डेली करेंट अफेयर्स 2021

13 मार्च 2021

1. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 कितने लोगों को प्रदान किया गया है?

उत्तर : हिंदी के लिए अनामिका, कन्नड़ के लिए कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली सहित 20 हस्तियों को।

2. मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) ने अपने प्रीमियम ब्रांड मंथन धूप के प्रचार के लिए किस अभिनेता के साथ करार किया है?

उत्तर : ऋतिक रोशन।

3. मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन का इस्तीफा किसने मंजूर कर लिया है?

उत्तर : डीएमआरसी।

4. कौन सी भारतीय महिला क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली विश्व की दूसरी एवं भारत की पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं?

उत्तर : मिताली राज।

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दौरे पर किसका उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : सेवा कुंज आश्रम।

6. विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोरोना महामारी के कारण किन टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है?

उत्तर : यूएस ओपन और कनाडा ओपन।

7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किस अमेरिकी दवा कंपनी की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : जॉनसन एंड जॉनसन।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 24882 (140 मौतें).

9. किस राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सड़क किनारे बसाये  सभी धार्मिक स्थलों को हटाने का निर्देश दिया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार।

10. भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं?

उत्तर : युजवेंद्र चहल।

12 मार्च 2021

1. आज QUAD देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान) के संगठन की पहली वर्चुअल मीटिंग में किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की चर्चा होगी?

उत्तर : हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर।

2. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जेसन होल्डर की जगह किसे टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : क्रेग ब्रेथवेट।

3. आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के लिए आज से किस महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जायेगा?

उत्तर : आजादी का अमृत महोत्सव।

4. पाकिस्तान की मीडिया नियामक एजेंसी ने किस चीनी ऐप को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है?

उत्तर : टिक टॉक।

5. ब्रम्हकुमारी की मुख्य प्रशासक दादी का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : ह्रदय मोहिनी।

6. अफगानिस्तान का कौन सा क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए दोहरा शतक बनाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : हशमतउल्लाह शाहिदी।

७. किस भारतीय अभिनेत्री को यग ग्लोबल लीडर की WFF सूची में जगह दी गयी है?

उत्तर : दीपिका पादुकोण।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 23285 (117 मौतें).

९. अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री का कैंसर के कारण 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : हामेद बकायोको।

10. बीसीसीआई ने वर्ष 2021 आईपीएल की स्पोंसरशिप किस कंपनी को पुनः दे दी है, यह करार 2023 तक रहेगा?

उत्तर : वीवो कंपनी।

11 मार्च 2021

1. उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल की बैठक में किसे राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : श्री तीरथ सिंह रावत।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसके द्वारा लिखित भगवत गीता के ई-बुक संस्करण को लॉन्च करेंगे?

उत्तर : स्वामी चिद्भवानंद।

3. आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जोश फिलिप के निजी कारणों से हटने के बाद किस खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में शामिल किया है?

उत्तर : फिन एलेन (न्यूजीलैंड)।

4. सरकार में रहते हुए प्रादेशिक सेना में कैप्टन बनने वाले पहले सांसद बन गए हैं?

उत्तर : अनुराग ठाकुर।

5. थॉमस बाक को किस वर्ष तक के लिए फिर से अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : वर्ष 2025 तक।

6. आईआईटी गांधीनगर के गणित के प्रोफ़ेसर  अतुल दीक्षित को अमेरिका के किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : गेबर जेबो पुरस्कार 2021.

7. भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सरकार ने किस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है?

उत्तर : वाई प्लस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 22854 (156 मौतें).

9. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ फिल्म आर्काइव्स (एफआईएएफ) 2021 अवार्ड किस अभिनेता को प्रदान किया जायेगा, यह अवार्ड प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय होंगे?

उत्तर : अमिताभ बच्चन।

10. फिटनेस टेस्ट पास न कर पाने की वजह से किस स्पिनर को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है?

उत्तर : वरुण चक्रवर्ती।

10 मार्च 2021

1. मुंबई के नवल डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान किस सबमरीन को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?

उत्तर : स्कॉर्पियन क्लास की सबमरीन INS करंज।

2. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पार्टी विधायकों की नाराजगी के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : उत्तराखंड (त्रिवेंद्र सिंह रावत)।

3. फिल्म द व्हाइट टाइगर में अहम रोल निभाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को किस अवार्ड के बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है?

उत्तर : BAFTA अवार्ड्स।

4. जापान सरकार ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 खेलों पर किन लोगों की एंट्री पर बैन लगा दिया है?

उत्तर : विदेशी दर्शकों की एंट्री पर।

5. इंग्लैंड के कप्तान जो रुट को पछाड़कर कौन सा भारतीय खिलाड़ी आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ (फरवरी 2021) बन गया है?

उत्तर : रविचंद्रन अश्विन।

6. पेप्सिको की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इंदिरा नूयी, पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा और फुटबॉलर मिया हम्म सहित 9 महिलाओं का किसके लिए चयन किया गया है?

उत्तर : 2021 राष्ट्रीय महिला हॉल ऑफ़ फेम।

7. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं इलाहबाद हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अंशुमान सिंह।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 17921 (133 मौतें).

9. आज (10 मार्च) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का कौन सा वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : 52वां।

१०. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : ग्लेनमार्क फार्मा।

09 मार्च 2021

1. किस भारतीय पहलवान ने माटियो पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक जीत लिया है एवं अपने भर वर्ग में वे विश्व के नम्बर 1 रैंकिंग पहलवान बन गए हैं?

उत्तर : बजरंग पुनिया।

२. किस साउथ सुपरस्टार ने 46वें तमिलनाडु स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में 4 गोल्ड एवं 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं?

उत्तर : अजीत कुमार।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत और बांग्लादेश के बीच बने किस सेतु का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : मैत्री सेतु।

4. रैपिड प्रारूप में गत विश्व शतरंज चैंपियन कोनारू हंपी को महज 15 साल की उम्र में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : वर्ष की श्रेष्ठ बीसीसी भारतीय महिला खिलाड़ी।

5. प्रसिद्ध कन्नड़ कवि का ८४ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : एनएस लक्ष्मीनारायण भट्ट।

6. जेईई मेन परीक्षा में देश के कितने छात्रों ने 100% अंक हासिल किये हैं?

उत्तर : छह छात्र (रनजिम प्रबल दास, अंनत कृष्णा किडंबी, सिद्धांत मुखर्जी, गुरमित सिंह, प्रवर कटारिया, साकेत झा)।

7. ग्रामीण भारत की 1 मिलियन महिलाओं की सहायता के लिए गूगल ने किस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है?

उत्तर : वीमेन विल वेब।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15388 (77 मौतें).

9. देश के किस राज्य में पहला वन चिकित्सा केंद्र खोला गया है?

उत्तर : उत्तराखंड।

10. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में कौन से महिला खिलाड़ी 100 मैच खेलने वाली पांचवी भारतीय क्रिकेटर बन गयीं हैं?

उत्तर : हरमनप्रीत कौर।

08 मार्च 2021

1. आज के दिन (08 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

2. फ्रांस के अरबपति कारोबारी एवं राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के मालिक का 69 साल की उम्र में हेलीकाप्टर क्रैश में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : ओलिवियर दसॉल्ट।

3. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों में किन तीन राज्यों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया है?

उत्तर : क्रमशः- ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली।

4. भारतीय मूल की 13 वर्षीय छात्रा आन्या गोयल को किस टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : यूनाटेड किंगडम की यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड टीम।

5. नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने कम्युनिस्ट पार्टी की जिम्मेदारी किसे सौंप दी है?

उत्तर : ऋषि कट्टेल।

6. कौन से फिल्म अभिनेता प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : मिथुन चक्रवर्ती।

7. जापानी तकनीक पर आधारित देश का पहला हीलिंग सेंटर कहाँ खोला गया है?

उत्तर : उत्तराखंड के रानीखेत।

8. किस भारतीय महिला पहलवान ने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती के फाइनल में जीत दर्ज कर 65 किलो भार वर्ग में दुनिया की नम्बर 1 पहलवान बन गयीं हैं?

उत्तर : विनेश फोगाट।

9. भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने रोम में चल रहे किस सीरीज में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज।

10. किस देश ने सार्वजानिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है?

उत्तर : स्विट्जरलैंड।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *