डेली करेंट अफेयर्स 2021

03 फरवरी 2021

1. भारत के लिए खेल चुके किस क्रिकेटर ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है?

उत्तर : अशोक डिंडा।

2. आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए किन तीन खिलाड़ियों को प्लयेर ऑफ़ द मंथ के लिए नामित किया है?

उत्तर : ऋषभ पंत, जो रुट एवं पॉल स्टर्लिंग।

3. किसने भारत की सबसे कम उम्र की महिला पालयट बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है?

उत्तर : आयशा अजीज।

4. ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने किस शब्द को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है?

उत्तर : आत्मनिर्भरता।

5. किस आईपीएस ऑफिसर को दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : चिन्मय बिश्वाल।

6. अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सीईओ पद छोड़ने का ऐलान किया है उनकी जगह किसको सीईओ की जिम्मेदारी दी जाएगी?

उत्तर : एंडी जेसी।

7. किसे पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अक्षय सिंह।

8. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक दीपक हल्दर किस पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भाजपा।

9. कौन से टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : न्यूजीलैंड।

10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी मलेरिया सम्बन्धी पहल के नेतृत्व के लिए किस भारतवंशी अमेरिकी को विश्व समन्वयक नियुक्त किया है?

उत्तर : डॉ राज पंजाबी।

02 फरवरी 2021

1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है?

उत्तर : भव्या लाल।

2. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने पहले ऑल-कमर्शियल एस्ट्रोनॉट क्रू को अंतरिक्ष में भेजने के लिए साल के अंत में किस मिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : इंस्पिरेशन 4 मिशन।

3. पश्चिम बंगाल में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को सरकार ने कौन से सुरक्षा प्रदान की है?

उत्तर : जेड एवं देश भर में यात्रा के दौरान वाई प्लस।

4. कोविड-19 के कारण पिछले 11 माह से बंद किस भवन को 06 फरवरी से खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : राष्ट्रपति भवन।

5. 01 फरवरी को किस बल का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर : भारतीय तटरक्षक बल।

6. सरकार ने बीमा में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर : 74 प्रतिशत।

7. आरबीआई ने महाराष्ट्र में स्थित किस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है?

उत्तर : शिवम सहकारी बैंक।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8635 (94 मौतें).

9. एसबीआई कार्ड्स एवं पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड का एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रामा मोहन राव आमारा।

10. भारत सरकार ने नए बजट में कितनी उम्र से अधिक व्यक्तियों को टैक्स भरने में छूट प्रदान की है?

उत्तर : ७५ वर्ष।

01 फरवरी 2021

1. किस देश की सेना ने तख्तापलट कर एक साल के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है?

उत्तर : म्यांमार।

2. किस टीम ने बड़ौदा की टीम को 7 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है?

उत्तर : तमिलनाडु।

3. उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में किसे अस्थाई तौर पर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : भाजपा एमएलसी कुंवर मानवेन्द्र सिंह।

4. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज से पुरे देश में किसे 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : सिनेमाघर।

5. किसे गढ़वाल राइफल्स का नया कर्नल ऑफ द रेजिमेंट नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत।

6. बीसीसीआई  सचिव जय शाह को किस परिषद् का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है, इस पद पर पहुँचने वाले वे सबसे युवा प्रशासक होंगे?

उत्तर : एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC)

7. आज से किस शहर में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवा दोबारा से शुरू कर दी गयी है?

उत्तर : मुंबई।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 11427 (118 मौतें).

9. विदेश मंत्रालय ने मिस्त्र देश में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : अजीत विनायक गुप्ते।

10. कौन सा देश इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता प्रदान करने वाला देश का 7वां देश बन गया है?

उत्तर : पुर्तगाल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *