डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

डेली करेंट अफेयर्स 2021

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .

30 जुलाई 2021

1. कौन सी भारतीय मुक्केबाज ने टोक्यो ओलम्पिक में ताइपे की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर एक पदक पक्का कर लिया है?

उत्तर : लवलीना बोरगोहेन।

2. ३४ हजार की आबादी वाले सैन मरिनो देश की महिला निशानेबाज ने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है, अपने देश के लिए पदक जीतने वाली वे पहली महिला बन गयीं हैं?

उत्तर : अलेसेन्द्रा पेरिलि।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने के लिए किस प्रोग्राम का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : विद्या प्रवेश प्रोग्राम।

4. नाइजीरिया देश ने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की घोषणा की है, उसको क्या नाम दिया है?

उत्तर : ई नायरा।

5. आज के दिन (30 जुलाई) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस।

6. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एसएन प्रधान।

7. भारत और श्रीलंका के के बाद खेले गए तीसरे टी-20 मैच में किस टीम ने सात विकेट से मैच जीतकर सीरीज 2-1 से जीत ली है?

उत्तर : श्रीलंका।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 44,230 (555 मौतें).

9. किस देश के राष्ट्रीय कला संग्राहलय में रखीं भारत की तस्करी की हुई 14 मूल्यवान कलाकृतियों को वापस लौटाने पर सहमति बनी है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।

10. अंतर्राष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति ने भारत के कितने टाइगर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया है?

उत्तर : 14 टाइगर रिजर्व।

करेंट अफेयर्स – 30 जुलाई, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 30 जुलाई, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूजी, पीजी मेडिकल, डेंटल कोर्स के लिए अखिल भारतीय कोटा में ओबीसी के लिए 27%, EWS के लिए 10% की घोषणा की
  • पार्श्व गायिका आशा भोसले ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला 2021 महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार जीता
  • AICTE क्षेत्रीय भाषाओं में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डेटाबेस तैयार कर रहा है: पीएम मोदी
  • इंटेल ने शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के साथ ‘ÁI (artificial intelligence) For All’ अभियान शुरू किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स 

  • संसद ने फैक्टरिंग रेगुलेशन (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया, MSME के लिए कार्यशील पूंजी की उपलब्धता में सुधार होगा
  • RBI ने मडगांव अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया
  • इनलैंड वेसल्स बिल 2021 लोकसभा में पास हुआ
  • लोकसभा ने हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) संशोधन विधेयक पारित किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को मनाया गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *