डेली करेंट अफेयर्स 2021

30 जनवरी 2021

1. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को अहम राजनयिक पदों की जिम्मेदारी दी है?

उत्तर : सोहिनी चटर्जी (अमेरिकी राजदूत की सीनियर पॉलिसी एडवाइजर), अदिति गुरूर (यूएन में अमेरिकी मिशन के लिए एडवाइजर)।

2. आज के दिन किस महापुरुष की 73वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है?

उत्तर : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी।

3. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किन देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है?

उत्तर : मैक्सिको और कैरेबियन देशों।

4. विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किन दो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई है?

उत्तर : शाहनवाज हुसैन (भाजपा), मुकेश साहनी (विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष)।

5. आईसीसी पैनल में शामिल भारत के कौन से दो अम्पायर पहली बार टेस्ट मैच (भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज) में अम्पायरिंग करेंगे?

उत्तर : अनिल चौधरी, वीरेंदर शर्मा।

6. किस देश की सरकार ने पिछले 10 माह से बंद सीमा को आवाजाही के लिए खोल दिया है?

उत्तर : नेपाल सरकार।

7. देश में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले सर्वाधिक उत्पाद किस राज्य के पास हैं?

उत्तर : कर्नाटक (42 उत्पाद)।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13083 (137 मौतें).

9. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व कुष्ठ दिवस।

10. लम्बी दूरी की किस अनुभवी धाविका को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : सुधा सिंह।

29 जनवरी 202१

1. उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को 31 मार्च तक किससे पीड़ित मरीजों के निशुल्क ईलाज के लिए नयी नीति को मंजूरी देने का आदेश दिया है?

उत्तर : आनुवंशिक एवं दुर्लभ बिमारियों से पीड़ित।

2. ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में किस भारतीय कंपनी ने पांचवी रैंक हासिल की है?

उत्तर : जियो।

3. विदेश मंत्रालय ने कजाकिस्तान में किस आईएफएस अधिकारी को भारतीय राजदूत नियुक्त किया है?

उत्तर : शुभदर्शनी त्रिपाठी।

4. कौन सी दूरसंचार कंपनी ने हैदराबाद के एक वाणिज्यिक नेटवर्क पर 5G नेटवर्क को सफल परीक्षण किया है, ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : एयरटेल।

5. दक्षिण अफ्रीका का कौन सा बॉलर सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : कगिसो रबाडा।

6. किस राज्य सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर 2% वैट को कम कर दिया है?

उत्तर : राजस्थान सरकार।

7. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गणतंत्र दिवस की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है?

उत्तर : यूपी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 18855 (163 मौतें).

9. पाकिस्तान को भौगोलिक संकेत अधिनियम 2020 के तहत उसके किस चावल वैराइटी को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर : वासमती चावल।

10. गुजराती थिएटर, एक्टर, डायरेक्टर एवं अभिनेता शरमन जोशी के पिता का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अरविन्द जोशी।

करेंट अफेयर्स – 29 जनवरी, 2021 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 29 जनवरी, 2021 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

पीएम ने नई दिल्ली में एनसीसी की रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी, 2021 को दिल्ली के करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत और थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पर्यावरण का इंडो-फ्रेंच वर्ष शुरू लांच किया गया

28 जनवरी, 2021 को पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष बारबरा पोम्पिली के साथ पर्यावरण के इंडो-फ्रेंच वर्ष का शुभारंभ किया।

डॉ. हर्षवर्धन ने क्रॉस बॉर्डर मोबिलिटी को बहाल करने पर WEF के इवेंट को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 28 जनवरी, 2021 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के रिस्टोरिंग क्रॉस बॉर्डर मोबिलिटी पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

भारत और जापान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

भारत और जापान ने 28 जनवरी, 2021 को कनेक्टिविटी, जल विद्युत, सतत विकास और जल संसाधनों के दोहन के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

एनएसए अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन ने चर्चा की

व्हाइट हाउस के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में निकट सहयोग जारी रखने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने WEF के दावोस डायलाग  को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में दावोस डायलॉग को संबोधित किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया

28 जनवरी, 2021 को विमानन नियामक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कहा कि अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

न्यूजीलैंड और वियतनाम ने COVID-19 “प्रदर्शन सूचकांक” में शीर्ष स्थान हासिल किया

न्यूजीलैंड और वियतनाम को एक COVID-19 “प्रदर्शन सूचकांक” के अनुसार महामारी के लिए अपनी प्रतिक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देशों में स्थान दिया गया। भारत 98 देशों में 86वें स्थान पर रहा।

न्यूजीलैंडऔर डेनमार्क भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perception Index) में शीर्ष स्थान हासिल किया

2020 में भ्रष्टाचार धरना सूचकांक (CPI) में 180 देशों के बीच भारत छह स्थान गिरकर 86वें स्थान पर आ गया है। इस सूचकांक में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड और डेनमार्क थे।

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का 94 साल की उम्र में निधन

अमेरिकी अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का 27 जनवरी, 2021 को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1971 में ‘द लास्ट पिक्चर शो’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार जीता था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *