05 मार्च 2021
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस देश के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे?
उत्तर : स्वीडन।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज सम्मान ऊर्जा और पर्यावरण में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए किस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर : कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप पुरस्कार।
३. भारत सरकार की ओर से जारी ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन जीने की सुगमता) सूचकांक में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में कौन सा शहर प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर : बेंगलुरु।
4. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : डीन एल्गर (टेस्ट टीम), टेम्बा बावुमा (वनडे एवं टी-20 टीम).
5. चीन ने पिछले वर्ष के मुताबिक अपने रक्षा बजट में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है?
उत्तर : 6.8 प्रतिशत।
6. भारत की मनीषा कुमारी और राजेश्वरी कुमारी की ट्रैप टीम इवेंट ने मिस्र के काहिरा में अंतरार्ष्ट्रीय निशानेबाज खेल महासंघ (आईएसएसएफ) शॉटगन वर्ल्ड कप में किस मेडल को जीत लिया है?
उत्तर : सिल्वर मेडल।
7. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना के कारण किस लीग को स्थगित कर दिया है?
उत्तर : पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल).
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16838 (113 मौतें).
9. किस मैसेजिंग ऐप ने डेस्कटॉप पर वॉइस एवं वीडिओ कॉल सुविधा को शुरू कर दिया है?
उत्तर : व्हाट्सएप।
10. संसद टीवी चैनल का पहला सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रवि कपूर।
०4 मार्च 202१
1. एमसी मैरीकॉम को किस समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया है?
उत्तर : चैम्पियंस एन्ड वेटरंस समिति।
२. बीमा सेवाओं में कमियों की शिकायतों के तुरंत एवं प्रभावी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने किन को लोकपाल के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : बीमा एजेंट।
३. लंदन में 2021 सब्जेक्ट रैंकिंग के अनुसार भारतीय संस्थानों में कौन सा संस्थान प्रथम स्थान पर रहा है।
उत्तर : आईआईटी मद्रास।
4. तमिलनाडु में किस नेता ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : शशिकला।
५. भारत ने किस देश के साथ ब्रम्होस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए करार किया है?
उत्तर : फिलीपींस।
6. मेरीटाइम इंडिया समिट 2021 के अंतर्गत भारत ने आज के दिन को किस दिन के रूप में मनाने की घोषणा की है?
उत्तर : चाहबार दिवस।
7. श्रीलंका ने किस बंदरगाह के विकास करने का ठेका भारत को दे दिया है?
उत्तर : कोलम्बो बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल।
8. तरुण बजाज को किसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
उत्तर : राजस्व विभाग के सचिव।
9. वेस्टइंडीज का कौन सा बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाला विश्व का दूसरा खिलाड़ी बन गया है?
उत्तर : कीरोन पोलार्ड।
10. अरुणांचल प्रदेश में वैज्ञानिकों ने किस पौधे की नयी प्रजाति की खोज की है?
उत्तर : अल्पाइन पौधे।