डेली करेंट अफेयर्स 2021

20 मार्च 2021

1. लगातार 12 मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाले मुक्केबाज विजेंदर को रूस के किस मुक्केबाज ने बैटल ऑफ़ शिप मुकाबले में हरा दिया है?

उत्तर : आर्टीश लोपसान।

2. आज के दिन (20 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व गौरैया दिवस।

3. सरकारी कंपनी ईईएसएल की शाखा कन्वर्जेस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ने ग्रामीण परिवारों को 10 रूपए में एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाने के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : ग्राम उजाला योजना।

4. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : फिनलैंड।

5. व्हाट्सऐप के भुगतान सेवा प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मनेश महात्मे।

6. किस चक्का फेक खिलाड़ी ने 65.06 के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है?

उत्तर : कमलप्रीत कौर।

7. तंजानिया देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर : सामिया सुलहू।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 40953 (188 मौतें).

9. विश्व बैंक ने किस देश की मदद करने के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर : बांग्लादेश।

10. किस राज्य सरकार ने खेलों के प्रति बच्चों को आकर्षित करने के लिए 100 नर्सरी अकादमी खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : राजस्थान।

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 19 मार्च, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी L58 को कमीशन किया गया

भारतीय नौसेना लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) एल 58, जो लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) मार्क IV श्रेणी का आठवां और आखिरी जहाज है, को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था।

भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में बहरीन की नौसेना के साथ Passage Exercise में हिस्सा लिया

भारतीय नौसेना ने 17 मार्च, 2021 को ऑपरेशन संकल्प के तहत फारस की खाड़ी में रॉयल बहरीन नेवल फोर्स कार्वेट अल मुहर्रैक के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुवैती समकक्ष के साथ वार्ता की

18 मार्च, 2021 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा के साथ व्यापक बातचीत की। वित्त वर्ष 2019-20 में, कुवैत भारत का 10वां सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता था और इसने भारत की ऊर्जा जरूरतों का लगभग 3.8 प्रतिशत पूरा किया।

भारत और सऊदी अरब ने अंतरिक्ष में सहयोग शुरू करने पर बातचीत की

भारत और सऊदी अरब ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग शुरू करने पर विचार-विमर्श किया।

यूरोपीय संघ भारत समर्थित Coalition for Disaster Resilient Infrastructure में शामिल हुआ

भारत के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए, यूरोपीय संघ आधिकारिक तौर पर Coalition for Disaster Resilient Infrastructure के सदस्य के रूप में शामिल हो गया है।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

राज्य सभा ने बीमा क्षेत्र में FDI को बढ़ाकर 74% करने के लिए विधेयक पारित किया

बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सीमा को मौजूदा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के लिए विधेयक राज्यसभा ने 18 मार्च, 2021 को पारित किया।

पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF)  के लिए मसौदा नियम अधिसूचित किये गये

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) स्थापित करने के लिए मसौदा नियमों को अधिसूचित किया है।

AIM, नीति आयोग और AWS भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेगे

अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, और Amazon Web Services ने 18 मार्च, 2021 को भारत में नवाचार और उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए नई पहल की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

एस्ट्राजेनेका कोरोनवायरस वायरस सुरक्षित: यूरोपीय दवा एजेंसी

यूरोपीय संघ की दवा नियामक एजेंसी ने 18 मार्च, 2021 को कहा कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का रक्त के थक्कों से सम्बन्ध नही है।

स्पेन की संसद ने इच्छामृत्यु को वैध बनाया

स्पेन की संसद ने 18 मार्च, 2021 को इच्छामृत्यु को वैध बनाने वाले एक कानून का निर्माण किया है, जो मानसिक रूप से बीमार या गंभीर रूप से घायल मरीजों को अपनी पीड़ा को समाप्त करने की अनुमति देता है।

खेल

भारत ने अहमदाबाद में चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हराया

भारत ने 18 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर करने के लिए चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड को आठ रन से हराया।

‘गर्ल गैंग’ को ICC महिला विश्व कप 2022 के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया

न्यूजीलैंड की गायिका जिन विगमोर के एक ट्रैक ‘गर्ल गैंग’ को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *