13 फरवरी 2021
1. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने नासिक की किस बैंक पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड।
2. तृणमूल कांग्रेस के किस सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : दिनेश त्रिवेदी।
3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में किस तरह के पहले ट्रैक्टर को लॉन्च किया गया है?
उत्तर : पहला सीएनजी ट्रैक्टर।
4. नयी दिल्ली में किस भवन को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है?
उत्तर : राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डेन।
5. अमेरिका ने यमन के किन विद्रोहियों को दिए आतंकी समूह का दर्जा समाप्त करने का फैसला किया है?
उत्तर : हूथी विद्रोहियों।
6. भारत में आज के दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय महिला दिवस।
7. आज के दिन (13 जनवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व रेडियो दिवस।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12143 (103 मौतें).
9. अंतरिक्ष की दुनिया में खगोलविदों ने सौरमंडल में अब तक के सबसे दूर स्थित पिंड (वस्तु) की खोज की है उसका नाम क्या था?
उत्तर : फारफारआउट।
10. केंद्र सरकार ने पारिवारिक पेंशन में दूरगामी सुधार के तहत ऊपरी सीमा को 45 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है?
उत्तर : 1.25 लाख प्रतिमाह।
12 फरवरी 2021
1. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने किन दो पहलवानों को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है?
उत्तर : सुशील कुमार एवं साक्षी मलिक।
2. हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने किस पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है?
उत्तर : मोनाल पक्षी।
3. म्यांमार में सरकार के तख्तापलट को लेकर अमेरिका ने म्यांमार की कितने पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और संस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : 10 अधिकारयों समेत तीन संस्थाओं।
4. चीन ने कोरोना एवं शिनजियांग पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए किस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : ब्रिटिश टेलीविजन चैनल बीबीसी वर्ल्ड न्यूज।
5. झारखण्ड राज्य के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीरज सिन्हा।
6. इंग्लैंड का कौन सा बॉलर भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गया है?
उत्तर : जोफ्रा आर्चर।
7. तीन भारतीय पर्वतारोहियों नरेंद्र सिंह यादव, सीमा रानी और उनके भारतीय टीम लीडर नाबा कुमार फुकोन का एवरेस्ट फतह करने का दावा फर्जी निकलने के कारण नेपाल सरकार ने कितने वर्ष का बैन लगा दिया है?
उत्तर : 6 वर्ष।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 9309 (87 मौतें).
9. कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह किस नेता को पार्टी नेता बनाने के लिए आवेदन किया है?
उत्तर : मल्लिकार्जुन खड़गे।
10. टोक्यो ओलम्पिक के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : याशिरो मोरी।
11 फरवरी 2021
1. VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का ख़िताब किसने जीत लिया है?
उत्तर : मानसा वाराणसी।
2. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने किन कंपनियों पर प्लास्टिक कचरे के डिस्पोजल और कलेक्शन की जानकारी सरकारी बॉडी को नहीं देने पर 72 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : कोक, पेप्सिको एवं बिसलेरी।
3. मशहूर फ्री स्पीच एक्टिविस्ट का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : लैरी फ्लायंट।
4. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को अपने कैबिनेट की मीटिंग में किस एथलीट को पुलिस उपाधीक्षक बनाने का फैसला किया है?
उत्तर : हिमा दास।
5. स्पीड टेस्टिंग प्लैटफॉर्म Ookla की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर तक किस नेटवर्क कंपनी ने जियो एवं एयरटेल को पीछे छोड़कर सबसे तेज डाउनलोड एवं अपलोड स्पीड प्रदान की है?
उत्तर : वोडाफोन आईडिया (VI).
6. जल के बेहतर संचयन को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने देश के किस पहले एयरपोर्ट को राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : दिल्ली इंटेरनेशनल एयरपोर्ट।
7. किस वरिष्ठ पत्रकार को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : प्रदीप सरदाना।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12923 (108 मौतें).
9. आईपीएल के आगामी सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम ने किस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बैटिंग सलाहकार नियुक्त किया है?
उत्तर : संजय बांगड़।
10. आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : इंटरनेशनल डे ऑफ़ वीमेन एन्ड गर्ल्स इन साइंस।
10 फरवरी 2021
१. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडिओ कॉन्फ्रेसिंग के जरिये किस समिट का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट।
2. किस फिल्म अभिनेता का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : राजीव कपूर।
3. किस पूर्व क्रिकेटर ने उत्तराखंड सीनियर टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : वसीम जाफर।
4. एशियन-इंडिया इंटरनेशनल हैकथॉन 2021 में जामिया के किस छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर : प्रणव गौतम।
5. यूएई के पहले इंटरप्लेनेटरी अंतरिक्ष यान ‘होप’ (Hope Probe) पहले प्रयास में भी मंगल गृह की कक्षा में सफलता पूर्वक पहुँच गया, ऐसा करने वाला वह विश्व का कौन सा देश बन गया है?
उत्तर : पांचवा (अरब देशों में पहला)।
6. आज के दिन (10 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व दलहन दिवस।
7. किस राज्य सरकार ने जमीन को लेकर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए 16 अंको का एक यूनीक कोड जारी करने की घोषणा की है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11067 (94 मौतें).
9. किस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को तीसरी बार एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : स्टीव स्मिथ।
10. जनवरी 2021 के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड प्रदान किया गया है?
उत्तर : ऋषभ पंत।
09 फरवरी 2021
1. फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने किसके साथ एक साल का करार किया है?
उत्तर : मर्सिडीज।
2. सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने लद्दाख में देश की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना को क्रियान्वित करने की घोषणा की है?
उत्तर : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी)
3. मध्यप्रदेश के सुनील डावर ने अंडर 20 पुरूषों का 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर किस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है?
उत्तर : राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप।
4. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में किस टीम ने 227 रन से जीत दर्ज कर ली है?
उत्तर : इंग्लैंड।
5. बंगाल के किस पूर्व आईपीएस ने टीएमसी पार्टी ज्वाइन कर ली है?
उत्तर : हुमायूँ कबीर।
6. किस राज्य के 4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खतम हो गया है?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर।
7. बिहार के सचिन ने किस परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर : यूपीएससी।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 9110 (78 मौतें).
9. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने किस कंपनी को अपना वैश्विक साझेदार घोषित किया है?
उत्तर : BYJU’S.
10. किस मंत्रालय ने यमुना नदी पर लखवाड बिजली परियोजना के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय।