस्कार मिला है?

उत्तर : इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।

3. बीसीसीआई की जूनियर राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष कौन बनने जा रहे हैं?

उत्तर : तमिलनाडु टीम के पूर्व कप्तान श्रीधरन शरत।

4. किस ऑयल कंपनी ने मिस्ड कॉल (8454955555) के जरिये नया एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर : इंडियन ऑयल।

5. भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : गोपाल भेंगरा।

6. आज के दिन (10 अगस्त) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व शेर दिवस।

7. उत्तर प्रदेश सरकार ने काकोरी कांड का नाम बदलकर क्या रख दिया है?

उत्तर : काकोरी ट्रेन एक्शन।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 28,204 (373 मौतें).

9. ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व गेंदबाज को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है?

उत्तर : शॉन टैट।

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किस मिशन का ऐलान किया है?

उत्तर : राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन “नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम” (एनएमईओ-ओपी)

09 अगस्त 2021

1. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव 5 दिवसीय भारत दौरे पर आये हैं उनका नाम क्या है?

उत्तर : एशला रुबान बेराकून।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस योजना की 9वीं किस्त जारी करेंगे?

उत्तर : किसान सम्मान निधि योजना।

3. किस एयरलाइन कंपनी ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 वर्ष तक फ्री हवाई सफर देने की घोषणा की है?

उत्तर : गो फर्स्ट।

4. सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के कार्यकाल को कितने दिनों के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : एक वर्ष।

5. उत्तराखंड सरकार ने किस महिला हॉकी खिलाड़ी को राज्य के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : वंदना कटारिया।

६. आज के दिन (०९ अगस्त) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व आदिवासी दिवस।

7. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार किसने ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : अरुण अरोड़ा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 35,499 (447 मौतें).

9. बॉलीवुड एवं टीवी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : अनुपम श्याम।

10. ओलम्पिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट बन गए हैं?

उत्तर : नीरज चोपड़ा।

07 अगस्त 2021

1. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : रेखा शर्मा।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर क्या करने की घोषणा की है?

उत्तर : मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार।

3. अमेरिका की किस महिला धावक ने टोक्यो ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया है, ओलम्पिक में अब वे 10 मेडल जीतने वाली पहली महिला धावक बन गयीं हैं?

उत्तर : एलिसन फेलिक्स।

4. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स सूची में जेफ़ बेजोस एवं एलन मस्क को पीछे छोड़कर कौन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : एलबीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नोल्ट।

5. ऑस्ट्रेलिया का कौन सा गेंदबाज अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाला दुनिया का पहला गेंदबाज बन गया है?

उत्तर : नाथन एलिस।

6. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की पहली महिला निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : धृति बनर्जी।

7. महाराष्ट्र राज्य का नया लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वीएम कनाडे।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 48,628 (617 मौतें).

9. दिल्ली सरकार ने विधायकों के वेतन में कितने प्रतिशत की बढोत्तरी वाले प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : 66 प्रतिशत।

10. आज के दिन (7 अगस्त) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *