डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

02 अगस्त 2021

1. किस भारतीय महिला शटलर ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है?

उत्तर : पीवी सिंधु।

2. अगस्त 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) की अध्यक्षता किस देश को सौंपी गयी है?

उत्तर : भारत।

3. म्यांमार में सैन्य तानाशाह ने देश में आपातकाल की सीमा सन 2023 तक बढ़ाकर खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर दिया है, सैन्य तानाशाह का नाम क्या है?

उत्तर : जनरल मिन आंग लाइंग।

4. देश का पहला एपीआई उद्योग कहाँ खोला जा रहा है जहाँ दवाइयों का सॉल्ट तैयार किया जायेगा?

उत्तर : सोलन के फ्लासड़ा (हिमाचल प्रदेश)।

5. गृह मंत्रालय का आईपीएस असोसिएशन स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर का अवार्ड किस पहली महिला आईपीएस अफसर ने जीत लिया है?

उत्तर : रंजीता शर्मा।

6. मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोथैजम किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भाजपा।

7. अविभाविजित भारत की पहली महिला डेंटिस्ट का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : डॉ. विमला सूद।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 40,134 (422 मौतें).

9. भारतीय महिला हॉकी टीम ने किस टीम को 1-0 से हराकर पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।

10. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?

उत्तर : इसुरु उडाना।

करेंट अफेयर्स – 2 अगस्त, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 2 अगस्त, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारत और चीन ने उत्तरी सिक्किम में हॉटलाइन स्थापित की
  • आयुष मंत्रालय ने COVID-19 से रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए ‘अश्वगंधा’ पर एक अध्ययन करने के लिए यूके के लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (LSHTM) के साथ सहयोग किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • 1965 के बाद पहली बार पुनर्जीवित हल्दीबाड़ी (पश्चिम बंगाल)-चिलाहाटी (बांग्लादेश) रेल मार्ग पर भारत और बांग्लादेश के बीच नियमित मालगाड़ी सेवा शुरू हुई
  • दीपक दास ने नए लेखा महानियंत्रक (CGA) के रूप में कार्यभार संभाला

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अमेरिका ने सिंगापुर के स्वामित्व वाले तेल टैंकर M/T Courageous को उत्तर कोरिया को अवैध रूप से तेल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल जब्त किया
  • म्यांमार: नवगठित कार्यवाहक सरकार में सैन्य शासक जनरल मिन आंग हलिंग प्रधानमंत्री बने
  • इस्माइल हनीयेह फिर से फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के नेता के रूप में निर्वाचित हुए,

टोक्यो ओलिंपिक

  • एथलेटिक्स: जमैका की एलेन थॉम्पसन-हेरा ने महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 10.61 सेकेंड में स्वर्ण पदक जीता
  • भारतीय शटलर पी.वी. सिन्धु में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता

    करेंट अफेयर्स – 1 अगस्त, 2021 [मुख्य समाचार]

    प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 1 अगस्त, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

    राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

    • भारत अगस्त, 2021 के लिए UNSC के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेगा
    • केंद्र सरकार ने दो और नए सामरिक तेल भंडारों (Strategic Oil Reserves) को मंजूरी दी
    • वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे (SN Ghormade) बने नौसेना के नए उप-प्रमुख

    आर्थिक करेंट अफेयर्स 

    • सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक साईरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार (Lokmanya Tilak Award)

    अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

    • ब्रिक्स ने ‘आतंकवाद विरोधी कार्य योजना’ को अंतिम रूप दिया
    • इटली ने G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की
    • अमेरिका ने क्यूब के पुलिस बल और नेताओं पर प्रतिबंध लगाए

    खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

    • ओलिंपिक : पी.वी. सिन्धु बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हारीं, अब कांस्य पदक के लिए करेंगी स्पर्धा
    • ओलिंपिक : मुक्केबाज़ पूजा रानी क्वार्टरफाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हुईं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *