डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

06 अगस्त 2021

1. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने मरुस्थली क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है?

उत्तर : प्रोजेक्ट बोल्ड।

2. किस भारतीय पहलवान ने टोक्यो ओलम्पिक में 57 कोलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : रवि कुमार दहिया।

3. केंद्र सरकार ने क्रेडिट सुविधा देने वाली किस एजेंसी को बंद कर दिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय महिला कोष – आरएमके।

4. देश की किस कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी को हंगरी देश में गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) प्रमाण पत्र मिला है?

उत्तर : भारत बायोटेक।

5. एशियन अमेरिकन एडवांसिंग जस्टिस (एजेसी) संस्था के अनुसार अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के नागरिकों में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : पांचवीं।

6. मोटोजीपी इंडिया के लिए कंपनी ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : जॉन अब्राहम।

7. हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजसुभग सिंह।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 44,643 (464 मौतें).

9. उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने आईआईटी रुड़की द्वारा बनाये गए भूकंप के पूर्व चेतावनी वाले एप को लॉन्च किया है, एप को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : उत्तराखंड भूकंप अलर्ट।

10. केरल राज्य सरकार ने दिव्यांगों के लिए किस योजना का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : सहजीवम परियोजना।

करेंट अफेयर्स – 6 अगस्त, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 अगस्त, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • संसद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए एक आयोग गठित करने के लिए विधेयक पारित किया
  • संसद ने आवश्यक रक्षा सेवाओं में लगी इकाइयों में हड़ताल, तालाबंदी पर रोक लगाते हुए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पारित किया
  • राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया; अरुणाचल प्रदेश में चिन्हित अनुसूचित जनजातियों की सूची से अबोर जनजाति को हटाया गया
  • ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के विशेष दूत टोनी एबॉट ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की
  • धृति बनर्जी 105 वर्षीय जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI)) की पहली महिला निदेशक बनीं

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • रॉकेट हमलों के जवाब में इज़रायल ने लेबनान पर हवाई हमले शुरू किए

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • भारत के रवि कुमार दहिया ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: बेल्जियम ने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता; यह 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद हॉकी में भारत का पहला पदक है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *