डेली करेंट अफेयर्स 2021

02 अप्रैल 2021

1. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार की एक अपील को ख़ारिज करते हुए अदालत का समय बरबाद करने के कारण 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : बिहार राज्य सरकार।

2. किस पंजाबी लोक कवि का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : प्रोफेसर कुलवंत सिंह ग्रेवाल।

3. राजस्थान राज्य सरकार किस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना।

4. आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के किस खिलाड़ी ने निजी कारणों से आईपीएल 2021 संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : जोश हेजलवुड।

5. पाकिस्तान की अदालत ने किस ऐप पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया है?

उत्तर : टिक टॉक।

6. जलवायु परिवर्तन मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विशेष दूत जॉन कैरी इस संकट पर चर्चा के लिए 09 अप्रैल तक किन देशों के दौरे पर आ रहें हैं?

उत्तर : भारत, बांग्लादेश एवं यूएई।

7. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किस लोकसभा सांसद को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : अरविन्द सावंत।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 81,४६६ (4६९ मौतें).

9. वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2021 में अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड जीएसटी से कितनी कमाई हुई है?

उत्तर : 1.24 लाख करोड़ रूपए।

10. आज के दिन (02 अप्रैल) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।

01 अप्रैल 202१

1. पाकिस्तान की इमरान सरकार ने भारत के साथ किन चीजों के आयात पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है जिससे दोनों देशों के बीच फिर से व्यापार शुरू हो सकेंगा?

उत्तर : चीनी, कपास एवं ऊन।

2. आयकर विभाग ने आधार से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर कब तक कर दिया है?

उत्तर : 30 जून।

3. केंद्र सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए कितने करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की है?

उत्तर : 10,900 करोड़ रूपए।

4. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को संघीय न्यायाधीश के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की है?

उत्तर : रंगा पुट्टागुंटा।

5. आज के दिन (01 अप्रैल) किस राज्य का स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) मनाया जा रहा है?

उत्तर : ओडिशा।

6. किस भारतीय-अमेरिकी महिला के नाम पर अमेरिका के टेक्सास में प्राथमिक विद्यालय को नाम दिया गया है?

उत्तर : सोनल भूचर।

7. साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को किस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 72,330 (459 मौतें).

9. ब्राजील के हेल्थ रेगुलेटर ने भारत द्वारा निर्मित किस कोविड-19 वैक्सीन का आयात करने से इनकार कर दिया है?

उत्तर : कोवैक्सीन।

10. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर इंग्लैंड के किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है?

उत्तर : जेसन रॉय।

31 मार्च 202१

1. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : ऋषभ पंत।

2. गोवा विधानसभा के पूर्व स्पीकर का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : सुरेंद्र सिरसट।

3. म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के कारण किस देश ने सभी व्यापारिक संबंधो को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : यूनाइटेड स्टेट्स।

4. रूस के कोविड 19 हेल्थकेयर श्रमिकों की मदद के लिए न्यू डेवलप बैंक ने कितने डॉलर के ऋण देने को मंजूरी प्रदान कर दिया है?

उत्तर : 01 बिलियन डॉलर।

5. केके बिरला फाउंडेशन द्वारा डॉ. शरण कुमार लिंबाले के किस मराठी उपन्यास के लिए उन्हें सरस्वती सम्मान 2020 के लिए चुना गया है?

उत्तर : सनातन।

6. नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा 01 अप्रैल से किस एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा?

उत्तर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे।

7. किस मुस्लिम देश में 888 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पहले पारम्परिक हिन्दू मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से कराया जा रहा है?

उत्तर : यूएई।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 53,480 (354 मौतें).

9. 30 मार्च को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर : राजस्थान।

10. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को फिर से किसका अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ।

30 मार्च 202१

1. फिल्मफेयर अवार्ड्स (2021) (66वें) में किसे बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है?

उत्तर : इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम), तापसी पन्नू (थप्पड़).

2. किस प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर का 31 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है?

उत्तर : दिलजान।

3. भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सनपाल किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : आम आदमी पार्टी।

4. हिन्द महासागर में भारत और अमेरिका की सेनाओं का दो दिवसीय संयुक्त अभ्यास किया गया उसका नाम क्या था?

उत्तर : पासेक्स।

5. पुरुष फुटबॉल विश्वकप के क्वालीफायर मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बन गयीं हैं?

उत्तर : स्टेफनी (फ्रांस)।

6. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व विकेटकीपर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : अजय रात्रा।

7. सेल की चेयरपर्सन सोमा मोंडल को किस स्थाई सम्मेलन की नयी अध्यक्ष चुनी गयीं हैं?

उत्तर : सार्वजानिक उद्यम।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 56,211 (271 मौतें).

9. भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अंतिम वनडे मैच में कितने रन से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है?

उत्तर : 7 रन।

10. फिल्मफेयर अवार्ड्स (2021) (66वें) में किस अभिनेता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : इरफान खान।

27 मार्च 202१

1. रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन ने किस एंटी सेटेलाइट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर : मिशन शक्ति मिसाइल।

2. किस प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : अनिल धारकर।

3. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कितने देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है?

उत्तर : 40 देशों।

4. किस मशहूर फिल्ममेकर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : Tavernier Download.

5.  महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ने किसे नया प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : अनीष शाह।

6. दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर : 30 सितम्बर 2021 तक।

7. आज के दिन (27 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व रंगमंच दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : ६२,258 (257 मौतें).

9. आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 19 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 23.३ करोड़ डॉलर बढ़कर कितना हो गया है?

उत्तर : 582.271 अरब डॉलर।

10. आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर का दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : केसी चक्रबर्ती।

2६ मार्च 202१

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं?

उत्तर : बांग्लादेश।

2. WWE ने किस भारतीय रेसलर को हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किया है?

उत्तर : द ग्रेट खली।

3. किन कंपनियों ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लॉन्च की है?

उत्तर : Pfizer, BioNTech.

4. एशियन मूवीज पल्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया की 40 बेस्ट एक्शन फिल्मों में किन भारतीय फिल्मों को जगह दी गयी है?

उत्तर : गैंग्स ऑफ़ बासेपुर (2), जलीकट्टू (4), मर्द को दर्द नहीं होता (16वां), भावेश जोशी (31वां)।

5. किस मशहूर अभिनेत्री का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जेसिका वाल्टर।

6. यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर : 40वां।

7. स्पेनिश फैशन ब्रांड मैंगो ने किस अभिनेत्री को भारत में अपना पहला ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : वाणी कपूर।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 59,118 (257 मौतें).

9. आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में किसने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : चिंकी यादव।

10. आईसीसी की ओर से जारी टी-20 रैंकिंग में  कौन सा बल्लेबाज प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : विराट कोहली।

25 मार्च 202१

1. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर किन भारतीय पर्वतारोहियों ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव।

2. दिल्ली के प्रगति मैदान में 24 से 26 मार्च तक किसका आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर : 6वें स्मार्ट सिटी इंडिया एवं 28वें कन्वर्जेन्स इंडिया एक्सपो।

3. सीडीएस जनरल विपिन रावत ने किस नए भारतीय तटरक्षक जहाज को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल कराया है?

उत्तर : वज्र।

4. अमेरिकी सीनेट की मंजूरी के बाद किस भारतवंशी को अमेरिकी सर्जन जनरल के पद पर दूसरी बार नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ. विवेक मूर्ति।

5. एंटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा (मार्च 2021) रिजल्ट में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली पहली महिला बन गयीं हैं?

उत्तर : काव्या चोपड़ा दिल्ली।

6. अल्मोड़ा के चखुटिया की मूल की किस महिला ने जर्मनी के हेसन स्टेट में विदेश सलाहकार समिति के लिए हुए चुनावों में जीत हासिल कर ली है?

उत्तर : प्रभा सिंह।

7. वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को किस पुस्तक के लिए केके बिड़ला फॉउंडेशन की तरफ से 2020 का व्यास सम्मान प्रदान किया गया है?

उत्तर : पाटलीपुत्र की सम्राज्ञी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 53,476 (251 मौतें).

9. फर्राटा धावक पीटी उषा को किस चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर : भारतीय एथलेटिक्स महासंघ जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष।

10. कौन सा भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले बाकी वनडे मैचों से चोट के कारण बाहर हो गया है?

उत्तर : श्रेयस अय्यर।

24 मार्च 202१

1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर आईसीसी टी-20 क्रिकेट में नम्बर 1 बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल कर ली है?

उत्तर : शैफाली वर्मा।

2. सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में होने वाली जमा की कर मुक्त ब्याज की वार्षिक सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर कितना कर दिया है?

उत्तर : पांच लाख।

3. बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की हत्या रचने की साजिश में किस आतंकी संगठन के 14 आतंकियों को मौत की सजा सुनाई है?

उत्तर : हरकत-उल-जिहाद बांग्लादेश (हूजी-बी) .

4. पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने ई-टेंडरिंग पोर्टल लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : प्रणीत।

5. किस राज्य सरकार ने पीड़ित जानवरों को पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश।

6. एक रिपोर्ट के मुताबिक किस देश की सड़के विश्व में सबसे ज्यादा खतरनाक हैं?

उत्तर : साउथ अफ्रीका।

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के मौके पर पानी के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : विश्व जल दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 47262 (275 मौतें).

9. इंग्लैड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में किस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में सबसे कम गेंद (26 बॉल) में अर्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड के जॉन मौरिस (35 बॉल) का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

उत्तर : क्रुणाल पांड्या।

10. आज के दिन (24 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व टीवी दिवस (विश्व क्षयरोग दिवस)।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *