27 फरवरी 2022
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के किस पहले मेले का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : द इंडिया टॉय फेयर 2021.
2. प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, समालोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर वेलचेरू नारायण राव को किसका मानद महत्तर सदस्य चुना गया है?
उत्तर : साहित्य अकादमी मानद महत्तर सदस्य।
३. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव राम वर्मा की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?
उत्तर : गिल्ली डंडा टु गोल्फ।
4. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वरिष्ठ साहित्यकार को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है?
उत्तर : डॉ. सूर्यबाला।
५. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : डी. पांडियन।
6. भारतीय टीम के हिस्सा रहे किन दो क्रिकेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?
उत्तर : युसूफ पठान एवं विनय कुमार।
7. विश्व निकाय प्रमुख एंतोनियो गुटरेस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव नियुक्त किया है?
उत्तर : लिगिया नोरेन्हो।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16488 (113 मौतें).
९. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला को किस फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TTFI).
१०. ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाये रखने का निर्णय लिया है?
उत्तर : पाकिस्तान।
26 फरवरी 2021
1. श्रीनगर के गुलमर्ग में आज से शुरू हो रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 का शुभारम्भ कौन करेगा?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
2. एशियाई विकास बैंक एडीबी का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वूचॉन्ग उम।
३. उत्तर प्रदेश सरकार ने किन राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना जाँच कराना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर : केरल एवं महाराष्ट्र।
४. भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में कौन सा स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर : प्रथम।
5. मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने किस राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी।
6. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए किस कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है?
उत्तर : ग्रीन कार्ड।
7. झारखंड कैबिनेट ने सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में किस पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : हुक्का बार।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16577 (120 मौतें).
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा किसे अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर : अंजलि भरद्वाज।
10. राष्ट्रीय आयोग अनुसूचित जाति दिल्ली के अध्यक्ष पद का किसने पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर : श्री विजय सांपला।
25 फरवरी 2021
1. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा का नाम किसके नाम पर करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किस केंद्रशासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी गयी है?
उत्तर : पुडुचेरी।
3. डेनिम ब्रांड ने किस अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है?
उत्तर : दीपिका पादुकोण।
4. पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद किस तेज बॉलर ने भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है?
उत्तर : इशांत शर्मा।
5. फ्रांस और यूएई में भारत के राजदूत रहे रंजीत सेठी ने कितने वर्ष की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है?
उत्तर : 81 वर्ष।
6. पीरामल फार्मा के टेटमोसॉल ब्रांड का प्रचार करने के लिए कंपनी ने किस अभिनेता का साथ करार किया है?
उत्तर : मनोज बाजपेई।
7. कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले किस मशहूर पंजाबी गायक का निधन हो गया है?
उत्तर : सरदूल सिकंदर।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16738 (138 मौतें).
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी वकील और अधिकार कार्यकर्ता को कार्मिक कार्यालय के प्रबंधन का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है?
उत्तर : किरण आहुजा।
10. क्रिकेटर मनोज तिवारी किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : तृणमूल कांग्रेस।
24 फरवरी 2021
1. आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन किसके हाथों से किया जायेगा?
उत्तर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
2. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किसके फैसले को पलटते हुए प्रतिनिधिसभा को फिर से बहाल कर दिया है?
उत्तर : प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली।
3. निर्यात संगठन फियो ने नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : ए. सक्तिवेल।
4. बाजार नियामक सेबी ने किस रियल एस्टेट फर्म पर 1 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : अल्केमिस्ट इंफ्रा।
5. बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए जापान की सरकार ने पहली बार एकाकीपन से निपटने के लिए मंत्री को नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : तेत्सुशी साकामोटो।
6. दादर और नगर हवेली से सांसद ने आत्महत्या कर जान दे दी है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मोहन सांझीभाई डेलकर।
७. आज से राजस्थान के जैसलमेर में किस विख्यात 4 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो रही है?
उत्तर : मरू महोत्सव।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13742(104 मौतें).
9. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक किन राज्यों के यात्रियों को दिल्ली में आने पर अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी अनिवार्य कर दी है?
उत्तर : महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब।
10. भारतीय बाल कल्याण समिति ने 15 साल की किस लड़की को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्रदान किया है?
उत्तर : कुसुम (जालंधर)।
23 फरवरी 2021
1. निर्देशक नीला माधब पांडा की उड़िया फिल्म ‘कलिरा अतिता’ को किन अवार्ड्स की जनरल कैटेगरी में जगह दी है?
उत्तर : ऑस्कर अवार्ड्स।
2. किस केंद्र शासित प्रदेश में अपना बहुमत साबित न करने के कारण कांग्रेस समर्थित सरकार गिर गयी है?
उत्तर : पुडुचेरी।
3. 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजी दल ने कितने पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है?
उत्तर : 10 पदक (5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य पदक)।
4. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए किसे लगातार पांचवी बार नियुक्त किया गया है?
उत्तर : महबूबा मुफ़्ती।
5. टीम इंडिया के किस तेज गेंदबाज के फिटनेस टेस्ट में सफल होने पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है?
उत्तर : उमेश यादव।
6. मध्य प्रदेश विधानसभा का स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : गिरीश गौतम।
7. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की एक मात्र एमएलसी नूतन सिंह किस पार्टी में शामिल हो गयीं हैं?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 10584 (78 मौतें).
9. देश में निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली किस मिसाइल का डीआरडीओ ने दो बार सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : वीएल-एसआरएसएएम।
10. किस देश ने महिलाओं को थल सेना, वायुसेना एवं नौसेना में शामिल करने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर : सऊदी अरब।
22 फरवरी 2021
1. मालदीव की सामुद्रिक सुरक्षा के लिए भारत ने कितने करोड़ रूपए का करार किया है?
उत्तर : 363 करोड़ रूपए।
2. अर्जेंटीना के कौन से फुटबॉलर ने दिग्गज फुटबॉलर जावी हर्नांडेज (505 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़कर बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : लियोनन मेसी (506 मैच)।
3. दुनिया के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरी बार एवं रिकॉर्ड नौवीं बार किस टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलियन ओपन।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस राज्य के दौरे पर जा रहे हैं जहाँ वे विभिन्न परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे?
उत्तर : असम एवं बंगाल।
5. चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का ख़िताब किसने अपने नाम किया है?
उत्तर : रुबीना दिलैक।
6. ऑस्ट्रेलियन ओपन (महिला) का खिताब जेनिफर ब्रैडी को हराकर किसने जीत लिया है?
उत्तर : नाओमी ओसका (जापान)।
7. दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में किसको बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : अक्षय कुमार (बेस्ट एक्टर-फिल्म लक्ष्मी), दीपिका पादुकोण (बेस्ट एक्ट्रेस-फिल्म छपाक)।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 14199 (83 मौतें).
9. 21 फरवरी के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।
10. उत्तराखण्ड सरकार ने देहरादून में किस नयी परियोजना को स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर : साइंस सिटी परियोजना।
2० फरवरी 2021
1. नीति आयोग की गवर्निंग कॉउंसिल की छठवीं बैठक किसकी अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
2. किस तमिल टीवी अभिनेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है?
उत्तर : इंद्र कुमार।
3. आज के दिन (20 फरवरी) को किस प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर : अरुणांचल प्रदेश।
4. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 12 फरवरी को खतम हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24.9 करोड़ डॉलर घटकर कितना रह गया है?
उत्तर : 583.697 अरब डॉलर।
5. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : स्कोच चीफ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर।
6. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरों में पानी के समान वितरण और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए किस परियोजना को शुरू किया है?
उत्तर : पे जल सर्वेक्षण।
7. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व सामाजिक न्याय दिवस।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13993 (107 मौतें).
9. अभिनेता केके मेनन को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर।
10. एनवी रेड्डी को किसका नया प्रमुख महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एआईआर न्यूज।
19 फरवरी 2021
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगे?
उत्तर : विश्व भारती विश्वविद्यालय।
2. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए किस रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग (मंगल गृह पर) कराई है?
उत्तर : पर्सेवरेंस रोवर।
3. दक्षिण अफ्रीका का कौन सा क्रिकेटर आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि 16.२५ करोड़ रूपए में बिकने वाला पहला प्लेयर बन गया है?
उत्तर : क्रिस मॉरिस।
4. टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : सीको हाशिमोतो।
5. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली जिया राव ने अरब सागर में 8 घंटा 40 मिनट में कितने किलोमीटर तैर कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है?
उत्तर : 36 किलोमीटर।
6. रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद कौन से समूह ने डीएचएफएल का अधिग्रहण कर अपनी कंपनी में शामिल करने की घोषणा की है?
उत्तर : पीरामल समूह।
7. विश्व प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने टॉप 100 उभरते हुए लोगों में किन 5 भारतवंशी लोगों को जगह दी है?
उत्तर : ऋषि सुनक, अपूर्व मेहता, विजया गड्डे, शिखा गुप्ता एवं रोहन पवुलुरी।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13193 (97 मौतें).
9. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में पहली बार छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गयी भारतीय छात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?
उत्तर : रश्मि सामंत।
10. भारत सरकार ने एनआईसी द्वारा निर्मित किस स्वदेशी मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : सन्देश।
18 फरवरी 2021
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में महाबाहु- ब्रम्हापुत्र का वर्चुअली उद्घाटन कर किस पुल की आधारशिला रखेंगे?
उत्तर : धुबरी-फूलबारी पुल।
2. कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : कैप्टन सतीश शर्मा।
3. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस किसे पीछे छोड़कर एकबार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क।
4. दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : फाफ डुप्लेसिस।
5. किस भारतीय महिला को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्रेस ने अवर महासचिव एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का संयुक्त प्रशासक नियुक्त किया है?
उत्तर : उषा राव-मोनारी।
6. ट्विटर ने किस नए फीचर को लॉन्च किया है जिसके तहत अब आप आवाज में रिकॉर्ड करके मैसेज भेज सकेंगे?
उत्तर : वॉयस डीएम फीचर।
7. आईपीएल 14वें सीजन की नीलामी से पहले किस खिलाड़ी ने निजी कारणों के कारण अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : मार्क वुड।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12821 (1०१ मौतें).
9. भारत की ओर से किसे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अजय माथुर।
10. टाटा ने किस कंपनी में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है?
उत्तर : बिगबास्केट।
17 फरवरी 2021
1. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने कितने रनों से जीत दर्ज की है?
उत्तर : 317 रन।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस फोरम को सम्बोधित करेंगे?
उत्तर : नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम।
3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किरण वेदी की जगह पुडुचेरी के राज्यपाल पद का किसे अतिरिक्त प्रभार दिया है?
उत्तर : तमिलिसाई सौंदर्यराजन।
4. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी है उसका नाम किसके नाम पर रखा जायेगा?
उत्तर : मशहूर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा।
5. बिहार एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : एम राम जोइस।
6. किस देश ने टेराफुगिया ट्रांजिशन द्वारा तैयार उड़ने वाली हाइब्रिड कार को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : अमेरिका।
7. कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार कुम्भ की की अवधि को घटाकर कितने दिन कर दिया गया है?
उत्तर : 30 दिन।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11610 (100मौतें).
9. भारतीय टेलीविजन एकेडमी के 20 वें पुरस्कारों में किसे हॉल ऑफ फेम का अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : एकता कपूर।
10. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी किस योजना का शुभारम्भ किया है?
उत्तर : जूट बीज वितरण योजना।
16 फरवरी 2021
1. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के बहराइच में वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किसका शिलान्यास करेंगे?
उत्तर : महाराजा सुहेलदेव मेमोरियल।
2. एमएस धोनी एवं केसरी फिल्म में काम करने वाले किस अभिनेता ने आत्महत्या कर जान दे दी है?
उत्तर : संदीप नाहर।
3. टीम इंडिया के किस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है?
उत्तर : नमन ओझा।
4. पेरू की विदेश मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : एलिजाबेथ एस्तेते।
5. उत्तराखंड में आज से किस महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे?
उत्तर : टिहरी झील महोत्सव।
6. आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम बदलकर क्या कर दिया है?
उत्तर : पंजाब किंग्स।
7. कौन सा टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (362) के बाद ग्रैंड स्लैम में 300 जीत दर्ज करने वाला दुनिया का दूसरा खिलाड़ी बन गया है?
उत्तर : नोवाक जोकोविच।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 9121 (81 मौतें).
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की किस महिला को श्रम और श्रमिकों के लिए घरेलू सहायक परिषद में विशेष सहायक नामित किया गया है?
उत्तर : प्रोनिता गुप्ता।
10. इटली के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मारियो द्रागी।
15 फरवरी 2021
1. शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स ने पहली बार कितने हजार का आंकड़ा पार किया है?
उत्तर : ५२ हजार।
2. टी-20 क्रिकेट में कौन से टीम 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने वाली पहली टीम बन गयी है?
उत्तर : पाकिस्तान।
4. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किस योजना का शुभारम्भ करेंगे?
उत्तर : निशुल्क कोचिंग योजना अभ्युदय।
5. केन्या की किस धाविका ने 5 किमी रोड रेस को १४ मिनट 43 सेकेंड में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : बीट्राइस चेपकोच।
6. अमेरिकी सरकार ने भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को किसका निदेशक बनाकर सीनेट भेज दिया है?
उत्तर : ब्यूरो ऑफ़ कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन (CFPB).
7. किसे वर्ष 2020 का अफ्रीकन ऑफ़ दी ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : गोजी ओकोंजो इवेला।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11649 (90 मौतें).
9. भारत सरकार ने आपातकालीन मानवीय सहायता के तौर पर किस देश की सरकार को 2 हजार मीट्रिक टन चावल उपलब्ध करवाए हैं?
उत्तर : सीरिया।
10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भरतवंशियो को अमेरीकॉर्प्स का निदेशक एवं चीफ ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स के पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : क्रमशः सोनाली निझावन एवं प्रेस्टन कुलकर्णी।