डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

31 जुलाई 2021

1. टाइम्स नेटवर्क ने कल अपने हिंदी समाचार चैनल को लॉन्च करने की घोषणा की है, चैनल को किस नाम से लॉन्च किया जायेगा?

उत्तर : टाइम्स नाउ नवभारत।

2. भारत व अमेरिका ने किस समझौते की अवधि को 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : वैश्विक विकास भागीदारी समझौता।

3. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में कितने नए एम्स खोलने को मंजूरी दी गयी है?

उत्तर : 22 एम्स।

4. अमेरिका में यूरोपीय संघ (ईयू) के राष्ट्रीय संरक्षण आयोग ने यूरोपीय संघ के जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का सही अनुपालन न करने पर किस कंपनी पर 6600 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : अमेजन।

5. कोरोना प्रोटोकॉल के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने तीन खिलाड़ियो पर एक साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है वे कौन हैं?

उत्तर : कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला, दनुष्का गुणथिलाका।

6. केंद्र सरकार ने मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई में ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : ओबीसी 27 प्रतिशत एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण।

7. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस वर्ष भारत में कितने करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है?

उत्तर : 28,900 करोड़ रूपए।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 41,649 (593 मौतें).

9. कोरोना के चलते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है?

उत्तर : 31 अगस्त तक।

10. इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : बेन स्टोक्स।

करेंट अफेयर्स – 31 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 31 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की छठी बैठक भारत की अध्यक्षता में 28-29 जुलाई को आयोजित की गयी
  • इसरो-नासा संयुक्त मिशन निसार (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) उपग्रह 2023 में लॉन्च होगा: पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
  • भारतीय और रूसी नौसेनाओं ने बाल्टिक सागर में अभ्यास इंद्र नेवी  का आयोजन किया
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “Biotech-PRIDE (Promotion of Research and Innovation through Data Exchange) Guidelines” जारी की
  • गूगल इंडिया ने व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर मई-जून में 1.5 लाख से अधिक सामग्री को हटाया

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • राज्यसभा ने नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित किया, नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष का पद गैर-कार्यकारी बनाया गया
  • 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.581 अरब डॉलर घटकर 611.149 अरब डॉलर रहा
  • आठ प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन जून में 8.9% बढ़ा
  • अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रतिबंध 31 अगस्त तक बढ़ाया गया
  •  CII और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने छोटे शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान के लिए हाथ मिलाया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • फिलीपींस: राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति पर प्रमुख रक्षा समझौते को पूरी तरह से बहाल कर दिया
  • व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस 30 जुलाई को मनाया गया
  • अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को मनाया गया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • अविनाश सेबल ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *