19 मार्च 2021
1. किस देश के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है?
उत्तर : नीदरलैंड।
2. टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)।
3. किन चार टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है?
उत्तर : शरत कमल, जी साथियान, मनिका बत्रा, सुतिर्था मुखर्जी।
4. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारत ने चौथे मैच में इंग्लैंड को कितने रन से मात देकर सीरीज २-2 से बराबर कर ली है?
उत्तर : आठ रन।
५. किस देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं?
उत्तर : अमेरिका।
6. जम्मू कश्मीर में किस नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचे पुल (359 मीटर) का निर्माण किया जायेगा?
उत्तर : चिनाब।
7. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण किन राज्यों के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा को 31 मार्च तक अस्थाई रुप से बन कर दिया गया है?
उत्तर : महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 39724 (154 मौतें).
9. आज के दिन (19 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : वर्ल्ड स्लीप डे 2021.
१०. किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को वर्ष 2020 के एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : माइकल होल्डिंग।
8 मार्च 202१
1. एमए गौतम को किसका नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : नेशनल सेक्योरिटी गार्ड।
२. तंजानिया के राष्ट्रपति का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : जॉन मैगुफुली।
३. फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठ मिनट 20.20 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ किसने गोल्ड मेडल जीत लिया है?
उत्तर : अविनाश साबले (महाराष्ट्र)।
4. हरियाणा सरकार के बाद किस राज्य सरकार ने प्राइवेट क्षेत्र की नौकरी में राज्य के लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : झारखण्ड सरकार।
5. किस देश ने दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म बनाने की घोषणा की है?
उत्तर : सिंगापुर।
६. किस कोरोना वैक्सीन की 18 साल से कम उम्र के लोगों पर टेस्टिंग शुरू की गयी है?
उत्तर : मॉडर्ना।
7. टाइम मैगजीन के फ्रंट कवर जगह पाने वाले पहले ट्रांसजेंडर बन गए हैं?
उत्तर : इलियट पेज।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 35871 (172 मौतें).
9. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद ने ख़ुदकुशी करके अपनी जान दे दी है उनका नाम क्या था?
उत्तर : रामस्वरूप शर्मा (63 वर्ष)।
१०. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सेमीफाइनल में किस टीम को हराकर इंडिया लेजेंड्स टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है?
उत्तर : वेस्टइंडीज।
17 मार्च 202१
1. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने किन पाठ्यक्रमों को स्नाकोत्तर डिग्री धारकों के समकक्ष योग्यता देने की घोषणा की है?
उत्तर : चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी या कास्ट एन्ड वर्क्स अकाउंटेंट।
2. संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर कितने वर्ष करने की सिफारिश की है?
उत्तर : 16 वर्ष।
३. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : दिलीप गाँधी।
४. पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में किसने गोल्ड मेडल जीत लिया है?
उत्तर : धनलक्ष्मी (तमिलनाडु)।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : पीके सिन्हा।
६. तेलंगाना के किस 7 वर्षीय बच्चे ने अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत किलिमंजारो को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : विराट चंद्रा।
7. विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी बन गयी है?
उत्तर : दिल्ली (तीसरी बार)।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 28903 (188 मौतें).
9. फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कोरोना नियमों को तोड़ने पर किस अभिनेत्री पर 2 महीने तक काम करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : गौहर खान।
१०. कांग्रेस के पूर्व नेता पीसी चाको ने किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?
उत्तर : एनसीपी।
16 मार्च 202१
1. किस स्टार फुटबॉलर ने 770 गोल दागकर पेले (767 गोल) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, ऐसा करने वाले वे पहले फुटबॉलर बन गए हैं?
उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
2. अंतर्राष्ट्रीय कानून बनाने वाले संघ का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर : दुअर्ते पचेको।
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए किस एप को लॉन्च किया है?
उत्तर : मेरा राशन ऐप (इसके तहत कोई भी व्यक्ति देश की किसी भी कोने में राशन ले सकेंगे)।
4. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को किस बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना गया है?
उत्तर : भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई)।
५. किस देश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध एवं 1000 मदरसों को बंद करने का बिल पेश किया है?
उत्तर : श्रीलंका।
6. किन देशों ने खतरनाक ब्लड क्लॉट्स के उत्पन्न होने के कारन कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के उपयोग पर रोक लगा दी है?
उत्तर : जर्मनी, फ्रांस, इटली एवं स्पेन।
7. हरदीप सिंह बाराड को किसका राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया गया है?
उत्तर : किया मोटर्स।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 24492 (131 मौतें).
9. जापान एवं ऑस्ट्रेलिया ने किस तरीके के कोयले से हाइड्रोजन का उत्पादन किया है?
उत्तर : भूरे कोयले।
10. कौन सा देश यूएई को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका।
15 मार्च 202१
1. तमिलनाडु की कौन सी तलवारबाज (इस खेल में) टोक्यो ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?
उत्तर : सीए भवानी देवी।
2. किस फुटबॉल क्लब ने एटीके मोहन बागान को हराकर पहली बार ISL 2020-2021 का ख़िताब जीत लिया है?
उत्तर : मुंबई सिटी एफसी।
3. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने चित्रकार का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : लक्ष्मण पाई।
4. कौन सी भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गयीं हैं?
उत्तर : मिताली राज।
5. किस दिग्गज अमेरिकी मुक्केबाज का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मार्वलेस मर्विन हेगलर।
6. कौन सा भारतीय क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : विराट कोहली।
७. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का किस पार्टी में विलय कर दिया है?
उत्तर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू)।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 26291 (118 मौतें).
9. 63वें ग्रैमी अवार्ड्स में किस सिंगर ने रिकॉर्ड 28वीं बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है?
उत्तर : बियॉन्से नॉलेस।
10. हाल ही में तृणमूल पार्टी में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।