06 अप्रैल 2021
1. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद किसे नया गृह मंत्री बनाया गया है?
उत्तर : दिलीप वलसे पाटिल।
2. भारत, अमेरिका, जापान, फ्रांस एवं ऑस्ट्रेलिया मिलकर किस तीन दिवसीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं?
उत्तर : ला पेरोस।
3. देश के सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप Byju’s ने कितने करोड़ रूपए में आकाश एजुकेशन सर्विसेज़ लिमिटेड का अधिग्रहण किया है?
उत्तर : 7300 करोड़ रूपए।
4. मुंबई के पूर्व क्रिकेटर एवं कांगा क्रिकेट लीग के प्रसिद्ध खिलाड़ी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मेहली ईरानी।
5. छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को भारत में होने वाली किस चैम्पियनशिप के नेतृत्व के लिए चुना गया है?
उत्तर : एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप।
6. टेबल टेनिस के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : सुहास कुलकर्णी।
7. भारतीय कप्तान विराट कोहली को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : डिजिट इंश्योरेंस।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 96,982 (446 मौतें).
9. किस राजनीतिक पार्टी का आज 41वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)।
10. फ्रांस के बाद किस देश ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए 7 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया है?
उत्तर : बांग्लादेश।
05 अप्रैल 2021
1. आज के दिन (05 अप्रैल) को भारत में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : राष्ट्रीय समुद्री दिवस।
2. ऑस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेट टीम ने लगातार कितने वनडे मैच जीतकर अपने ही देश की पुरुष टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
उत्तर : 22 वनडे मैच।
3. किस देश की विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारतीय दौरे पर आई हैं?
उत्तर : सर्गेई लावरोव (रूस)।
4. पद्मश्री से सम्मानित किस मशहूर एवं दिग्गज अभिनेत्री का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : शशिकला।
5. एशियामनी बेस्ट बैंक अवॉर्ड्स 2021 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक किसे चुना गया है?
उत्तर : एचडीएफसी बैंक।
6. किस राज्य को एआईआईबी एवं विश्व बैंक ने 300 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : पंजाब।
7. द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किस प्रतिष्ठित निशानेबाज कोच का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : संजय चक्रवर्ती।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,03,558 (714 मौतें).
9. किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मियामी ओपन टेनिस का खिताब दूसरी बार जीत लिया है?
उत्तर : एश्ले बार्टी।
10. किस देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीसरी बार चार सप्ताह के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है?
उत्तर : फ्रांस।
03 अप्रैल 2021
1. विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (CSE) की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर के 27 शहरों में सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?
उत्तर : गाजियाबाद।
2. यूपी, एमपी के बाद शादी के लिए जबरन धर्मांतरण पर कानून पारित करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है?
उत्तर : गुजरात।
3. रूस ने जानवरों के लिए पहली कोविड-19 वैक्सीन पंजीकृत करवाई है, वैक्सीन का नाम क्या है?
उत्तर : Carnivac-Cov.
4. भारतीय सेना बांग्लादेश में आयोजित हो रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी, सैन्य अभ्यास को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : शांतीर ओग्रोशेना 2021.
5. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विश्व शहर सांस्कृतिक मंच की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं, बैठक की थीम क्या रखी गयी है?
उत्तर : द फ्यूचर ऑफ कल्चर।
6. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर सेवानिवृत हो गए हैं उनका नाम क्या है?
उत्तर : बीपी कानूनगो।
7. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ईएसआईसी के महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर : श्री मुखमीत इस भाटिया।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 89,129 (714 मौतें).
9. एमी अवार्ड विनर प्रोडक्शन डिजाइनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, उनका नाम क्या था?
उत्तर : एवलिन सकश।
10. बीसीसीआई ने आईपीएल के 2021 सीजन के लिए आईसीसी के किस नियम को हटा दिया है?
उत्तर : सॉफ्ट सिग्नल।