डेली करेंट अफेयर्स 2021

27 जनवरी 2021

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने वर्ष २०२१ में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 11.5 प्रतिशत।

2. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रशांत डोरा।

3. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को भारत सरकार द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गयाहै ?

उत्तर : शिंजो आबे (जापान के पूर्व प्रधानमंत्री)।

4. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 15 वर्ष से पुराने वाहनों को हटाने के लिए किस नीति को 01 अप्रैल 2022 से लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : कबाड़ (स्क्रैप) नीति।

5. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मणिपुर हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : जस्टिस पीवी संजय कुमार।

6. असम कांग्रेस के किस विधायक का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है?

उत्तर : जमालुद्दीन अहमद।

7. संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास अर्थशास्त्री जयंती घोष को किसके लिए नामित किया है?

उत्तर : एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 12689 (137 मौतें).

9. पुर्तगाल के आम चुनाव में कौन जीत दर्ज कर दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : मार्केलो रेबेलो।

10. अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने किस भारतवंशी को चीफ ऑफ़ स्टाफ के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : तारक शाह।

25 जनवरी 2021

1. स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने महिलाओं के किस सिंगल्स टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : थाईलैंड ओपन।

2. नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए कितने बच्चों को चयनित किया गया है?

उत्तर : 32 बच्चे।

3. आज के दिन (25 जनवरी) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

4. यूएई की मंजूरी के बाद किस देश ने अबुधाबी में अपना दूतावास खोल दिया है?

उत्तर : इजराइल।

5. आज किस प्रदेश का स्थापना दिवस (25 जनवरी 1971 को स्थापित) मनाया जा रहा है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

6. 24 जनवरी को मनाये गए राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश सरकार ने किस अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : पंख अभियान।

7. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नेपाल की किस पार्टी ने प्रधानमंत्री पद पर काबिज केपी शर्मा ओली को ही पार्टी से निष्काषित कर दिया है?

उत्तर : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13203(131 मौतें).

9. आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के किस दिग्गज बल्लेबाज को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : कुमार संगकारा।

10. किस कंपनी ने अंतरिक्ष में एक साथ पहली बार 143 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने का कारनामा किया है?

उत्तर : स्पेस एक्स।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *