डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021)

01 जून 2021

1. दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा के खाली हुए पद पर किसे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है?

उत्तर : एडवोकेट महेश जेठमलानी। 

2. मीडिया ग्लोबल फेस्टिवल में किस एजेंसी ने ग्रैंड प्रिक्स ऑफ द ईयर के ख़िताब के साथ 2 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक जीते हैं?

उत्तर : माइंडशेयर इंडिया। 

3. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अलापन बंदोपाध्याय। 

4. गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति व देश के जाने-माने दन्त चिकित्सक डॉ. महेश शर्मा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : फेमडेन्ट दन्त विज्ञान लेजेंड अवार्ड २०२१।

5. नवगठित डिजिटल मीडिया कंटेंट नियामक परिषद् (डीएमसीआरसी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश जस्टिस विक्रमजीत सेन। 

6. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को राष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटाकर किसे नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : हशमतुल्लाह शाहिदी। 

7. चीनी सरकार ने आबादी नियंत्रण के लिए लगाई गयी पाबन्दी को हटाते हुए कितने बच्चे पैदा करने की अनुमति प्रदान कर दी है?

उत्तर : तीन बच्चे। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,27,510 (2795 मौतें).

9. नब्बे के दशक में आयी टार्जन टीवी श्रंखला में मुख्य किरदार निभाने वाले किस अमेरिकी अभिनेता का विमान हादसे में निधन हो गया है?

उत्तर : विलियम जोसेफ लारा (जो लारा)। 

10. मध्य प्रदेश के किस पूर्व मंत्री एवं चार बार के विधायक का कोरोना वायरस की चपेट में आने पर 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : लक्ष्मीकांत शर्मा। 

31 मई 2021

1. सेना की पूर्वी कमान किसे सौंपी गयी है जो आज से अपना पदभार संभालेंगे?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे। 

2. उत्तर प्रदेश के कासगंज की आमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : देवेंद्र प्रताप सिंह। 

3.  दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट को 75 वर्ष की आयु में फतह करने वाले अमेरिका के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : आर्थर मुइर। 

4. आज के दिन (31 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस। 

५. युएई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत से आने वाली फ्लाइट पर कब तक के लिए रोक को आगे बढ़ा दिया है?

उत्तर : 30 जून तक।

6. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर का कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है?

उत्तर : पैट कमिंस। 

7. शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए किस नाम से प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की है?

उत्तर : युवा।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : १,52,734 (3128 मौतें).

9. प्राचीन कच्छ शासन में जडेजा राजवंश के शासक व कच्छ के पूर्व महाराज का कोरोना के कारण 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रगमालजी तृतीय।  

10. हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर : 30 मई 2021.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *