06 फरवरी 2021
1. ऑस्कर अवार्ड विजेता किस अभिनेता का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : क्रिस्टोफर प्लमर।
2. महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष कौन बन गए हैं?
उत्तर : नाना पटोले।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस अवसर भाषण देंगे?
उत्तर : गुजरात हाईकोर्ट के डायमंड जुबली के अवसर पर।
4. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्टालेकर को किसमें जगह दी गयी है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ़ फेम।
5. दुनिया में पहली बार पेरिस की एक अदालत ने जलवायु खतरों से निपटने के लिए समुचित प्रयास न करने पर फ्रांस सरकार पर कितने यूरो का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया है?
उत्तर : एक यूरो।
6. सरकार की ओर से किस राज्य में 18 महीने बाद 4G सेवा को बहाल कर दिया गया है?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर।
7. उत्तर प्रदेश सरकार में कब से सभी स्कूलों को नियमित रूप से खोलने का निर्देश दे दिया है?
उत्तर : 10 फरवरी से (कक्षा 6 से 8) एवं 01 मार्च से (कक्षा १ से 5).
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 11713 (95 मौतें).
9. कौन सी अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान सेवा कंपनी 01 अप्रैल से भारत में अपना कारोबार बंद कर रही है?
उत्तर : पेपल 1 .
10. आईपीएल नीलामी 2021 के लिए कितने क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है?
उत्तर : 1097 (814 भारतीय, 283 विदेशी खिलाड़ी)
05 फरवरी 2021
1. भारतीय ड्राइवर जेहान दारुवाला ने अबुधाबी में चल रहे फॉर्मूला 3 एशियाई चैम्पियनशिप में किस भारतीय टीम को पहली जीत मिली है?
उत्तर : मुंबई फाल्कन्स।
2. किस प्रसिद्ध इतिहासकार का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : प्रोफ़ेसर द्विजेन्द्र नारायण झा।
३. प्रतिवर्ष 04 फरवरी को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व कैंसर दिवस।
4. महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नाना पोटले ने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद।
5. WHO ने कितने गरीब देशों को कोविड-१९ टीके को मुहैया कराने का अभियान शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : 145 देश।
6. डफ एन्ड फेल्प्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में किसको भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी की लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : विराट कोहली।
7. किसे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : जीएस बेदी।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12408 (120 मौतें).
9. भारत और अमेरिका किस एडिशन का युद्ध अभ्यास 8 फरवरी से राजस्थान में शुरू हो रहा है?
उत्तर : 16वें।
10. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कौन से योजना को शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : हर घर पानी, हर घर सफाई।
04 फरवरी 2021
1. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के किस सांसद ने लोकसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : पीके कुन्हालीकुट्टी।
2. म्यांमार में सरकार नियंत्रित इंटरनेट प्रोवाइडर ने किसकी सर्विस को ब्लॉक कर दिया है?
उत्तर : फेसबुक।
3. नीति आयोग के सीईओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में UPI के जरिये कितने रुपयों का लेनदेन हुआ है?
उत्तर : 4.3 ट्रिलियन रूपए।
4. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव।
5. सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एनएचएआई के किस ठेकेदार ने 24 घंटे में 2580 मीटर लम्बी कंक्रीट सड़क निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर।
6. भारत 2020 लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक रैंकिंग में दो स्थान फिसलकर किस स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर : 53वें स्थान।
7. कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने कितने देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : भारत, अमेरिका सहित 20 देशों पर।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 12899 (107 मौतें).
9. ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के कोच रॉबी फाउलर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने पर कितने मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है?
उत्तर : 4 मैचों।
10. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में किसे फिर से अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर : अजय सिंह।