डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

05 अगस्त 2021

1. भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीत लिया है?

उत्तर : कांस्य पदक।

2. दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आईडिया के गैर कार्यकारी निदेशक एवं चेयरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : कुमार मंगलम बिड़ला।

3. हिंदी एवं डोगरी भाषा की प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : पद्मा सचदेव।

4. पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के पद से किसने इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : प्रशांत किशोर।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से किस योजना का शुभारम्भ करेंगे?

उत्तर : गरीब कल्याण योजना।

6. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन (15739) बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : जो रुट।

7. भारत के लिए किस 23 वर्षीय महिला मुक्केबाज ने अपने पहले ही ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है, भारत के लिए मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली दूसरी महिला बन गयीं हैं?

उत्तर : लवलीना बेरगोहेन।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 44,230 (555 मौतें).

9. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : अब्दुल कयूम नियाजी।

10. 04 अगस्त को किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय उल्लू जागरूकता दिवस।

04 अगस्त 2021

1. अमेरिकी बेंचमार्क सैट -एसीटी में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए किस भारतीय मूल की 11 वर्षीय छात्रा को दुनिया की सबसे मेधावी विधार्थी की उपाधि दी गयी है?

उत्तर : नताशा पेरी।

2. टी-सीरीज कंपनी के प्रेसिडेंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : विनोद भानुशाली।

3. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने किस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है?

उत्तर : Delhi@2047.

4. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को किस कंपनी ने अपना वैश्विक ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : Bvlgari.

5. 100 प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण करने वाला देश का पहला शहर बन गया है?

उत्तर : भुवनेश्वर।

6. आर्मेनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : निकोल पाशिन्यान।

7. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किस प्रसिद्ध कथकली कलाकार का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 42,625 (562 मौतें).

9. किस कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार द्वारा रमी एवं पोकर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबन्ध लगाने वाले कानून को रद्द कर दिया है?

उत्तर : मद्रास उच्च न्यायालय।

10. यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी की श्रेणी में डाल दिया है?

उत्तर : 24 संस्थान।

03 अगस्त 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस डिजिटल पेमेंट मोड को लॉन्च किया है?

उत्तर : eRUPI.

2. प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से एक महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अमरजीत सिन्हा।

3. कोरोना से इतर किसी अन्य कारण से अनाथ हुए बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार ने किस योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रूपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य).

4. देश के लिए तीन युद्ध लड़ चुके किस सैनिक का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सूबेदार बहादुर सिंह।

5. भारतीय नौसेना का नया उपप्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे।

6. यूएई सरकार ने दुबई में रहने वाले सभी डॉक्टरों को किस वीजा को देने की घोषणा की है?

उत्तर : गोल्डन वीजा।

7. आज के दिन (3 अगस्त) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : हृयद प्रत्यारोपड़ दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 30,549 (422 मौतें).

9. अमेरिका ने रूस के राजनायिकों को कब तक देश छोड़ने का आदेश दिया है?

उत्तर : 03 सितम्बर।

10. किस मशहूर फिल्म समीक्षक का 74 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : राशिद ईरानी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *