डेली करेंट अफेयर्स 2021
आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .
19 जुलाई 2021
1. पंजाब कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : नवजोत सिंह सिद्धू।
2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने किन देशों को एसोसिएट सदस्यों के रूप में शामिल कर लिया है?
उत्तर : मंगोलिया, तजाकिस्तान, स्विट्जरलैंड।
3. भारत के सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधिकारियों, जिला अदालतों और उच्च न्यायालयों को जमानत और अन्य आदेश डिजिटल रूप से भेजने के लिए किस योजना को किया शुरू है?
उत्तर : FASTER (Fast and Secure Transmission of Electronic Records).
4. बेहनाद जंदी की जगह किसे अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड का नया सीईओ बनाया गया है?
उत्तर : आरके जैन।
5. विश्व हिन्दू परिषद् का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : डॉ. आर एन सिंह।
6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख संयुक्त उच्च न्यायालय का नाम बदलकर क्या करने को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय।
7. राजस्थान राज्य सरकार ने किसानों के लिए किस नयी योजना को शुरू किया है?
उत्तर : मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : ३८,164 (499 मौतें).
9. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दलित उत्थान कार्यक्रम को क्या नाम दिया है?
उत्तर : तेलंगाना दलित बंधु कार्यक्रम।
10. कौन सा बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाले भारत के १०वें खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : शिखर धवन।
17 जुलाई 2021
1. पुलित्जर अवार्ड से सम्मानित किस भारतीय पत्रकार की अफगानिस्तान में हिंसा की रिपोर्टिंग के दौरान तालिबानी आतंकियों ने हत्या कर दी है?
उत्तर : दानिश सिद्दीकी।
2. किस राज्य सरकार ने प्रारंभिक पदों और सेवाओं में नियुक्तियों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?
उत्तर : आंध्र प्रदेश सरकार।
3. अमेरिकी सीनेट के श्रम विभाग में किस भारतीय-अमेरिकी महिला को सॉलिसीटर नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सीमा नंदा।
4. पाकिस्तान का कौन सा बल्लेबाज 81 परियों में 14 शतक (सबसे तेज) लगाने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है?
उत्तर : बाबर आजम।
5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एआई आधारित शिकायत विश्लेषण ऐप को लॉन्च किया है, ऐप का नाम क्या है?
उत्तर : CPGRAMS.
6. शाओमी, स्मार्टफोन निर्माता के रूप में दुनिया की किस नम्बर की कंपनी बन गयी है?
उत्तर : द्वितीय।
7. आज के दिन (17 जुलाई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : वर्ल्ड इमोजी डे।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : ३८,097 (560 मौतें).
9. गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : सुहास एलवाई।
10. किस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक, पेंटर, कार्टूनिस्ट एवं एनिमेटेड फिल्ममेकर का दिल का दौरा पड़ने से 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : गौतम बेनेगल।
16 जुलाई 2021
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, यह देश का पहला रिडेवलप रेलवे स्टेशन होगा जिसमें यात्रियों को एयरपोर्ट जैसे सुविधाएँ मिलेंगी?
उत्तर : गुजरात के गांधीनगर के नए रेलवे स्टेशन।
2. भारत के भीम यूपीआई को किस देश में लॉन्च किया गया है?
उत्तर : भूटान।
3. देश का पहला अनाज एटीएम हरियाणा के किस शहर में खोला गया है?
उत्तर : गुरुग्राम।
4. ब्लू ओरिजिन की स्पेस फ्लाइट में जेफ़ बेजोस के साथ कौन उड़ान भरेगा जो अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्र का रिकॉर्ड बना लेगा?
उत्तर : ओलिवर डायमन (18 वर्ष).
5. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : ममनून हुसैन।
6. संयुक्त अरब अमीरात ने किस देश में अपना दूतावास खोला है, ऐसा करने वाला वह खाड़ी देशों का पहला देश बन गया है?
उत्तर : इजराइल।
7. किस देश ने जॉनसन एन्ड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : वियतनाम।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : ३८,९४९ (542 मौतें).
9. किस फिल्म एवं टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री का कार्डियक अरेस्ट के वजह से निधन हो गया है?
उत्तर : सुरेखा सीकरी।
10. शाहरुख़ खान एवं संजय दत्त के बाद किस भारतीय को दुबई ने गोल्डन वीजा जारी किया है?
उत्तर : सानिया मिर्ज़ा।